chessbase india logo

सीनियर नेशनल 2019 : ट्रिपल चैंप अरविंद ने संदीपन को चौकाया, बनाई एकल बढ़त

by Nitesh srivastava - 18/12/2019

सिक्किम के सिक्किम मनीपाल विश्वविद्यालय में 10 दिसंबर से चल रही राष्ट्रीय सीनियर चेस चैम्पियनशिप अपने अंतिम पड़ाव के पास पहुंची चुकी है। 10 राउण्ड की समाप्ति के बाद भी चैम्पियनशिप के लिए दिग्गज खिलाड़ियों के बीच धमासान जारी है। प्रतियोगिता में दूसरे सीटेड ग्रांडमास्टर तमिलनाडु के अरविंद चितांबरम 8.5 अंक बनाकर अंकतालिका में एकल बढ़त बनाते हुए शीर्ष पर बने हुए है। अरविंद ने दसवें राउण्ड में संदीपन चंदा को चौकाकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं आईएम जी आकाश अपने बेहतरीन खेल के लय को बरकरार रखते हुए 8 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए है। दसवें राउण्ड में उन्होंने ग्रांडमास्टर गोवा के अनुराग महामल को 42 चालों में पराजित कर दिया। तीसरे स्थान पर 7.5 अंक बनाकर संयुक्त रूप से 7 खिलाड़ी बने हुए हैं। जिसमें ग्रांडमास्टर वैभव सूरी अपने शानदार खेल से सबसे उपर हैं। पढ़ नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सिक्किम मनीपाल विश्वविद्यालय में हो रही राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में 11 राउण्ड के मैच में 10 राउण्ड की समाप्ति के बाद अंकतालिका के टॉप टेन में 6 ग्रांडमास्टर और 4 आईएम काबिज हो गए है। जिसमें जी आकास, हिमांशु शर्मा, पोन्नुस्वामी कोंगुवेल ने प्रतियोगिता के अंतिम कुछ चक्रों में बड़ा उलटफेर कर सभी को चौका दिया। वहीं प्रतियोगिता के टॉप सीटेड ग्रांडमास्टर मिस्टर कॉमनवेल्थ नाम से जाने जाने वाले अभिजीत गुप्ता को नौवें राउण्ड में पी श्यामनिखिल के हाथों मिली एकमात्र हार ने चैम्पियनशिप की दावेदारी से बाहर कर दिया।

अरंविद चितांबरमः संदीपन को पराजित कर चैम्पियन की दावेदारी मजबूत की

 

दसवें राउण्ड में अरविंद चितांबरम ने संदीपन चंदा पर जीत दर्ज कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिये है। 8.5 अंक बनाकर चैम्पियन के दावेदारों में सबसे ऊपर चल रहे है। 

 

प्रतियोगिता के दूसरे सीटेड ग्रांडमास्टर और शतरंज के सभी फार्मेट में नेशनल चैम्पियन तमिलनाडु के अरविंद चितांबरम 8.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में शीर्ष पर पहुंच गए है। अपने अब तक के प्रदर्शन में उन्होंने जहां छह ग्रांडमास्टरों को पराजित किया वहीं पांचवें राउण्ड में उन्हें 21वीं सीटेड आईएम जी आकास के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना भी करना पड़ा। इस हार से अपने आप को संभालते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में जबदस्त वापसी की और दसवें राउण्ड में संदीपन चंदा को चौकाते हुए चैम्पियनशिप के सबसे मजबूत दावेदार बन गए है। अगर वह अपना आखिरी राउण्ड पी श्यामनिखिल से जीतते है तो उनके चैम्पियनशिप के ताज में राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियन नाम का एक और नगीना जुड़ जायेगा।

जी आकाशः शानदार खेल से ग्रांडमास्टरों ने टेके घूटने

 

आईएम जी आकाश अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में सभी के चहेते खिलाड़ी बन कर उभरे है। दसवें राउण्ड में अनुराम महामल के खिलाफ उनकी जीत ने उन्हें चैम्पियन के दरवाजे के सबसे नजदीक लाकर खड़ा कर दिया है।  

