chessbase india logo

विश्व स्कूल 2016 - तापमान नीचे और हौसला उपर

by निकलेश जैन - 10/12/2016

तापमान नीचे जा रहा है पर मनोबल उपर की ओर यही कहानी है भारत की सोच्ची में !सोच्ची रूस में चल रही विश्व स्कूल चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक पड़ाव पर आ गयी है और अगले दो राउंड ही तय करेंगे की कौन पदक जीतेगा और कौन नहीं । खैर भारत के लिहाज से पिछले कुछ राउंड काफी अच्छे साबित हुए है 18 सदस्यीय भारत का दल इस बार बड़ा दल तो नहीं है पर  लगभग हर वर्ग में भारत के लिए कोई ना कोई पदक की संभावना बन कर उभरा है । इस बीच हुए ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट और विश्राम के दिन का हम सभी नें जमकर लुत्फ उठाया और सोच्ची की मेहमान नवाजी का आनंद लिया । इसके साथ ही एक बार फिर हमें रूस की एक बड़ी हस्ती का इंटरव्यू लिया और जानने की कोशिश की आखिर क्यूँ रूस का स्कूल शतरंज इतना मजबूत है ऐसे कौन से तरीके है जिससे उन्हे मदद मिली पढे यह लेख ..

विश्व स्कूल – भारतीय खिलाड़ियों की जोरदार वापसी

सोच्ची रूस में तापमान तो अब शून्य से भी 5 डिग्री नीचे चला जाने लगा है पर विश्व स्कूल शतरंज स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों नें पांचवे और छठे चरण में शानदार खेल से भारतीय दल का तापमान बढ़ गया है अच्छा खेल दिखाते हुए भारतीय खिलाड़ियों नें जोरदार वापसी की है । एक दिन के विश्राम के बाद भारतीय खिलाड़ी ज्यादा चुस्त नजर आए ।

सोच्ची में अब मौसम गोते खाने लगा है कभी कभी तो अब ये शून्य से नीचे 7 डिग्री तक जाने लगा है रूस के लोगो के लिए यह बेहद सामान्य है पर भारतीय दल के लिए ठंड बढ़ रही है 

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन :-

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 6 7 Pts. Rk. Group
6   Tvisha Mangesh Shah 1201 IND 0 0 1 0 1 0 1 3,0 28 G7
31   Singh Ziana 0 IND 0 0 1 0 0 1 0 2,0 33 G7
10   Bhagat Kush 1281 IND 1 1 0 1 1 1 0 5,0 6 U7
3   Savitha Shri B 1512 IND 1 0 1 1 1 1 0 5,0 5 G9
23   Anishka Vikram 1171 IND 0 1 1 0 1 ½ 0 3,5 20 G9
28   Aarna Chugh 1099 IND 1 0 1 0 1 0 1 4,0 13 G9
34   Bajaj Ishita 0 IND 0 0 1 0 ½ 0 0 1,5 40 G9
35   Bajpai Vanshika 0 IND 0 0 0 0 0 0 0 0,0 42 G9
69   Shaw Sidhant 0 IND 0 ½ 1 0 0 1 0 2,5 60 U9
16 WCM Dhyana Patel 1555 IND 1 1 1 0 1 ½ 1 5,5 2 G11
45   Jain Omi 0 IND 0 0 0 0 1 0 1 2,0 45 G11
58   Agrawal Aaryan 0 IND 0 0 0 1 0 0 0 1,0 64 U11
23   Nanditha V 1528 IND 1 ½ 0 0 1 1 1 4,5 10 G13
19   Shah Rishab 1888 IND 1 1 0 ½ 1 1 1 5,5 4 U13
28   Shourya Jain 1791 IND 1 ½ 0 0 1 1 1 4,5 17 U13
51   Grover Rudraksh 1004 IND 0 0 0 0 0 0 ½ 0,5 56 U13
5   Harshini A 1944 IND 1 1 1 ½ 1 ½ 1 6,0 1 G15
21   Ayush Pattanaik 1798 IND 0 1 0 1 1 ½ 1 4,5 10 U15

 

अंडर 15 बालिका वर्ग में सबसे आगे चल रही हर्षिनी नें पिछले तीन राउंड में 2.5 बनाते हुए खिताब पर अपना दावा मजबूत किया है 

