Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

तेपे सिगमन 2024 : लगातार तीसरी बार खेलेंगे अर्जुन

by Niklesh Jain - 14/03/2024

भारत के ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी भले है फीडे कैंडिडैट में जगह बनाने से चूक गए हो पर वह अपने लगातार शानदार खेल से अपनी फीडे रेटिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है और इसी के चलते उन्हे कई बड़े टूर्नामेंट में लगातार शामिल होने का मौका भी मिल रहा है । बीते दिनो सम्पन्न हुए शेनज़ेन मास्टर्स में अपने शानदार खेल के चलते अर्जुन नें लाइव रेटिंग में 2753 अंक हासिल करते हुए भारत के नंबर एक खिलाड़ी बनने के साथ ही दुनिया के नंबर 10 खिलाड़ी बनने का कारनामा किया था । अब अर्जुन अगले माह होने जा रहे 29वे तेपे सिगमन शतरंज टूर्नामेंट में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक , जर्मनी के विन्सेंट केमर समेत वर्तमान विश्व महिला शतरंज चैम्पियन चीन की जू वेंजून जैसे खिलाड़ियों से लोहा लेते नजर आएंगे । पढे यह लेख , फोटो : फीडे 



29वां तेपे सिगमन शतरंज – भारत से अर्जुन एरिगैसी फिर करेंगे प्रतिनिधित्व 

मालमो , स्वीडन ,विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल होने और देश के नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद भारत के अर्जुन एरिगैसी को दुनिया के कई बड़े टूर्नामेंट में अब लगातार मौका मिल रहा है और अब अर्जुन को दुनिया के प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में से एक तेपे सिगमन शतरंज के 29वें संस्करण में फिर से खेलने का मौका मिलने जा रहा है । तेपे सिगमन टूर्नामेंट हमेशा से खिलाड़ियों के मिश्रण के लिए प्रसिद्ध रहा है और इस बार भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को हम एक साथ खेलते देखेंगे ।

लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलने जा रहे अर्जुन अपने पिछले बार के प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश भी करेंगे 

अर्जुन के अलावा पिछले विजेता – फीडे के पीटर स्विड्लर,

निल्स ग्रांडेलियस (स्वीडन) और

विंसेंट केमर (जर्मनी) 29वें संस्करण में वापसी करेंगे। 

वहीं उनके साथ वर्तमान महिला विश्व चैंपियन - वेनजून जू (चीन),

पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन - नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव (उजबेकिस्तान),

चार बार के यूक्रेन चैंपियन - अंतोन कोरोबोव,

और वर्तमान विश्व जूनियर चैंपियन - मार्क एंड्रिया मौरिज़्जी (फ्रांस) खेलते हुए नजर आएंगे । 

कुल सात राउंड के इस टूर्नामेंट का आयोजन 27 अप्रैल से 3 मई 2024 तक स्वीडन के माल्मो में आयोजित किया जाएगा। 

इससे पहले तीन साल के टूर्नामेंट का विवरण 

TePe Sigeman & Co Chess Tournament 2023

Elo12345678Po.Pl.
1.GM B Gelfand2678*00½½½107-8
2.GM P Svidler26831*½½½½½11
3.GM J Van Foreest26891½*½½0015
4.GM V Keymer2700½½½*½00½7-8
5.GM N Grandelius2664½½½½*½½142-4
6.GM Gukesh D2732½½11½*½042-4
7.GM M Abhimanyu25500½11½½*½42-4
8.GM A Erigaisi2701100½01½*36

TePe Sigeman & Co Chess Tournament 2022

Rating12345678Po.
1.GM H Niemann2656*11/21/21/21/2115
2-4.GM A Erigaisi26750*1/21/21/21/2114
2-4GM N Grandelius26351/21/2*1/21/21/211/24
2-4.GM M Adams26981/21/21/2*1/21/211/24
5.GM D Navara26821/21/21/21/2*1/201
6.GM J Van Foreest27151/21/21/21/21/2*01/23
7.GM S Salem2690000011*1/2
8.GM A Shirov2695001/21/201/21/2*2

TePe Sigeman & Co Chess Tournament 2021

Rating12345678Po.
1.J van Foreest2691*0111/21/2115
2-4G Jones26841*1/21/21/201/214
2-4V Keymer260701/2*1/21/2111/24
2-4N Short262601/21/2*1/21/2114
5.N Grandelius26661/21/201/2*101
6-7.N Sarin26521/2101/20*1/21/23
6-7.E Bacrot265801/21/2011/2*1/23
8.J B Bjerre2550001/2001/21/2*





Contact Us