NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

कार्लसन-एलेक्जेंड्रा ने जीता विश्व रैपिड का खिताब, भारत के अर्जुन-हम्पी को कांस्य पदक।

by Devansh Singh - 29/12/2025

कतर की राजधानी दोहा में तीन दिनों तक चले फटाफट शतरंज के पहले भाग, 'विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025' का समापन हो गया है। टूर्नामेंट के आखिरी दिन कतर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जो बाजियां देखने को मिली , उसने साबित कर दिया कि शतरंज में अंतिम चाल तक कुछ भी निश्चित नहीं होता। जहाँ एक ओर मैग्नस कार्लसन ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए छठा विश्व रैपिड खिताब जीता, वहीं भारतीय प्रशंसकों के लिए अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी ने कांस्य पदक जीतकर इस साल का अंत यादगार बना दिया। अंतिम दिन खेले गए राउंड 10 से 13 ने यह सिद्ध कर दिया कि मैग्नस कार्लसन को शतरंज का सम्राट क्यों कहा जाता है। कार्लसन ने अंतिम चार राउंड में 3.5 अंक हासिल कर अपना छठा विश्व रैपिड खिताब जीता और कुल 19वां विश्व खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने टाई-ब्रेक में ज़ू जिनर को हराकर जीता वर्ल्ड रैपिड का खिताब और हम्पी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वही ओपन वर्ग में मैग्नस कार्लसन ने एक तरफ़ा अंदाज़ में 10.5/13 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान के लिए संयुक्त रूप से 4 खिलाड़ियों में टाई था , पर बेहतर टाई-ब्रेक अंको की वज़ह से व्लादिस्लाव आर्टेमिएव दूसरे ,अर्जुन एरिगैसी तीसरे, हंस नीमन चौथे और अमेरिका के डोमिंगुएज़ पांचवे स्थान पर रहे। वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप आज से शुरू होगी और पहले दिन 13 मुकाबले खेले जाएंगे जो आज दिन में 4:30 बजे से शुरू होंगे। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो : निकलेश जैन, शाहिद अहमद,आदित्य रॉय सुर।



अर्जुन एरिगैसी का बेहतरीन प्रदर्शन, टाई-ब्रेक ने तोडा हम्पी के तीसरे खिताब का सपना

भारत के नंबर 1 खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने अंतिम दिन की शुरुआत 10वें राउंड में अमेरिका के सैमुअल सेवियन के खिलाफ एक शानदार जीत के साथ की । अपनी चिर-परिचित आक्रामक शैली में खेलते हुए अर्जुन ने पहले वज़ीर की ओर जगह बनाई और फिर अपने खतरनाक प्यादे का सही समय पर इस्तेमाल कर सेवियन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसके अगली बाजी वह यागिज़ कान से हार गए थे और पदक की सम्भावना कम लग रही थी पर उन्होंने लगातार अंतिम 2 बाजियां जीती। अर्जुन ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त स्थिरता दिखाई। हालांकि वे और व्लादिस्लाव आर्टेमिएव दोनों 9.5/13 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन 'बुखोलज़ कट-1' टाईब्रेक के आधार पर अर्जुन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस प्रदर्शन के साथ ही अर्जुन विश्व रैपिड रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं, जो भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

अर्जुन बनाम सैम सेवियन

टाई-ब्रेक के चलते किया कांस्य से संतोष :

महिला वर्ग में भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हम्पी के लिए आखिरी दिन किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था। दूसरे दिन की समाप्ति पर संयुक्त बढ़त बनाए रखने वाली हम्पी खिताब की सबसे बड़ी दावेदार थीं। अंतिम राउंड में हम्पी का मुकाबला 18 वर्षीय भारतीय सविता श्री भास्कर से था। हम्पी को स्वर्ण पदक के लिए जीत की सख्त जरूरत थी, लेकिन सविता श्री ने अपने डिफेंस को अभेद्य रखा और बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई। इस ड्रॉ के बाद हम्पी, रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना और चीन की ज़ू जिनर तीनों 8.5/11 अंकों पर बराबरी पर थीं दुर्भाग्यवश, टाईब्रेक स्कोर में पीछे रहने के कारण हम्पी को कांस्य पदक मिला, जबकि गोर्याचकिना और ज़ू जिनर को ब्लिट्ज टाई-ब्रेक खेलने का मौका मिला और एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने ज़ू जिनर को 1.5/2 के स्कोर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। हम्पी के लिए यह पदक कड़वा-मीठा अनुभव रहा, क्योंकि वे खिताब के बेहद करीब पहुँचकर चूक गईं ।

