chessbase india logo

भारत के निहाल सरीन बने सर्बिया मास्टर्स के विजेता

by Niklesh Jain - 09/07/2021

भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर और असाधारण प्रतिभा निहाल सरीन नें अपने शानदार खेल की लय को बरकरार रखते हुए सर्बिया मास्टर्स शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । निहाल नें आठवे राउंड मे सबसे आगे चल रहे लातविया के कोवोलेंकों इगोर को पराजित करते हुए और फिर टॉप सीड रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव को ड्रॉ पर रोकते हुए आधा अंक की बढ़त से पहला स्थान हासिल कर लिया । यह जीत निहाल के लिए कई मायनों मे खास है क्यूंकी निहाल 2655 लाइव रेटिंग और विश्व के टॉप 100 मे जगह बनाने के साथ भारत के नंबर 5 खिलाड़ी भी बन गए है और फिलहाल वह इस सूची मे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है । निहाल कल से शुरू हो रहे विश्व कप मे जब खेलने उतरेंगे तो बहुत संभव है की वह अपने बेहतरीन खेल से कुछ बड़े उलटफेर भी कर पाएंगे । सर्बिया ओपन में अर्जुन एरिगासी सातवे तो आदित्य मित्तल दसवें स्थान पर रहे । आदित्य मित्तल अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म भी हासिल करने में सफल रहे । पढे यह लेख 

भारत के निहाल सरीन नें जीता सर्बिया मास्टर्स शतरंज का खिताब

बेलग्रेड , सर्बिया में भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें अपने खेल जीवन मे एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सर्बिया मास्टर्स शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है ।

आठवे राउंड मे उन्होने सयुंक्त बढ़त पर चल रहे लातविया के ग्रांड मास्टर कोवोलेंकों इगोर को पराजित करते हुए पहले एकल बढ़त हासिल की और यह जीत उनके लिए निर्णायक जीत साबित हुई 

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर मैच का विश्लेषण देखे 

और फिर अंतिम नौवे राउंड मे टॉप सीड रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव से ड्रॉ खेलते हुए खिताब हासिल कर लिया । हालांकि निहाल यह मैच जीत सकते थे पर ड्रॉ करते हुए उन्होने सुरक्षित रूप से खिताब जीतना बेहतर समझा जो एक अच्छा निर्णय भी कहा जाएगा 

निहाल नें कुल 9 राउंड मे 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ कुल 7.5 अंक बनाए । खैर इस जीत के साथ एक और बड़ी उपलब्धि निहाल के साथ जुड़ गयी है

, निहाल फीडे लाइव रेटिंग मे 2655 अंको के साथ विश्व रैंकिंग मे 81 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 88 वे स्थान पर पहुँच गए है और विश्व के शीर्ष 100 खिलाड़ियों मे जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है ।

निहाल के अलावा भारत के अर्जुन एरिगासी और

आदित्य मित्तल 7 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः सातवे और दसवें स्थान पर रहे । आदित्य मित्तल नें अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म भी इस टूर्नामेंट से हासिल कर लिया है ।

अर्मेनिया के पेट्रोसियन मेनुयल और रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

 