हर्षिनी नें पांचवे राउंड में रूस  की अन्ना कोचुकोवा को हराया , छठे राउंड में उज्बेकिस्तान की सलिमोवा असल से ड्रॉ खेला और सातवें राउंड में तुर्की की किटक तुयाना उमेय को हराकर 6 अंको के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी है ।

लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए ध्याना नें अपनी जबरजस्त जुझारू क्षमता का परिचय दिया और अब पुनः 5.5 अंक के साथ वो दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है 

पिछले तीन राउंड अंडर 13 बालक वर्ग में ऋषभ शाह लिए भी अच्छे साबित हुए है  
[Event "World Schools Boys U13"]
[Site "Sochi"]
[Date "2016.12.09"]
[Round "7.3"]
[White "David, Bogdan-Emanuel"]
[Black "Shah, Rishab"]
[Result "0-1"]
[ECO "B79"]
[WhiteElo "2137"]
[BlackElo "1888"]
[PlyCount "88"]
[EventDate "2016.12.03"]

1. e4 c5 2. Nf3 d6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 Nf6 5. Nc3 g6 6. f3 Bg7 7. Be3 O-O 8. Qd2
Nc6 9. Bc4 Bd7 10. g4 Ne5 11. Be2 Qa5 12. h4 Rfc8 13. O-O-O Nc4 14. Bxc4 Rxc4
15. Nb3 Qa6 16. e5 Ne8 17. exd6 Bxc3 18. bxc3 Qa3+ 19. Kb1 Ra4 20. Bc5 Qxa2+
21. Kc1 exd6 22. Qg5 Be6 23. Bd4 Bxb3 24. cxb3 Qxb3 25. Kd2 Rc8 26. Ke2 f6 27.
Qe3 Nc7 28. Kf2 Re8 29. Qf4 Ra2+ 30. Rd2 Nd5 31. Qh6 Rc2 32. h5 g5 33. Rxc2
Qxc2+ 34. Kg3 Nf4 35. Rh2 Re2 36. Bf2 Qxc3 37. Rh1 Qe5 38. Rf1 Nd3+ 39. Kg2
Rxf2+ 40. Rxf2 Nxf2 41. Kxf2 a5 42. f4 Qxf4+ 43. Kg2 a4 44. Kh3 a3 0-1

और लगतार तीन  जीत दर्ज करते हुए वो भी अब पदक के दावेदार नजर आ रहे है 4.5 अंको के साथ वे अब शीर्ष 5 में शामिल हो गए है
बालिका वर्ग में अंडर 9 वर्ग में भारत की राष्ट्रीय चैम्पियन सविता श्री नें दूसरा चक्र हारने के बाद लगातार अपना चौंथा मैच जीतकर सीधे सयुंक्त पहले स्थान पर आ गयी थी पर सातवें चक्र में उन्हे फिर हार का सामना करना पड़ा अभी भी वो शीर्ष  5 में शामिल है और दो जीत उन्हे पदक का दावेदार बना देगी । उम्मीद है वह इस हार से पुनः उबरकर अच्छा खेल  दिखाएंगी ।
अंडर 7 बालक वर्ग से भी भारत के भगत कुश नें लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए  सातवें राउंड में भले पराजित हो गए पर अब भी इस नन्हें सितारे की  आगे के चरणों में जीत उन्हे पदक का दावेदार बना सकती है/ उम्मीद है वह पहले की तरह एक बार फिर जोरदार वापसी करेंगे । 
अंडर 15 बालक वर्ग में आयुष पटनायक ने पिछले तीन राउंड में 2.5 अंक बनाते हुए  इस वर्ग में भी भारत के  पदक जीतने की संभावना जगा दी है 
[Event "The world school chess championship"]
[Site "Sochi"]
[Date "2016.12.09"]
[Round "7.16"]
[White "Sahin, Doga Boran"]
[Black "Ayush, Pattanaik"]
[Result "0-1"]
[ECO "C78"]
[WhiteElo "2185"]
[BlackElo "1798"]
[PlyCount "60"]
[EventDate "2016.??.??"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 Nf6 5. O-O b5 6. Bb3 Bc5 7. a4 Bb7 8. Nxe5
Nxe5 9. d4 Bxd4 10. Qxd4 d6 11. f4 c5 12. Qd1 Ng6 13. axb5 axb5 14. Rxa8 Bxa8
15. Nc3 c4 16. Ba2 Qb6+ 17. Kh1 O-O 18. Re1 Re8 19. f5 Ne5 20. h3 b4 21. Nd5
Nxd5 22. exd5 Qc5 23. Be3 Qxd5 24. Qxd5 Bxd5 25. Bd4 f6 26. c3 b3 27. Bb1 Ra8
28. Rd1 Ra1 29. Bxe5 fxe5 30. f6 Be4 0-1