सविता श्री को हराने में नाकामयाब रही हम्पी, ड्रा से किया संतोष

कार्लसन बनाम नीमन:

11वें राउंड में कार्लसन का सामना अपने चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी हंस नीमन से हुआ। दोनों खिलाड़ी 8 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त में थे। कार्लसन ने इटालियन गेम चुना और मध्य खेल में एक प्यादा अतिरिक्त हासिल कर लिया। हाथी और वज़ीर के एंडगेम में कार्लसन की सटीकता के सामने नीमन बेबस नजर आए और 60 चालों के बाद उन्हें हार माननी पड़ी । इस जीत ने कार्लसन के लिए खिताब का रास्ता साफ कर दिया, जिसे उन्होंने अंतिम राउंड में अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेलकर सुरक्षित कर लिया।  

कार्लसन बनाम हंस नीमन

भारतीय खिलाड़ियों का सफर, महिला वर्ग के शीर्ष 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी।

वर्तमान विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने इस टूर्नामेंट को सीखने और प्रयोग करने के अवसर के तौर पर लिया। हालांकि अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ उनकी हार ने उन्हें पोडियम से दूर रखा, लेकिन पांच जीत और केवल दो हार के साथ उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा । उन्होंने यह सिद्ध किया कि वे रैपिड प्रारूप में भी अब दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए खतरा बन सकते हैं। सविता श्री भास्कर ने अंतिम दिन अपनी ही सीनियर खिलाड़ी हम्पी को ड्रॉ पर रोककर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निहाल सरीन और आर. प्रज्ञानंदा दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अंतिम दिन ठोस खेल दिखाते हुए अपने-अपने रेटिंग स्कोर में सुधार किया। महिला वर्ल्ड कप विजेता दिव्या पदक की दौड़ में मजबूती से बनी हुई थीं, लेकिन दूसरे दिन के अंतिम राउंड में ज़ू जिनर के खिलाफ की गई एक चूक ने उन्हें पोडियम से दूर कर दिया। अंतिम सूचि में तीसरा स्थान कोनेरू हम्पी तो वही चौथा स्थान भारत की ही सविता श्री और पांचवा स्थान वैशाली रमेशबाबू को प्राप्त हुआ , दिव्या देशमुख ने आठवां स्थान प्राप्त किया। संदीपन चंदा ,आर. प्रज्ञानंद और लेवोन अरोनियन को हराकर काफी चर्चा में रहे

प्लेइंग हॉल

दोहा 2025 ने भारतीय शतरंज प्रेमियों को दो-दो कांस्य पदकों का उपहार दिया है। अर्जुन एरिगैसी का पदक जीतना यह दर्शाता है कि वे अब विश्व स्तर पर किसी भी प्रारूप में शीर्ष खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। वहीं हम्पी ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें भारतीय महिला शतरंज का स्तंभ कहा जाता है। हालांकि स्वर्ण पदक की कमी खली, लेकिन भारतीय युवाओं का निर्भीक खेल और शीर्ष 20 में भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी संख्या यह संकेत है कि आने वाले समय में रैपिड और ब्लिट्ज में भी तिरंगा सबसे ऊपर लहराएगा। अब सभी की निगाहें ब्लिट्ज चैंपियनशिप पर हैं, जहाँ 29 और 30 दिसंबर को एक बार फिर रफ्तार और दिमाग का असली इम्तिहान होगा।

हिंदी चैसबेस इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देखे वेन्यू टूर निकलेश जैन द्वारा :

नीचे देखे पदक जीतने की दौड़ में खेले गए कुछ महत्वपूर्ण मुकाबले :

एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने टाई-ब्रेक में ज़ू जिनर को हराया और इसी के साथ बानी वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

व्लादिस्लाव आर्टेमिएव ने खेला वेस्ली सो से ड्रा और पक्का किया दूसरा स्थान

मैक्सिम से जीतने में असफल रहे हांस, ड्रा से करा संतोष

ड्रा करने पर पक्का था पहला स्थान, कार्लसन ने खेला अंतिम चक्र में ड्रा

डोमिंगुएज़ ने अंतिम राउंड में यागिज़ को हराकर पांचवा स्थान प्राप्त किया

प्रग्ग और अरविंद की अंतिम बाजी रही ड्रा

अर्जुन को यागिज़ से हार का सामना तो करना पड़ा था पर फिर लगातार 2 जीत ने पदक पक्का किया

एक तरफ़ा अंदाज़ में जीती अंतिम बाजी

प्रतियोगिता की फोटो यहाँ देखे : चैसबेस इंडिया फेसबुक

अंतिम दिन के ओपन वर्ग के सभी मुकाबले नीचे देखे :

अंतिम दिन के महिला वर्ग के सभी मुकाबले नीचे देखे :

राउंड 13 के परिणाम :

Bo.

