chessbase india logo

नॉर्वे शतरंज R2 : नाकामुरा से हारे गुकेश

by Niklesh Jain - 01/06/2023

नॉर्वे शतरंज सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में एक बार फिर से कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले , हालांकि पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे भारत के डी गुकेश को दूसरे राउंड में  एक रोमांचक और बेहद कड़े मुक़ाबले में यूएसए के दिग्गज खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा है , सफ़ेद मोहरो से खेल रहे गुकेश को इस मैच में दो बार जीत के मौके मिले पर उतार चढ़ाव से भरे इस मुक़ाबले में अंततः बाजी नाकामुरा के हाथ में आई, दूसरे दिन अब्दुसत्तारोव और अलीरेजा सीधे जीत्द अर्ज करने वालों में रहे जबकि कार्लसन और करूआना नें टाईब्रेक में बाजी अपने नाम की । पढे यह लेख 

नॉर्वे ग्रांड मास्टर शतरंज – नाकामुरा से हारे गुकेश

नॉर्वे ग्रांड मास्टर शतरंज में पहली बार खेल रहे भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश को दूसरे राउंड में यूएसए के दिग्गज अनुभवी खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा है , पहले राउंड में गुकेश नें विश्व नंबर 2 अलीरेजा फिरौजा को मात देकर शानदार शुरुआत की थी ।

नाकामुरा से सफ़ेद मोहरो से खेल रहे गुकेश क्यूजीडी ओपनिंग में एक रोमांचक मुक़ाबला खेला और एक समय खेल की 48वीं चाल में गुकेश ऊंट की एक बेहतर चाल नहीं खोज पाये और उसके बाद ऊंट और घोड़े के एंडगेम में उन्हे 71 चालों में हार का सामना करना पड़ा ।

दूसरे दिन के अन्य परिणामों में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक नें मेजबान नॉर्वे के आर्यन तारी को मात दी 

तो फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव को सीधे मुक़ाबले में पराजित करते हुए 3 अंक अर्जित किए

वहीं नॉर्वे के मैगनस कार्लसन नें यूएसए के वेसली सो को,

यूएसए के फबियानों करूआना नें नीदरलैंड के अनीश गिरि को क्लासिकल मुक़ाबला ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक में मात देते हुए 1.5 अंक अर्जित किए ।

फिलहाल दो राउंड के बाद यूएसए के फबियानों करूआना 4.5 अंको के साथ पहले स्थान पर चल रहे है ।


Related news:
नाकामुरा नें जीता नॉर्वे शतरंज, बने विश्व नंबर 2, तीसरे स्थान पर रहे गुकेश

@ 11/06/2023 by Niklesh Jain (hi)
Nakamura wins 11th Norway Chess 2023 in a photo finish, Gukesh third

@ 10/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R8: Gukesh crushes Tari, now World no.13

@ 09/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
नॉर्वे शतरंज 2023 : क्या गुकेश बनाएँगे शीर्ष 3 में जगह

@ 08/06/2023 by Niklesh Jain (hi)
11th Norway Chess 2023 R7: Caruana loses on time in Armageddon against Gukesh

@ 07/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R6: Gukesh wins Armageddon against Giri

@ 06/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R5: Gukesh beats Abdusattorov

@ 05/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R4: Gukesh draws the Classical against Carlsen

@ 04/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R3: Gukesh bests Mamedyarov in Armageddon

@ 02/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
11th Norway Chess 2023 R2: Firouzja survives Mamedyarov's exciting attack

@ 01/06/2023 by Shahid Ahmed (en)
नॉर्वे शतरंज 2023 : अलीरेजा को हराकर गुकेश का दमदार आरंभ

@ 31/05/2023 by Niklesh Jain (hi)
11th Norway Chess 2023 R1: Gukesh douses Firouzja at his own game, now World no.15

@ 31/05/2023 by Shahid Ahmed (en)
नॉर्वे शतरंज 2023 : कार्लसन से ब्लिट्ज़ मुक़ाबला जीते गुकेश ,अब आज से क्लासिकल की चुनौती

@ 30/05/2023 by Niklesh Jain (hi)
11th Norway Chess 2023 Blitz: Gukesh beats Carlsen for the first time in a rated game on his 17th birthday

@ 30/05/2023 by Shahid Ahmed (en)
अब नॉर्वे शतरंज में नजर आएंगे भारत के गुकेश

@ 15/03/2023 by Niklesh Jain (hi)
Gukesh set to battle Carlsen, Nakamura and co. at 11th Norway Chess 2023

@ 14/03/2023 by Shahid Ahmed (en)

Contact Us