नेशनल जूनियर - गौरव की हेट्रिक ,वैशाली की छठी जीत
बिहार के गौरव की लगातार ऊंचे वरीय खिलाड़ियों के खिलाफ जीत की हेट्रिक और वैशाली के रिकॉर्ड छठवीं जीत के साथ ही गोदावरी नदी के किनारे बसे राजमुंदरी ,आंध्र प्रदेश में 46वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता (बालक ) और 31 वीं राज्य जूनियर शतरंज स्पर्धा (बालिका ) अब अपने बेहद रोमांचक दौर में पहुँच गयी है । भारत के समस्त राज्यो से चयनित होकर आए करीब सवा दो सौ खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होने के लिए 11 चक्रो में से 9 चक्र खेल चुके है । बालिका वर्ग में तमिलनाडु की शीर्ष वरीयता प्राप्त इंटरनेशनल मास्टर आर वैशाली नें अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए 1.5 अंको की बढ़त के साथ दो राउंड पूर्व ही लगभग खिताब पर कब्जा जमा लिया है और ऐसे में अब सिर्फ वो ही खुद को रोक सकती है । 9 राउंड के बाद जंहा वैशाली 8 अंक बनाकर सीधी बढ़त पर है जबकि बंगाल की अर्पिता ,तमिलनाडु की प्रियंका ,ओड़ीसा की रुतुंभरा और साइना 6.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर है । बालक वर्ग में गौरव 7.5 अंको के साथ सीधी बढ़त पर है आंध्र प्रदेश के कृष्णा तेजा ,महाराष्ट्र के शैलेश द्रविड और ओड़ीसा के सिद्धांत मोहपात्रा 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है इस रिपोर्ट में मैंने फीडे के रेटिंग सिस्टम पर भी कुछ बाते रखी है पढे ये लेख !!
बिहार के गौरव और तमिलनाडु की वैशाली का चमकदार प्रदर्शन
गोदावरी नदी के किनारे बसे राजमुंदरी ,आंध्र प्रदेश में 46वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता (बालक ) और 31 वीं राज्य जूनियर शतरंज स्पर्धा (बालिका ) अब अपने बेहद रोमांचक दौर में पहुँच गयी है । भारत के समस्त राज्यो से चयनित होकर आए करीब सवा दो सौ खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होने के लिए 11 चक्रो में से 9 राउंड खेल चुके है । अगले दो राउंड भारत के दो नए जूनियर विजेता खिलाड़ी कौन होगा इस बात कर निर्णय करेंगे ।
बालक वर्ग में राष्ट्रीय जूनियर का शायद पिछले कुछ वर्षो में इतना रोमांच और चौकने वाला प्रदर्शन नहीं देखा गया जैसा प्रदर्शन बिहार के कुमार गौरव कर रहे है 42 वीं वरीयता प्राप्त गौरव नें एक के बाद एक दिग्गज खिलाड़ियों को पराजित करते हुए प्रतियोगिता में एकल बढ़त बना ली है ।पिछले कुछ समय में रेटिंग में उतार चढ़ाव का सामना कर रहे है ।
फिलहाल 1926 अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग अंको वाले गौरव नें पिछले तीन चक्रो में अपने से कहीं ज्यादा रेटिंग के बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर शायांतन दास (2388), तमिलनाडु के अल मुथैया (2299), और अर्जुन (2307) को पराजित कर सनसनी मचा दी है और अगर उनका यही प्रदर्शन बरकरार रहा और वे खिताब जीतते है तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा
यहाँ सवाल साफ है क्या फीडे के K*40 की वजह से खेल को नुकसान तो नहीं हो रहा है ? कहीं खेल का स्तर इससे काफी नीचे नहीं जा रहा है या यूं कहे अब खिलाड़ी को इस नजर से देखा जाने लगा है की उसकी रेटिंग K*40 की वजह से बढ़ी है खेल का स्तर नहीं बढ़ा है । सोचने वाली बात है की शतरंज खेल में रेटिंग देते वक्त बच्चे ,जवान ,बूढ़े ,महिला , पुरुष किसी भी पैमाने पर ना बांटते हुए एक पैमाना अपनाया गया है तो फिर K* अलग अलग क्यूँ ?? खैर यहाँ पर मेरा इरादा गौरव के प्रदर्शन का कम मूल्यांकन करना नहीं है वे बेहद प्रतिभाशाली है और उनका कई मौको पर किया गया शानदार प्रदर्शन इस बात का उदाहरण है !
[Site "Rajahmundry"]
[Date "2016.10.14"]
[Round "9"]
[White "Kumar, Gaurav"]
[Black "Erigaisi, Arjun"]
[Result "1-0"]
[ECO "C11"]
[WhiteElo "1926"]
[BlackElo "2307"]
[PlyCount "107"]
[EventDate "2016.??.??"]
