chessbase india logo

अरविंद ने लगाई नेशनल रैपिड ब्लिट्ज़ की ख़िताबी हैट्रिक

by Niklesh Jain - 28/02/2023

भारत के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम हमेशा से भारत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते रहे है ,भले ही एक नयी पीढ़ी नें उन्हे पिछले कुछ वर्षो में पीछे छोड़ा है पर 23 वर्षीय अरविंद पिछले एक साल से फिर से रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे है । अरविंद नें एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास बना दिया है । नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ का लगातार तीसरा दोहरा खिताब जीतकर उन्होने एक बार फिर शतरंज के फटाफट फॉर्मेट में अपनी श्रेष्ठता साबित की है । अरविंद लगातार दो बार राष्ट्रीय क्लासिकल चैम्पियन भी रह चुके है , अरविंद नें रैपिड का खिताब बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तो ब्लिट्ज़ का खिताब एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया । पढे यह लेख  Photo: Aditya Sur Roy / ChessBase India

अरविंद नें रचा जीता लगातार तीसरी बार जीता नेशनल रैपिड ब्लिट्ज़ का दोहरा खिताब 

भारत के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें लगातार तीसरी बार नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों के खिताब अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास बना दिया है और वह ऐसा करने वाले भारतीय शतरंज इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए है । दो दिन पहले ही रैपिड का खिताब जीतने वाले अरविंद नें शतरंज के सबसे छोटे फॉर्मेट ब्लिट्ज़ मे 11 राउंड मे सभी राउंड जीतकर बेमिशाल अंदाज में खिताब अपने नाम किया । अरविंद नें यह खिताब एक राउंड पहले ही जीतना तय कर लिया था जब उन्होने अंतिम राउंड में पद्मिनी राऊत को पराजित किया और 10 अंक बना लिया ।

महाराष्ट्र के नुबेरशाह शेख रैपिड के बाद ब्लिट्ज़ में भी दूसरे स्थान पर रहे ,8.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर उन्होने तीसरे स्थान पर रहे तामिलनाडु के अविनाश रमेश को पीछे छोड़ा । 8 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर पांडिचेरी के श्रीहरी एल ,दिल्ली के आराध्य गर्ग ,बंगाल के मित्रभा गुहा ,तेलांगना के राजा ऋत्विक आर , महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख ,और गोवा के औदि अमेय क्रमशः चौंथे से नौवे स्थान पर रहे जबकि 7.5 अंक बनाकर पद्मिनी राऊत शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रही । 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameTypsexGrFEDRtgIClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11GMAravindh, Chithambaram Vr.IND2578Tamil Nadu117579,579,50011
28IMMohammad, Nubairshah ShaikhIND2339Maharashtra8,572,57857,0008
315IMAvinash, RameshIND2264Tamil Nadu8,56872,554,5007
417Srihari, LIND2256Puducherry876,58153,0008
514FMAradhya, GargIND2278Delhi872,577,551,2507
62GMMitrabha, GuhaIND2520West Bengal871,576,551,0008
74GMRaja, Rithvik RIND2411Telangana87075,552,5008
810WGMDivya, DeshmukhwIND2325Maharashtra865,57048,7507
912IMAudi, AmeyaIND2301Goa860,565,549,0008
1011IMPadmini, RoutwIND2305Petroleum Sports Promotion Board7,57983,552,7506
119GMNeelotpal, DasIND2327West Bengal7,570,575,548,2507
1230AGMVignesh, BIND2058Tamil Nadu7,567,571,545,2507
1332CMAaditya, DhingraIND2054Haryana7,5636739,0007
1468Shah, MihirIND1520Maharashtra777,581,547,5007
153IMRavi, Teja S.IND2442Andhra Pradesh775,580,546,2506
166IMSharma, Dinesh K.IND2346Life Insuranace Corporation Of Indi770,57644,0005
177IMPrraneeth, VuppalaIND2345Telangana767,57343,5006
1818GMSriram, JhaIND2237Life Insuranace Corporation Of Indi7677239,0007
195IMDhulipalla, Bala Chandra PrasadIND2394Andhra Pradesh766,571,542,5005
2045Daksh, GoyalIND1849Delhi7666938,0007


एक दिन पहले ही बने थे नेशनल रैपिड चैम्पियन 

भारत के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए एक बार फिर नेशनल रैपिड शतरंज का खिताब जीत लिया है । अरविंद का यह लगातार तीसरा राष्ट्रीय रैपिड खिताब है । हालांकि इस बार खिताब में उन्हे जोरदार टक्कर मिली और 11 राउंड के बाद पहले स्थान के लिए 8.5 अंको पर 6 लोगो के बीच टाई हो गया था पर बेहतर टाईब्रेक के चलते अरविंद यह खिताब जीतने में सफल रहे। अन्य खिलाड़ियों में महाराष्ट्र के मोहम्मद नुबेर शाह शेख ,बंगाल के मित्रभा गुहा , तेलांगना के राजा ऋत्विक और प्रणीत वुपाला और तामिलनाडु के अविनाश रमेश 8.5 अंको पर ही टाईब्रेक के आधार पर दूसरे से छठे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNoNameTypsexFEDRtgIClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11GMAravindh, Chithambaram Vr.IND2557Tamil Nadu8,57883,563,0006
210IMMohammad, Nubairshah ShaikhIND2310Maharashtra8,575,580,560,7506
33GMMitrabha, GuhaIND2374West Bengal8,5758160,2507
44GMRaja, Rithvik RIND2370Telangana8,573,57959,2507
56IMPrraneeth, VuppalaIND2351Telangana8,5727758,0007
618IMAvinash, RameshIND2211Tamil Nadu8,5717655,7507
75IMRavi, Teja S.IND2360Andhra Pradesh873,579,554,5007
819IMRaahul, V SIND2202Tamil Nadu868,572,550,5007
916Srihari, LIND2241Puducherry862,567,547,0008
102IMDhulipalla, Bala Chandra PrasadIND2388Andhra Pradesh7,5768052,2505
1117WGMDivya, DeshmukhwIND2238Maharashtra7,56974,547,5007
1220FMAradhya, GargIND2193Delhi7,568,573,547,2506
1325Ojas, KulkarniIND2122Karnataka7,56569,545,5006
1411IMAudi, AmeyaIND2309Goa7,564,56944,0006
158WIMSavitha, Shri BwIND2317Tamil Nadu7,5646945,5007
1631Kumar, GauravIND1983Bihar7,55861,538,5007
1715IMSidhant, MohapatraIND2243Railways775,581,549,2505
1812GMNeelotpal, DasIND2302West Bengal770,575,543,0006
1922WGMSwati, GhatewIND2178Life Insuranace Corporation Of Indi76974,543,5006
2013IMPadmini, RoutwIND2292Odisha76973,542,0005