

कोविड काल के चलते लगभग 1 वर्ष से ऑन द बोर्ड शतरंज के सभी मुक़ाबले रद्द हो गए थे और इसके परिणाम स्वरूप पिछले वर्ष 2020 मे कोई भी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हो सका था पर अब अन्य खेलो की तरह शतरंज के ऑन द बोर्ड मुकाबलो की भी वापसी हो रही है ।

सबसे पहले 7 अप्रैल से इंदौर मध्य प्रदेश मे आईपीएस अकादमी कप फीडे रेटिंग टूर्नामेंट होने जा रहा है

जिसमें कुल पुरुष्कार राशि पाँच लाख रुपेय रखी गयी है प्रतियोगिता का पूरा सर्कुलर यहाँ से डाउनलोड करे

इसी दौरान 10 अप्रैल से ओरिसा के सम्बलपुर मे भी एक एक फीडे रेटिंग टूर्नामेंट होने जा रहा है जिसमें पुरुष्कार राशि 1 लाख 25 हजार रुपेय रखी गयी है पूरी जानकारी डाउन लोड करे

13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2021 तक कानपुर के गंगेश क्लब मे सीनियर नेशनल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कोविड के सभी नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा । कुल 11 राउंड के इस टूर्नामेंट को स्विस फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा ।

प्रतियोगिता मे कुल 20 लाख रुपए के पुरुष्कार दिये जाएँगे । चूकी भारत को विश्व शतरंज संघ द्वारा एक अलग ज़ोन का दर्जा हासिल है विजेता बनने वाले खिलाड़ी को सीधे फीडे विश्व कप मे खेलने का मौका मिलेगा और इसीलिए देश के अधिकतर ग्रांड मास्टर यहाँ भाग लेते नजर आएंगे । शीर्ष के दो खिलाड़ी अगले वर्ष मॉस्को मे होने वाले शतरंज ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम मे दावेदारी पेश कर पाएंगे ।
डाउनलोड करे इस टूर्नामेंट का पूरा सर्कुलर

तो दोस्तो कोविड के नियमों का पालन करते हुए शतरंज की वापसी पर सबकी नजरे रहेंगी








