नॉर्वे शतरंज -अंतिम दो राउंड जीतने पर रहेंगी गुकेश की नजरे 

नॉर्वे के स्टावेंगर में अपना 17वां जन्मदिन मनाने वाले भारत के ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है

गुकेश नें क्लासिकल में अलीरेजा पर जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी पढे यह लेख 

हालांकि अगले ही राउंड में उन्हे नाकामुरा से सीधी हार का सामना करना पड़ा 

अगले ही राउंड में गुकेश नें ममेद्यारोव से क्लासिकल बाजी ड्रॉ खेली और फिर टाईब्रेक जीतकर वापसी की 

कार्लसन के खिलाफ गुकेश नें क्लासिकल बाजी ड्रॉ खेली पर टाईब्रेक में कार्लसन जीतने में सफल रहे 

अपने बेहद खास प्रतिद्वंदी अब्दुसत्तारोव पर गुकेश फिर भारी पड़े दोनों के बीच क्लासिकल बाजी तो ड्रॉ रही पर टाईब्रेक फिर गुकेश के पक्ष में आया , यहाँ उन्होने जीती बाजी भी अरमागोडेन में ड्रॉ खेलकर जीती 

राउंड 6 में गुकेश नें टाईब्रेक के जरिये ही अनीश गिरि की चुनौती को पार किया 

तो सातवे राउंड में अब तक अपराजित चले आ रहे फबियानों को गुकेश नें टाईब्रेक में पराजित किया 

तो अब स्थिति यूं है की गुकेश फिलहाल 10 अंको के साथ चौंथे स्थान पर चल रहे है