chessbase india logo

विश्व यूथ : इलमपार्थी और प्रणव नें जीता विश्व खिताब

by Niklesh Jain - 17/09/2022

भारतीय शतरंज दल को विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में बड़ी सफलता हासिल हुई है और दो स्वर्ण पदक के साथ भारत स्पर्धा की श्रेष्ठ टीम बनने मे सफल रही है । भारत के लिए 13 वर्षीय इलमपार्थी नें अंडर 14 आयु बालक वर्ग तो 16 वर्षीय प्रणव आनंद नें अंडर 16 बालक वर्ग का खिताब जीत लिया है । 72 देशो के 620 खिलाड़ियों के बीच यह स्पर्धा 11 राउंड में खेली गयी थी जिसमें भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा है । अंडर 14 वर्ग में इलमपार्थी नें स्वर्ण जीता जबकि  पोलैंड के सीमन रजत तो कजाकिस्तान के अनसत आल्दियर कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहे । अंडर 16 आयु वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रणव आनंद नें भारत को दो बड़ी उपलब्धि दिलाई अपने पदक के साथ ही वह भारत के 76 वे ग्रांड मास्टर भी बन गए । उक्रेन के लुटस्को आर्टेम नें रजत और फ्रांस के ड्रोइन औगुस्टीन नें कांस्य पदक हासिल किया । पढे यह लेख 

विश्व यूथ शतरंज - इलमपार्थी और प्रणव आनंद ने जीता विश्व खिताब 

 विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए बड़ी खबर आई है और भारत नें दो स्वर्ण पदक हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । भारत के लिए अंडर 14 बालक वर्ग मंट इलमपार्थी एआर और अंडर 16 बालक वर्ग में प्रणव वी नें विश्व खिताब हासिल कर लिया है । 

13 वर्षीय इलामपार्थी नें कुल 11 राउंड में 9 जीत और 1 ड्रॉ और 1 हार के साथ 9.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । इलमपार्थी नें इस दौरान 115 रेटिंग अंक बढ़ाते हुए अपनी लाइव रेटिंग को 2384 अंको पर पहुंचा दिया है ।

इलमपार्थी नें अंतिम राउंड में मेजबान रोमानिया के मगोल्ड फिलिप को मात देकर पहला स्थान हासिल किया । पोलैंड के सीमन याक़ूब 9 अंक बनाकर दूसरे तो कजाकिस्तान के अनसत आल्दियर 8.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक में तीसरे स्थान पर रहे । 

इसके साथ ही इलमपार्थी अब इंटरनेशनल मास्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ गए है 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 RpKrtg+/-
19
Ilamparthi A RIND22699,507378,5248440114,4
24
FMSeemann JakubPOL23619071,57623952013,8
311
IMAnsat AldiyarKAZ22648,5070752219103,4
443
Poupalos NikolaosGRE20048,506367224040142,8
512
Ponomarev VsevolodFID2256806469215940-41,6
635
Hauchamps MaximeBEL20638059,56420564010,4
75
IMVetokhin SavvaFID23577,507680,5226710-7,4
816
CMCnejev Vladimir-AlexandruROU21987,5073,577,523464095,2
98
FMKvaloy Aksel BuNOR22957,506973,5216620-16,8
1010
Magold FilipROU22677,506973,5222140-10
1113
FMLjepic AndrejSRB22437,506872,5219120-6,2
1215
FMAnand BatsukhMGL22017,506872,52182201,2
137
FMDeuer MariusGER23447,5064,569210120-46,6
1428
Morkunas GustasLTU21027,5058,562,5199840-34,4
152
FMCosta LeonardoGER2392707378,5219720-42,4
1656
John Veny AkkarakaranIND1971707377226540169,6
1720
FMTenuunbold BattulgaMGL21787070,575,5203040-50,4
181
De Winter ArthurNED2418706873,5212910-28,3
19104
Topuz Mirac MelihTUR15557065,570,5222040262,4
2051
Suleimen ErgaliKAZ19867065,569,520944085,6



अंडर 16 बालक वर्ग में भारत के प्रणव आनंद नें ना सिर्फ विश्व खिताब हासिल किया बल्कि वह इसी टूर्नामेंट के दौरान भारत के 76वे ग्रांड मास्टर भी बन गए । प्रणव नें कुल खेले गए 11 राउंड में अपराजित रहते हुए 7 जीत और 4 ड्रॉ दर्ज करते हुए कुल 9 अंक बनाए ,अंतिम राउंड में उन्होने फ्रांस के ड्रोइन औगुस्टीन से ड्रॉ खेलते हुए विश्व खिताब अपने नाम किया । 8.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर उक्रेन के लुटस्को आर्टेम दूसरे तो औगुस्टीन तीसरे स्थान पर रहे । 

अब भारत के 76वे ग्रांड मास्टर प्रणव 2502 लाइव रेटिंग पर पहुँच गए है 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3 RpKrtg+/-
19
Ilamparthi A RIND22699,507378,5248440114,4
24
FMSeemann JakubPOL23619071,57623952013,8
311
IMAnsat AldiyarKAZ22648,5070752219103,4
443
Poupalos NikolaosGRE20048,506367224040142,8
512
Ponomarev VsevolodFID2256806469215940-41,6
635
Hauchamps MaximeBEL20638059,56420564010,4
75
IMVetokhin SavvaFID23577,507680,5226710-7,4
816
CMCnejev Vladimir-AlexandruROU21987,5073,577,523464095,2
98
FMKvaloy Aksel BuNOR22957,506973,5216620-16,8
1010
Magold FilipROU22677,506973,5222140-10
1113
FMLjepic AndrejSRB22437,506872,5219120-6,2
1215
FMAnand BatsukhMGL22017,506872,52182201,2
137
FMDeuer MariusGER23447,5064,569210120-46,6
1428
Morkunas GustasLTU21027,5058,562,5199840-34,4
152
FMCosta LeonardoGER2392707378,5219720-42,4
1656
John Veny AkkarakaranIND1971707377226540169,6
1720
FMTenuunbold BattulgaMGL21787070,575,5203040-50,4
181
De Winter ArthurNED2418706873,5212910-28,3
19104
Topuz Mirac MelihTUR15557065,570,5222040262,4
2051
Suleimen ErgaliKAZ19867065,569,520944085,6

ओवरऑल पदक तालिका में भी भारत पहले स्थान पर रहा और मुख्य कोच नें ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर नें देश की ओर से यह ट्रॉफी हासिल की 

medal statistics

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. FEDgoldsilverbronzeTotal
1
IND2002
2
KAZ1113
3
MGL1001
ARM1001
CAN1001
6
POL0112
GER0112
8
UKR0101
VIE0101
AZE0101
11
FID0011
FRA0011
NED0011

 


Contact Us