अंडर 11 बालिका वर्ग में ओमि जैन नें आज  साउथ अफ्रीका की नताशा को पराजित करते हुए अपनी फीडे रेटिंग हासिल कर ली 

विश्व स्कूल ब्लिट्ज़  

6 दिसंबर को सुबह 10 बजे विश्व स्कूल ब्लिट्ज़ स्पर्धा का आयोजन भी किया गया । कुल 190 खिलाड़ियों नें इसमें प्रतिभागिता की उज्बेकिस्तान के 12 वर्षीय प्रतिभाशाली  फीडे मास्टर नोदिरबेक नें 7 में से 6.5 अंक बनाते हुए बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर प्रतियोगिता जीत ली । 

 

उज्बेकिस्तान के 12 वर्षीय प्रतिभाशाली  फीडे मास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 

देखे राउंड एक ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट की एक झलक 

एक बात तो है ब्लिट्ज़ के रोमांच का कोई मुक़ाबला नहीं कम से कम एक दिन तो इसके नाम बनता है 

पेयरिंग देखने की इस मुश्किल का मजा ही कुछ और है 


एक दिन मस्ती के नाम 

7 दिसंबर को विश्राम का दिन था या यूं कहे पूरे समय मस्ती करने वाले नन्हें बच्चे मैच खेलते वक्त भले ही काफी ध्यान लगा के बैठे पर विश्व स्कूल जैसी स्पर्धा में उनके लिए एक दिन खाली रखना उनके लिए ऊर्जा बटोरने का एक माध्यम बन जाता है ओर फिर वो दिन मस्ती के नाम रहता है । वैसे तो सभी भारतीय अलग अलग जगह घूमने गए ऐसे ही हमारा दल भी निकल पड़ा । 

मध्य प्रदेश कटनी के सायना इंटरनेशनल स्कूल के 7 बच्चे इस प्रतियोगिता में खेल रहे है और एक स्कूल के लिए यह कोई सामान्य बात नहीं है । सभी बच्चे बर्फवारी का आनंद लेते हुए 

 

 भारतीय खिलाड़ियों का एक दल बर्फीले पहाड़ों का आनंद लेने भी गया 
और ऐसे मे सोच्ची से प्यार तो हो ही जाएगा 

 

सीखने के लिए बहुत कुछ !!

हम लगातार आपको रूस में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कूल शतरंज प्रशिक्षण के बारे में बता रहे है उसी कड़ी में आज हम आपको मिलवाते है रूस शतरंज के दिग्गज आयोजको में से एक श्री टूर्नामेंट डायरेक्टर अलेक्ज़ेंडर ट्कछेव से जिनहोने हमसे बातचीत के दौरान हमें रूस स्कूल शतरंज के सबसे बड़े टूर्नामेंट "व्हाइट रूक " के बारे में बताया की कैसे रूस की बेहतरीन स्कूल टीम हर साल इस प्रतियोगिता में भाग लेती है और अब यह आयोजन अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोर रहा है । 

 

मैं जब उनसे इंटरव्यू लेने की बात करने गया तो समस्या थी भाषा की पर शानदार व्यक्तित्व वाले  अलेक्ज़ेंडर ट्कछेव नें इसका हल निकाला और अपने जबाब हमें रूसी भाषा में दिये जिसे आर्बिटर एलेना पोलोविना नें इंग्लिश में हमें बताया दोनों के इस सहयोग के लिए हम उन्हे धन्यवाद करते है । 

 


कुछ नजारे हटकर !! 

                                                                    शतरंज को आगे बढ़ाने में रूस की मीडिया का भी बड़ा हाथ है 
आप होते कौन है मेरी फोटो लेने वाले ,क्षमा करे छोटे उस्ताद 
सोचे क्या है खास इस दृश्य में !!
हो सकता है आने वाले समय में इनमें से ही कोई रूसी बच्चा विश्व चैम्पियन बने 
ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे !!

 

सभी मैच पीजीएन फॉर्मेट में 

आधिकारिक वैबसाइट 


आपका दोस्त 

निकलेश जैन

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप मेरी किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :
अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 
  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 
email address: nikcheckmatechess@gmail.com  

 

 

 


Contact Us