 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 Rpnwwew-weKrtg+/-
18
GMNihal SarinIND26207,50,046,540,256278697,55,741,761017,6
26
GMPetrosyan ManuelARM26327,00,049,541,0052719976,030,97109,7
31
GMFedoseev VladimirRUS26967,00,049,539,5062731976,570,43104,3
412
GMShevchenko KirillUKR26057,00,047,539,2552730975,561,441014,4
510
GMBernadskiy VitaliyUKR26067,00,047,539,0052636976,610,39103,9
645
GMSadikhov UlviAZE24907,00,045,034,2562699974,592,411024,1
721
GMErigaisi ArjunIND25677,00,044,537,0062670975,891,111011,1
832
GMIskandarov MisratdinAZE25337,00,044,533,7562679975,281,721017,2
930
GMWarmerdam MaxNED25357,00,043,537,0062648975,751,251012,5
1064
IMAditya MittalIND24387,00,040,033,0062626974,882,121021,2
1129
GMAleksandrov AleksejBLR25356,50,049,537,504265396,55,021,481014,8
124
GMTer-Sahakyan SamvelARM26436,50,047,536,754264496,56,400,10101,0
1313
GMSafarli EltajAZE26046,50,046,034,504261296,56,290,21102,1
1418
GMAsadli VugarAZE25746,50,045,534,255260396,56,100,40104,0
1552
IMNikitenko MihailBLR24726,50,045,533,254267396,54,052,451024,5
1647
IMKourkoulos-Arditis StamatisGRE24856,50,044,533,006262296,54,851,651016,5
1749
IMMakhnev DenisKAZ24806,50,044,033,505262096,54,801,701017,0
18109
FMDamjanovic VukSRB23696,50,043,530,256248785,54,221,282025,6
1915
GMPuranik AbhimanyuIND25896,50,042,533,505255196,56,76-0,2610-2,6
207
GMPichot AlanARG26306,50,042,529,756255496,57,12-0,6210-6,2
2122
GMPerunovic MilosSRB25676,50,041,531,255253285,55,83-0,3310-3,3
2231
GMZanan EvgenyISR25356,50,041,030,755255096,56,300,20102,0
2351
GMNestorovic NikolaSRB24776,50,038,030,005249296,56,300,20102,0
243
GMKovalenko IgorLAT26436,00,052,035,7552646965,890,11101,1
259
GMIndjic AleksandarSRB26076,00,048,032,0042627965,710,29102,9
26113
Pranav VIND23666,00,047,531,0042646962,693,312066,2
275
GMHovhannisyan RobertARM26326,00,046,031,5042560966,64-0,6410-6,4
2825
GMSanal VahapTUR25566,00,046,031,0042560965,910,09100,9
2940
IMErenberg ArielISR25066,00,044,031,0052556965,380,62106,2
3028
GMBjerre Jonas BuhlDEN25466,00,044,030,0052573965,610,39103,9
3134
IMNenezic MarkoSRB25316,00,044,029,0052525966,01-0,0110-0,1
3269
IMAhmadzada AhmadAZE24316,00,044,027,7542552964,391,611016,1
3338
IMCaspi IsraelISR25106,00,043,029,0052492966,11-0,1110-1,1
3482
IMLazov ToniMKD24126,00,042,528,2552539964,421,581015,8
3533
IMAnnaberdiev MeilisTKM25326,00,042,029,7542517966,13-0,1310-1,3
3696
IMRadovanovic NikolaSRB23956,00,041,530,0032484964,921,081010,8
3723
GMKadric DenisBIH25646,00,041,529,0052503966,64-0,6410-6,4
46
IMBlohberger FelixAUT24906,00,041,529,0052450966,25-0,2510-2,5
3957
IMMuradli MahammadAZE24616,00,041,527,5052513965,340,66106,6
4027
GMBasso Pier LuigiITA25505,50,047,528,505262285,54,710,79107,9
41111
IMVardaan NagpalIND23665,50,046,527,753249595,53,871,631016,3
4217
GMPostny EvgenyISR25785,50,046,028,503249195,56,46-0,9610-9,6
43162
FMTisaj DomenSLO22935,50,045,028,753256095,52,373,132062,6
4488
IMAgmanov ZhandosKAZ24045,50,045,027,254252095,54,051,451014,5
45128
FMKaracsonyi GellertHUN23405,50,044,526,254253495,53,132,372047,4
4681
IMAgibileg UurtsaikhMGL24135,50,044,024,005254195,53,921,581015,8
4716
GMIvic VelimirSRB25825,50,043,526,005247695,56,62-1,1210-11,2
48121
FMGasimov ParvizAZE23535,50,043,022,255249395,53,761,741017,4
4924
IMSuleymanli AydinAZE25635,50,042,527,753246395,56,59-1,0910-10,9
5050
IMCabarkapa NovakSRB24785,50,042,527,003243695,55,91-0,4110-4,1

पूरी सूची 

देखे सभी मुक़ाबले 

 

 



Contact Us