No.

 

White

Rtg

Pts.

Result

Pts.

Black

Rtg

 

No.

1

1

GM

Carlsen, Magnus *)

2824

10

½ - ½

GM

Giri, Anish

2685

18

2

15

GM

So, Wesley

2702

½ - ½

9

GM

Artemiev, Vladislav

2727

7

3

6

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

2730

½ - ½

9

GM

Niemann, Hans Moke

2612

48

4

9

GM

Erigaisi, Arjun

2714

1 - 0

GM

Shimanov, Aleksandr

2554

85

5

12

GM

Sindarov, Javokhir

2704

½ - ½

GM

Esipenko, Andrey

2649

30

6

13

GM

Dominguez Perez, Leinier

2703

1 - 0

GM

Erdogmus, Yagiz Kaan

2446

156

7

27

GM

Sevian, Samuel

2658

8

1 - 0

8

GM

Nepomniachtchi, Ian

2762

2

8

5

GM

Caruana, Fabiano

2751

8

½ - ½

8

GM

Lu, Shanglei

2616

47

9

74

GM

Lazavik, Denis

2576

8

½ - ½

8

GM

Abdusattorov, Nodirbek

2717

8

10

11

GM

Mamedyarov, Shakhriyar

2707

8

1 - 0

8

GM

Sarana, Alexey

2641

36

11

17

GM

Dubov, Daniil

2686

8

1 - 0

8

GM

Makarian, Rudik

2524

106

12

107

IM

Sahidi, Samir

2524

8

½ - ½

8

GM

Grischuk, Alexander

2677

20

13

77

GM

Bjerre, Jonas Buhl

2570

8

½ - ½

8

GM

Nihal, Sarin

2664

24

14

25

GM

Praggnanandhaa, R

2663

8

½ - ½

8

GM

Aravindh, Chithambaram VR.

2590

62

15

3

GM

Aronian, Levon

2756

½ - ½

GM

Tabatabaei, M. Amin

2579

72

16

76

GM

Bai, Jinshi

2571

0 - 1

GM

Firouzja, Alireza

2754

4

17

16

GM

Gukesh, D

2692

1 - 0

GM

Kadric, Denis

2552

88

18

19

GM

Yu, Yangyi

2680

½ - ½

GM

Nogerbek, Kazybek

2538

100

19

21

GM

Andreikin, Dmitry

2671

1 - 0

GM

Muradli, Mahammad

2546

92

20

81

GM

Quparadze, Giga

2558

0 - 1

GM

Maghsoodloo, Parham

2669

22

Details

फाइनल स्टैंडिंग कुछ इस प्रकार है :

k.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

1

GM

Carlsen, Magnus

NOR

2824

10,5

99

105,5

2639

0

0

2875

2

7

GM

Artemiev, Vladislav

FID

2727

9,5

105,5

111

2666

0

0

2827

3

9

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2714

9,5

98

104,5

2608

0

0

2770

4

48

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2612

9,5

97,5

103,5

2593

0

0

2749

5

13

GM

Dominguez Perez, Leinier

USA

2703

9,5

95,5

100

2562

0

0

2728

6

6

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

FRA

2730

9

100

105,5

2655

0

0

2784

7

12

GM

Sindarov, Javokhir

UZB

2704

9

93,5

99,5

2603

0

0

2735

8

15

GM

So, Wesley

USA

2702

9

93

98

2592

0

0

2705

9

18

GM

Giri, Anish

NED

2685

9

92,5

98

2575

0

0

2702

10

30

GM

Esipenko, Andrey

FID

2649

9

91,5

97

2563

0

0

2691

11

27

GM

Sevian, Samuel

USA

2658

9

90,5

96

2571

0

0

2703

12

17

GM

Dubov, Daniil

FID

2686

9

90,5

96

2552

0

0

2686

13

11

GM

Mamedyarov, Shakhriyar

AZE

2707

9

90

95,5

2558

0

0

2686

14

85

GM

Shimanov, Aleksandr

FID

2554

8,5

98,5

103,5

2634

0

0

2721

15

156

GM

Erdogmus, Yagiz Kaan

TUR

2446

8,5

98

101

2660

0

0

2728

16

62

GM

Aravindh, Chithambaram VR.

IND

2590

8,5

96

101,5

2566

0

0

2660

17

74

GM

Lazavik, Denis

FID

2576

8,5

96

100,5

2646

0

0

2721

18

5

GM

Caruana, Fabiano

USA

2751

8,5

95,5

102

2579

0

0

2683

19

24

GM

Nihal, Sarin

IND

2664

8,5

94,5

100,5

2532

0

0

2632

20

16

GM

Gukesh, D

IND

2692

8,5

92,5

98,5

2606

0

0

2700

Detailss

महिला वर्ग के 11वे राउंड के नतीज़े :

Bo.