1. e4 e6 2. d4 d5 3. Nc3 Nf6 4. e5 Nfd7 5. f4 c5 6. Nf3 Nc6 7. Be3 Be7 8. Qd2
O-O 9. dxc5 Bxc5 10. O-O-O Qa5 11. a3 a6 12. Bxc5 Qxc5 13. Bd3 Re8 14. Ne2 b5
15. Ned4 Rb8 16. c3 Nxd4 17. Nxd4 Qc7 18. Qc2 h6 19. Kb1 Nc5 20. g4 Nxd3 21.
Rxd3 Rf8 22. Rh3 f6 23. g5 fxg5 24. fxg5 Qxe5 25. gxh6 Rb7 26. Rg1 Qe4 27. Qxe4
dxe4 28. Rhg3 g5 29. h4 g4 30. Rxg4+ Kh7 31. Rg7+ Kxh6 32. R7g6+ Kh7 33. Nxe6
Rf1+ 34. Rxf1 Kxg6 35. Nd4 Re7 36. Kc2 Kh5 37. Kd2 e3+ 38. Kd3 Kg4 39. Ke2 a5
40. Rf3 b4 41. Rxe3 Rb7 42. axb4 axb4 43. Re4+ Kh5 44. c4 Bg4+ 45. Kd3 Kxh4 46.
c5 Kg5 47. c6 Rb8 48. Kc4 Bh3 49. Kc5 Kf6 50. c7 Ra8 51. Kxb4 Bc8 52. Re8 Kf7
53. Rd8 Ke7 54. Nf5+ 1-0
गौरव - शायांतन ! शायांतन की चाल !!
[Site "Rajahmundry"]
[Date "2016.10.12"]
[Round "7"]
[White "Kumar, Gaurav"]
[Black "Das, Sayantan"]
[Result "1-0"]
[ECO "B41"]
[WhiteElo "1926"]
[BlackElo "2388"]
[PlyCount "147"]
[EventDate "2016.??.??"]
1. e4 c5 2. Nf3 e6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 a6 5. c4 Nf6 6. Nc3 Qc7 7. a3 b6 8. Be3
Bb7 9. f3 Be7 10. Be2 O-O 11. O-O Bd6 12. g3 Be7 13. Qd2 d6 14. Rfc1 Nbd7 15.
a4 Rab8 16. b4 Qd8 17. Rab1 Re8 18. Rd1 Rc8 19. a5 bxa5 20. bxa5 Rb8 21. Na4
Qc7 22. Nb6 h5 23. Rb2 h4 24. gxh4 Nh5 $2 {गलत चाल ?
शायांतन यहाँ गौरव की चालो को
सही विश्लेषण नहीं कर सके और
घोड़े को आपस में बदल कर खेल से
बाहर करने के बाद सफ़ेद के बेहतर
मौको को नहीं समझ पाये} (24... Nf8 $1 {
गौरव का घोड़ा b6 खाने पर है जरूर
पर दरअसल बोर्ड के किनारे के
खाने में उसके पास ज्यादा कुछ
करने के लिए नहीं है और वो खुद
ही अपने हाथी को उपर आने से रोक
रहा है ऐसे में अगर वो सफ़ेद के d7
के घोड़े को मारकर खेल से बाहर
होता है तो काले को इसका नुकसान
उठाना पड़ेगा!} 25. Rdb1 Ng6 26. Bg5 Red8 $11) 25. Nxd7 Qxd7
26. Rdb1 Qc7 27. Rb6 Ba8 28. Qb2 Rbc8 29. Rxa6 d5 30. Nb5 Qd8 31. Qe5 g6 32.
Bb6 Qd7 33. Ra7 Qc6 34. Rc7 (34. Rxe7 Rxe7 35. exd5 Qd7 36. d6 f6 37. Qe3 Rh7
38. Na7 Rf8 39. c5 $18) 34... Rxc7 35. Qxc7 $6 (35. Nxc7 $18) 35... dxe4 36.
Qxc6 Bxc6 37. Nd4 Ba8 38. c5 Bf6 39. c6 Bxd4+ 40. Bxd4 Bxc6 41. fxe4 Bxe4 42.
Rb4 Nf4 43. Bf1 e5 44. Bf2 f5 45. a6 Nd3 46. Bxd3 Bxd3 47. a7 Be4 48. Rb8 Kf7
49. Bc5 Bd5 50. Kf2 Bh1 51. Rxe8 Kxe8 52. Bd6 Kd7 53. Bxe5 Ke6 54. Bf4 Ba8 55.
Ke3 Kf6 56. Kd4 Ke6 57. Bc7 Kd7 58. Bb8 Ke6 59. Ke3 Kf6 60. Kf4 Bh1 61. Be5+
Ke6 62. Bc3 Be4 63. Kg5 Kf7 64. Be5 Bf3 65. Bd4 Be4 66. Bb2 Bf3 67. Bc1 Be4 68.
h5 gxh5 69. Kxh5 Ke6 70. Kg5 Kd7 71. h4 Kc8 72. h5 Kb7 73. Bf4 Bd5 (73... Kxa7
74. h6 Bd5 75. h7 $18) 74. Kf6 1-0
9 राउंड के बाद बालक वर्ग में गौरव 7.5 अंको के साथ सीधी बढ़त पर है आंध्र प्रदेश के कृष्णा तेजा ,महाराष्ट्र के शैलेश द्रविड और ओड़ीसा के सिद्धांत मोहपात्रा 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है । प्रतियोगिता 16 अक्टूबर तक चलेगी । । सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी को टाई ब्रेक की स्थिति में वरीयता दी जाएगी ।
[Site "?"]
