chessbase india logo

44वी महिला प्रीमियर - पदमिनी दौड़ी आगल !!

by Niklesh Jain - 28/11/2017

भारत की 44वी नेशनल महिला शतरंज चैंपियनशिप की  विजेता की तलाश सूरत के संतुलित तापमान में धीरे धीरे आगे बढ़ रही है । चार राउंड के बाद भारत की सबसे प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों में से एक पीएसपीबी की पदमिनी राऊत नें आज किरण मनीषा मोहंती पर एक आसान जीत दर्ज की और अपराजित रहते हुए एकल बढ़त कायम कर ली है और देखना होगा की यह खिताब इस बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत सकेंगी या नहीं खैर आज सौम्या स्वामीनाथन नें भी एक आसान जीत दर्ज की तो नंधिधा के प्यादे से कॉमन वैल्थ विजेता स्वाति घाटे के राजा को मात का सामना करना पड़ा । तो एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी नें पीएसपीबी की मेरी गोम्स को हार का स्वाद चखाया । आज साक्षी चित्लांगे और मीनाक्षी सुब्रमण्यम नें भी जीत दर्ज की । कुल 12 महिला खिलाड़ियों के बीच 11 राउंड का यह मुक़ाबला 6 दिसंबर तक खेला जाएगा !

( सभी तस्वीरे अंकित दलाल के सौजन्य से )

सूरत ,गुजरात ( निकलेश जैन ) भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ियों के बीच चल रही राष्ट्रीय महिला प्रीमियम शतरंज चैंपियनशिप में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड की पदमिनी राऊत नें पहले चार में से तीन मुक़ाबले जीतकर और एक ड्रॉ खेलकर कुल 3.5 अंक बनाते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है ।

 

उन्होने आज खेले गए चौंथे राउंड में पहले बोर्ड पर  उड़ीसा की किरण मनीषा मोहंती को काले मोहरो से किंग्स इंडियन ओपनिंग में 51 चालों में पराजित किया । किरण पदमिनी के बोर्ड के दोनों हिस्सो में बनाए गए दबाव में कभी बेहतर स्थिति में नजर नहीं आई और पदमिनी को एक आसान जीत हासिल हुई ।

दूसरे बोर्ड पर पूर्व विश्व जूनियर विजेता पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड की सौम्या स्वामीनाथन नें आज बंगाल की नवोदित खिलाड़ी समृद्धा घोष को काले मोहरो से सिसिलियन डिफेंस में पराजित किया ,ओपनिंग में बनाई गयी बढ़त को सौम्या नें आसन जीत में बदल लिया ।

तीसरे बोर्ड पर कॉमनवैल्थ शतरंज में भारत के बड़े नाम तमिलनाडू की नंधिधा पीवी और एलआईसी की स्वाति घाटे के मुक़ाबले में नंधिधा ने सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग में उतार चड़ाव से भरे इस मैच में यह जीत दर्ज की 

स्वाति को अपने राजा की कमजोर स्थिति की वजह से प्यादो के हाथो मात का सामना करना पड़ा ।

चौंथे बोर्ड पर मीनाक्षी सुब्रमण्यम  ने बाला कनप्पा पर तो ...

पांचवे बोर्ड पर महाराष्ट्र की साक्षी चित्लांगे नें उसी राज्य की श्रष्ठि पांडे को पराजित किया ।

एक और महत्वपूर्ण मुक़ाबले में पीएसपीबी मेरी गोम्स को एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी नें हार का स्वाद चखाया ।

चार राउंड के बाद पदमिनी 3.5 अंक के साथ पहले ,नंधिधा ,मीनाक्षी और सौम्या 3 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे , तो भक्ति और साक्षी 2.5 अंक के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रही है । अन्य खिलाड़ियों में  मेरी गोम्स 2 , स्वाति और किरण 1.5 ,बाला 1 ,समृद्धा 0.5 पर है तो श्रष्ठि  अभी खाता नहीं खोल सकी है । 

सुने चेसबेस रेडियो शो में आज का हाल !

 

मैच और परिणाम !

Round 1 on 2017/11/25 at 02.30 PM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
111885Pandey Srishti0 - 1WGMKiran Manisha Mohanty215912
222333WGMGomes Mary Ann½ - ½WGMMeenakshi Subbaraman216511
332311WGMKulkarni Bhakti½ - ½WIMNandhidhaa Pv219010
442248WIMChitlange Sakshi1 - 0Ghosh Samriddhaa19889
552058Bala Kannamma P0 - 1IMPadmini Rout23248
662277WGMSwati Ghate½ - ½WGMSoumya Swaminathan23207
Round 2 on 2017/11/26 at 10.00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1122159WGMKiran Manisha Mohanty0 - 1WGMSoumya Swaminathan23207
282324IMPadmini Rout1 - 0WGMSwati Ghate22776
391988Ghosh Samriddhaa½ - ½Bala Kannamma P20585
4102190WIMNandhidhaa Pv1 - 0WIMChitlange Sakshi22484
5112165WGMMeenakshi Subbaraman1 - 0WGMKulkarni Bhakti23113
611885Pandey Srishti0 - 1WGMGomes Mary Ann23332
Round 3 on 2017/11/27 at 10.00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
122333WGMGomes Mary Ann½ - ½WGMKiran Manisha Mohanty215912
232311WGMKulkarni Bhakti1 - 0Pandey Srishti18851
342248WIMChitlange Sakshi½ - ½WGMMeenakshi Subbaraman216511
452058Bala Kannamma P½ - ½WIMNandhidhaa Pv219010
562277WGMSwati Ghate1 - 0Ghosh Samriddhaa19889
672320WGMSoumya Swaminathan½ - ½IMPadmini Rout23248
Round 4 on 2017/11/28 at 10.00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
1122159WGMKiran Manisha Mohanty0 - 1IMPadmini Rout23248
291988Ghosh Samriddhaa0 - 1WGMSoumya Swaminathan23207
3102190WIMNandhidhaa Pv1 - 0WGMSwati Ghate22776
4112165WGMMeenakshi Subbaraman1 - 0Bala Kannamma P20585
511885Pandey Srishti0 - 1WIMChitlange Sakshi22484
622333WGMGomes Mary Ann0 - 1WGMKulkarni Bhakti23113
Round 5 on 2017/11/29 at 10.00 AM
Bo.No.RtgNameResultNameRtgNo.
132311WGMKulkarni BhaktiWGMKiran Manisha Mohanty215912
242248WIMChitlange SakshiWGMGomes Mary Ann23332
352058Bala Kannamma PPandey Srishti18851
462277WGMSwati GhateWGMMeenakshi Subbaraman216511
572320WGMSoumya SwaminathanWIMNandhidhaa Pv219010
682324IMPadmini RoutGhosh Samriddhaa19889

 

 

 

 

 

 

 


Contact Us