CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फ़ीडे कैंडिडेट R2 : दिव्या, जिनर जीत से चूकी, प्रज्ञानन्दा नें वे यी से बांटा अंक

by Niklesh Jain - 30/03/2026

फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज का दूसरा दिन पहले दिन के मुकाबले शांतपूर्ण रहा मतलब हर बाज़ी बेनतीजा रही पुरुष वर्ग में सिंदारोव और एसिपेंको के पास क्रमशः डॉ ब्लूबम और हिकारू नाकामुरा के ख़िलाफ़ कुछ मौक़े थे पर वह उसे नहीं भुना पाये जबकि महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें आर वैशाली के ख़िलाफ़ और जू जिनर लाग्नो कैटरिना के ख़िलाफ़ लगभग जीती हुई ख़ुद की ग़लतियों से गवां दी । पहले दिन पुरुष वर्ग में तीन परिणाम आए थे उस लिहाज़ से दूसरे दिन खिलाड़ी और सतर्क नजर आए अब देखना यह है कि आज का दिन तूफ़ान के बाद की शांति का था या आने वाले तूफ़ान के पहले की शांति का। अब कल तीसरे दिन भारत के आर प्रज्ञानन्दा सफेद मोहरो से सिंदारोव से मुक़ाबला खेलेंगे जिस पर शायद सभी की नज़रे होंगी वहीं वैशाली सफेद मोहरो से अन्ना और दिव्या काले मोहरो से गोर्याचकिना का सामना करेंगी. पढ़े यह लेख। Photo Credit: Michal Walusza / Fide



फ़ीडे कैंडिडेट - प्रज्ञानन्दा नें खेला वे यी से ड्रा , वैशाली से दिव्या नें बांटा अंक 


साइप्रस ,फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में दूसरा राउंड पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में बिना किसी परिणाम के बीता और सभी आठ बाजियाँ बेनतीजा रही । पुरुष वर्ग में काले मोहरो से खेल रहे प्रज्ञानंदा नें चीन के वे यी के साथ अपना अंक बांटा ।

कल पहले राउंड में जीत से शुरुआत करने वाले प्रज्ञानन्दा का आत्मविश्वास आज भी बेहतर नज़र आया और उन्होंने काले मोहरो से फ्रेंच ओपनिंग में अपनी तैयारी से वे यी को दबाव में बनाये रखा पर वे यी नें सफलतापूर्वक मोहरे अदला बदली करते हुए 46 चालों में बाजी ड्रा करा ली ।

अन्य मुकाबलों में यूएसए के फैबियानो कारूआना नें नीदआरलैंड के अनीश गिरी से ड्रा खेला , अनीश प्रज्ञानन्दा से पहली बाज़ी हारे थे जबकि कारुआना नें नाकामुरा को मात दी थी

हिकारू नकामुरा नें रूस के आंद्रे एसिपेंको से एक समय थोड़ी मुश्किल लग रही बाजी ड्रा करने में सफल रहे और इस तरह कल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों नें आज अपना आधे अंक से खाता खोला

और उज़्बेक्सितान के जावोखीर सिंदारोव नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबएम से ड्रा खेला

2 राउंड के बाद प्रज्ञानन्दा, फैबियानो और सिंदारोव 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । 

महिला वर्ग : दो परिणाम आते आते रह गए

महिला वर्ग में दूसरा दिन भी बिना किसी नतीजे के बीता , भारत की दिव्या देशमुख हमवतन वैशाली आर के ख़िलाफ़ जीत के करीब जाकर भी चूक गई

इस स्थिति में दिव्या नें Qg4 !! की जगह Qg3 ?? खेलकर जीती बाजी ड्रा करा ली क्या आप काले मोहरों से सबसे बेहतर चालें खोज सकते है?

जबकि चीन की जू जीनर भी रूस की लग्नों कैटरिना से जीती बाजी जीतने में असफल रही और बाजी बेनतीजा रही

काले मोहरो से Qg4 !! की जगह जिनेर में अपने वजीर को Qb4 खेलकर लग्नों को ड्रा करने का मौका दे दिया क्या आप यह चाल खोज सकते है??

अन्य दो बाज़ियों में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना नें कजाकिस्तान की बिबीसारा अस्युबायेवा से और चीन की तान झोंगायी नें यूक्रेन के अन्ना मुज्यचुक से ड्रा खेला

कौन महिला कैंडिडेट में पहली जीत दर्ज कर आगे बढ़ेगा??

राउंड 3 के मुक़ाबले





Contact Us