No.

 

White

Rtg

Pts.

Result

Pts.

Black

Rtg

 

No.

1

33

IM

Atalik, Ekaterina

2328

½ - ½

8

GM

Goryachkina, Aleksandra

2505

3

2

67

IM

Savitha, Shri B

2238

½ - ½

8

GM

Koneru, Humpy

2448

8

3

10

GM

Zhu, Jiner

2435

8

½ - ½

7

GM

Tan, Zhongyi

2507

2

4

4

GM

Lei, Tingjie

2496

7

½ - ½

7

GM

Muzychuk, Anna

2398

14

5

31

IM

Arabidze, Meri

2333

7

½ - ½

7

GM

Divya, Deshmukh

2419

13

6

50

WIM

Mungunzul, Bat-Erdene

2288

7

0 - 1

7

GM

Vaishali, Rameshbabu

2359

25

7

24

IM

Shuvalova, Polina

2360

1 - 0

GM

Ju, Wenjun

2530

1

8

27

IM

Khademalsharieh, Sarasadat

2356

0 - 1

GM

Lagno, Kateryna

2452

6

9

56

IM

Kiolbasa, Oliwia

2270

0 - 1

GM

Kosteniuk, Alexandra

2450

7

10

41

IM

Mkrtchian, Lilit

2300

½ - ½

GM

Dronavalli, Harika

2435

9

Details

महिला वर्ग की फाइनल स्टैंडिंग

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

10

GM

Zhu, Jiner

CHN

2435

8,5

72,5

77,5

2410

0

0

2601

2

3

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2505

8,5

71,5

77

2360

0

0

2557

3

8

GM

Koneru, Humpy

IND

2448

8,5

69

74

2335

0

0

2532

4

67

IM

Savitha, Shri B

IND

2238

8

70,5

73

2380

0

0

2494

5

25

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2359

8

65

69,5

2319

0

0

2473

6

33

IM

Atalik, Ekaterina

TUR

2328

8

62

66,5

2274

0

0

2433

7

4

GM

Lei, Tingjie

CHN

2496

7,5

71,5

77

2354

0

0

2474

8

13

GM

Divya, Deshmukh

IND

2419

7,5

71

75,5

2318

0

0

2435

9

6

GM

Lagno, Kateryna

FID

2452

7,5

68,5

73

2303

0

0

2421

10

2

GM

Tan, Zhongyi

CHN

2507

7,5

68

72

2340

0

0

2462

Details

ब्लिट्ज के पहले राउंड की पैरिंग :

Bo.

No.

 

White

Rtg

Pts.

Result

Pts.

Black

Rtg

 

No.

1

127

IM

Materia, Marco

2510

0

0

GM

Carlsen, Magnus *)

2881

1

2

2

GM

Firouzja, Alireza

2813

0

0

IM

Saraci, Nderim

2509

128

3

129

GM

Rodrigue-Lemieux, Shawn

2506

0

0

GM

Nepomniachtchi, Ian

2801

3

4

4

GM

Dubov, Daniil

2795

0

0

GM

Gurel, Ediz

2503

130

5

131

GM

Volokitin, Andrei

2503

0

0

GM

So, Wesley

2790

5

6

6

GM

Aronian, Levon

2774

0

0

IM

Oro, Faustino

2503

132

7

133

GM

Can, Emre

2502

0

0

GM

Abdusattorov, Nodirbek

2768

7

8

8

GM

Caruana, Fabiano

2751

0

0

GM

Grebnev, Aleksey

2502

134

9

135

GM

Lobanov, Sergei

2500

0

0

GM

Duda, Jan-Krzysztof

2750

9

10

10

GM

Erigaisi, Arjun

2749

0

0

IM

Suyarov, Mukhammadzokhid

2499

136

11

137

GM

Erdogmus, Yagiz Kaan

2497

0

0

GM

Bortnyk, Olexandr

2748

11

12

12

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

2745

0

0

GM

Vetokhin, Savva

2497

138

13

139

GM

Gavrilescu, David

2496

0

0

GM

Niemann, Hans Moke

2734

13

14

14

GM

Artemiev, Vladislav

2733

0

0

GM

Daneshvar, Bardiya

2495

140

15

141

GM

Hong, Andrew

2495

0

0

GM

Bu, Xiangzhi

2719

15

details

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

हिंदी खबरों के लिए
हिंदी चैसबेस यूट्यूब

हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम

हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us