 

राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में 21वीं सीटेड खिलाड़ी जी आकाश ने अपने हैरतभरे खेल से सभी दिग्गज ग्रांडमास्टरों को चौका दिया। अत तक हुए 10 चक्रों के मैच में उनका सामना 8 ग्रांडमास्टरों से हुए जिसमें उनके खिलाफ उन्होंने 5 अंक अर्जित किए।जिसमें उन्होंने 4 ग्रांडमास्टरों को अपने मोहरों के चक्रव्यूह में फंसाकर धरासाई कर दिया। प्रतियोगिता में उनकी सबसे अहम जीत दिग्गज दीपसेन गुप्ता, अरविंद चितांबरम, संदीपन चंदा के खिलाफ है। 2431 रेटिंग वाले जी आकाश ने प्रतियोगिता में अपनी परफार्मेस रेटिंग को 2635 के स्तर तक पहुंचा दिया है। वहीं अपनी रेटिंग में भी 30 अकों की बढ़त हासिल करते हुए दिख रहे है। दसवें राउण्ड में उन्होंने ग्रांडमास्टर अनुराग महामल को पराजित किया और अंकतालिका में 8 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए है।

 

ग्रांडमास्टर वैभव सूरी 7.5 अंक बनाकर 7 खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे व टाइब्रेक के आधार पर अंकतालिका में तीसरे स्थान बने हुए है। 10वें राउण्ड में उन्होंने आईएम पी श्यामनिखिल से ड्रा खेला। प्रतियोगिता में एकमात्र हार उन्हें संदीपन चंदा के हाथों मिली है।

 

 

चैम्पियनशिप में बेहतरीन ग्रांडमास्टर संदीपन चंदा पर भी सभी की नजरें जमी रही। बेस्ट बंगाल के संदीपन ने शुरुआत के 6 चक्रों के मैच में 5.5 अंक बनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिये। लेकिन सातवें चक्र में आईएम जी आकाश और दसवें चक्र में अरविंद चितांबरम के हाथों मिली हार ने इनका बड़ा उकसान कर दिया। हालांकि 7.5 अंक बनाकर यह अंकतालिका में संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर बने हुए है। प्रतियोगिता के नौवे राउण्ड में इन्होंने वैभव सूरी पर शानदार जीत भी दर्ज की। 

 

Rank after Round 10

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
12GMAravindh Chithambaram Vr.IND2605Tamil Nadu8,50,061,567,0
221IMAkash GIND2431Tamil Nadu8,00,063,068,5
33GMVaibhav SuriIND2597Delhi7,50,061,565,5
47GMChanda SandipanIND2545West Bengal7,50,061,065,5
59GMVisakh N RIND2516Tamil Nadu7,50,057,562,5
616IMRavi Teja S.IND2455RSPB7,50,057,062,0
717IMShyaamnikhil PIND2455RSPB7,50,056,060,0
829GMHimanshu SharmaIND2392Haryana7,50,056,059,5
931IMKonguvel PonnuswamyIND2367PSPB7,50,054,059,0
105GMLalith Babu M RIND2556PSPB7,00,062,067,0
1111GMAnurag MhamalIND2490Goa7,00,061,566,0
1219GMLaxman R.R.IND2444RSPB7,00,056,061,0
1322GMNeelotpal DasIND2430PSPB7,00,056,060,0
1414IMDas ArghyadipIND2459RSPB7,00,054,058,5
1513GMKunte AbhijitIND2467PSPB7,00,053,557,0
1630GMSriram JhaIND2384LIC SPB7,00,053,057,0
1741IMSaravana Krishnan P.IND2304Tamil Nadu7,00,052,055,5
1852FMNavalgund NiranjanIND2231Karnataka7,00,050,053,5
196GMGhosh DiptayanIND2555West Bengal6,50,062,067,0
201GMGupta AbhijeetIND2611PSPB6,50,061,066,5

 


Contact Us