एकता का संदेश दे गाया भव्य शुभारंभ !!

शतरंज खेल का जनक देश !जैसे ही भारत का तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज सामने आया ऐसा लगा क्या भारत इस बार रचेगा इतिहास ? क्या इस बार भारत का होगा गोल्ड !
तो क्या अब उस गौरवमई लम्हे का आनंद लेना चाहते है !देखे यह विडियो 

आनंद का शतरंज ओलंपियाड में लगभग एक दशक बाद वापस लौटना भारतीय शतरंज के इस दिग्गज ही नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए उम्मीद की एक स्वर्णिम किरण है शतरंज ओलंपियाड के ब्रांड एम्बेस्डर और भारतीय शतरंज के सम्राट आनंद नें इस भव्य आयोजन मे ना सिर्फ शिरकत की बल्कि इसका आनंद भी उठाया !
तो किस तरह आनंद नें फिर किया भारत का सम्मान ऊंचा ! आखिरकार 5 बार के विश्व चैम्पियन का सम्मान विश्व करता है 

महान जोर्जियन महिला खिलाड़ी जिन्होने शायद इस खेल को इस देश में एक ऊंचा स्थान दिलाया !! नोना गाप्रिंदाश्विली जो की 1962 से लेकर 1978 तक विश्व महिला शतरंज विजेता रही । उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम और गरिमामई बन गया और हो भी क्यूँ ना जोर्जियन उन्हे बेहद सम्मान की नजरों से देखते है !
अगर यूं कहे की जॉर्जिया नें दिल जीत लिया तो इसमें कोई दो राय नहीं इतिहास के अब तक के सबसे भव्य और शानदार स्वागत समारोह के गवाह बने 185 देशो से आए खिलाड़ी !

हर प्रतिभागी देशो के साथ लहराते ये ध्वज संदेश दे रहे थे की प्रेम और मिलजुलकर रहना है दुनिया की सबसे अनमोल धरोहर है !
खचाखच भरे ब्लैक सी अरेना के इस स्टेडियम में हर कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से सबके मन में अपने अपने देशो के किए कुछ अच्छा करने का जोश भर रहा था 
तो क्या ये अब तक का सबसे भव्य ओलंपियाड स्वागत समारोह था 

जी हाँ हम तैयार है ना सिर्फ जीत के लिए बल्कि एक शानदार खेल स्पर्धा के लिए !!
अपने अपने देश के सम्मान के लिए !!
तो एक दूसरे के सम्मान के लिए ! जॉर्जिया के राष्ट्रीय गीत के सम्मान में सभी लोग !
यहाँ रंगो का कोई भेद नहीं सबके पास बराबर मौके है ! टीम केन्या उत्साह से लबरेज़ !
हर टीम के पास कुछ अच्छा करने की चाहत है ! टीम कोलम्बिया !

क्या एक बार फिर इतिहास रचेगी टीम चीन ! विश्व चैम्पियन जु वेंजून क्या दिलाई अपनी टीम को स्वर्ण !!

क्या भारत के ये दो दिग्गज कोच आरबी रमेश और याक़ूब ओगार्ड बदलेंगे सपनों को हकीकत में !

आखिरकार कौन है इनमें ज्यादा सख्त कोच देखे यहाँ !


आज भारतीय पुरुष टीम के सामने है ए साल्वाडोर की टीम तो महिला वरह में भारत को न्यूज़ीलैंड से टकराना है और उम्मीद 4-0 ही है !! 

तो क्या आज भारतीय टीम करेगी एक गंभीर शुरुआत !! सीधे प्रसारण के लिए क्लिक करे 

तो स्पोर्ट्स सेंटर बातुमि सज चुका है खेल की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनो मे से एक के लिए 

तो शह और मात के इस खेल के सीधे प्रसारण के लिए जुड़े रहे चेसबेस इंडिया से 

जुड़े हमारे वेबसाइट पेज से ,फ़ेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल से और फॉलो करे हमारे ट्विटर , इंस्टाग्राम अकाउंट से