[Date "2016.10.14"]
[Round "9"]
[White "Vaishali R"]
[Black "Bidhar, Rutumbara"]
[Result "1-0"]
[ECO "B85"]
[WhiteElo "2295"]
[BlackElo "1911"]
[PlyCount "65"]
[EventDate "2016.??.??"]
[TimeControl "5400+30"]
1. e4 c5 2. Nf3 d6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 Nf6 5. Nc3 e6 6. Be2 Be7 7. O-O a6 8. f4
Qc7 9. Be3 O-O 10. Kh1 Nc6 11. a4 Nxd4 12. Qxd4 e5 13. Qd3 exf4 14. Bxf4 Be6
15. Qg3 Rfd8 16. Rad1 Qc5 17. Bh6 Ne8 18. Nd5 Bxd5 19. Rxd5 Qxc2 20. Rdf5 f6
21. Bd3 Qxa4 22. R5f4 Qd7 23. Bc4+ Kh8 24. Rh4 f5 25. Rxf5 Qxf5 26. exf5 Bxh4
27. Qxh4 gxh6 28. Qxh6 Ng7 29. f6 Nf5 30. Qf4 d5 31. Bd3 Nd6 32. Qh6 Rd7 33. f7
1-0
राउंड 10
बालक वर्ग
Bo. | No. | Name | Rtg | Club/City | Pts. | Result | Pts. | Name | Rtg | Club/City | No. | ||
1 | 10 | Shailesh Dravid | 2269 | Maharashtra | 7 | 7½ | Kumar Gaurav | 1926 | Bihar | 42 | |||
2 | 11 | IM | Krishna Teja N | 2268 | Andhra Pradesh | 7 | 7 | Sidhant Mohapatra | 2286 | Odisha | 9 | ||
3 | 13 | Jayakumaar S | 2235 | Tamilnadu | 6½ | 6½ | Mohammad Nubairshah Shaikh | 2418 | Maharashtra | 1 | |||
4 | 6 | CM | Erigaisi Arjun | 2307 | Telangana | 6½ | 6½ | Grahesh Y | 1910 | Andhra Pradesh | 44 | ||
5 | 8 | Muthaiah Al | 2299 | Tamilnadu | 6½ | 6½ | Pranavananda V | 2199 | Andhra Pradesh | 17 | |||
6 | 12 | Aradhya Garg | 2250 | Delhi | 6½ | 6½ | CM | Sadhwani Raunak | 2173 | Maharashtra | 19 | ||
7 | 5 | Sai Vishwesh.C | 2308 | Tamilnadu | 6 | 6 | Baivab Mishra | 2059 | Odisha | 27 | |||
8 | 36 | Krishnater Kushager | 1972 | Maharashtra | 6 | 6 | FM | Rajdeep Sarkar | 2306 | West Bengal | 7 | ||
9 | 24 | Sai Agni Jeevitesh J | 2077 | Telangana | 6 | 6 | Sankalp Gupta | 2204 | Maharashtra | 15 | |||
10 | 16 | WFM | Tarini Goyal | 2203 | Chandigarh | 6 | 6 | Pimpalkhare Vedant | 1900 | Maharashtra | 47 |
बालिका वर्ग
1 | 6 | WCM | Salonika Saina | 2093 | Odisha | 6½ | 8 | WIM | Vaishali R | 2295 | Tamilnadu | 1 | |
2 | 4 | Priyanka K | 2205 | Tamilnadu | 6½ | 6½ | WFM | Arpita Mukherjee | 2040 | West Bengal | 8 | ||
3 | 11 | WFM | Bidhar Rutumbara | 1911 | Odisha | 6½ | 6 | WIM | Chitlange Sakshi | 2205 | Maharashtra | 3 | |
4 | 18 | Meghna C H | 1794 | Kerala | 6 | 6 | WIM | Tejaswini Sagar | 2256 | Gujarat | 2 | ||
5 | 19 | Potluri Saye Srreezza | 1789 | Telangana | 6 | 6 | WFM | Lasya.G | 2106 | Andhra Pradesh | 5 | ||
6 | 21 | Aasha C R | 1777 | Tamilnadu | 6 | 6 | Sunyuktha C M N | 1907 | Tamilnadu | 12 | |||
7 | 25 | Priyamvada Karamcheti | 1756 | Andhra Pradesh | 6 | 6 | WCM | Isha Sharma | 1886 | Karnataka | 15 | ||
8 | 17 | Jishitha D | 1884 | Andhra Pradesh | 6 | 6 | Deodhar Vrushali Umesh | 1699 | Maharashtra | 29 | |||
9 | 9 | WCM | Chandreyee Hajra | 2027 | West Bengal | 5½ | 5½ | Harshita Guddanti | 2077 | Andhra Pradesh | 7 |