फीडे महिला ग्रां प्री : मुंगुंतूल पर हम्पी की शानदार जीत , अलेक्ज़ांद्रा से हारी दिव्या 

सिमकेंत , कज़ाकिस्तान विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप साइकल 2024-2025 का हिस्सा फीडे महिला ग्रां प्री के दूसरे चरण के तीसरे दिन खेले गए पाँच मुकाबलों में तीन के परिणाम निकले जबकि दो मुक़ाबले बेनतीजा रहे । 

भारतीय खिलाड़ियों में आज का दिन कोनेरु हम्पी के नाम रहा उन्होने मंगोलिया की बतखुयाग मुंगुंतूल को पराजित करते हुए टूर्नामेंट में सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । काले मोहोरो से खेल रही हम्पी नें आज एक बेहद आक्रामक मुक़ाबले में , राय लोपेज ओपनिंग में 32 चालों में जीत दर्ज की ।

वहीं भारत की दिव्या देशमुख को आज रूस की अलेक्ज़ांद्रा गोर्याचकिना के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा ।

एक और जीत दर्ज की चीन की शीर्ष वरीय तान झोंग्यी नें उन्होने रूस की लागनों काटेरयना को पराजित किया , तान झोंग्यी की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत रही ।

अन्य मुकाबलों में बुल्गारिया की नुरग्युल सलीमोवा नें जर्मनी की जर्मनी की एलिजाबेथ पेहत्ज़ से और ग्रीस की स्टाव्रोउला त्सोलाकिदू नें कज़ाकिस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा से बाजी ड्रॉ खेली । 

Rank after Round 3

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
13
GMTan, ZhongyiCHN25512,512,50200
26
IMAssaubayeva, BibisaraKAZ2487223,00100
39
GMKoneru, HumpyIND2530222,75100
47
IMTsolakidou, StavroulaGRE2439222,50100
10
GMGoryachkina, AleksandraFID2533222,50100
61
GMLagno, KaterynaFID2527111,5000,50
2
IMDivya, DeshmukhIND2501111,5000,50
85
IMSalimova, NurgyulBUL2405111,25000
94
IMMunguntuul, BatkhuyagMGL2344110,50100
108
GMPaehtz, ElisabethGER24580,520,50000

3 राउंड के बाद  2.5 अंक बनाकर तान सबसे आगे चल रही है जबकि 2 अंक बनाकर हम्पी , अलेक्ज़ांद्रा, स्टाव्रोउला और बीबिसारा 2 अंक बनाकर खेल रही है ।