अपनी इस असामयिक मृत्यु के पहले तक शतरंज को अपना जीवन देकर इस खेल के विकास में राज कुमार नें अपना एक अमूल्य योगदान दिया। विद्युत विभाग के लापरवाही का शिकार होकर उन्हे अपने प्राण गवाना पड़े । चेसबेस इंडिया परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है 

दिल्ली ओपन के 12 वे संस्करण में राजकुमार( लाल रंग के गोले में ) दिल्ली शतरंज परिवार के साथ 

एक निर्णायक के तौर पर उन्होने खेल के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया 


दिल्ली शतरंज संघ उनके परिवार की मदद के लिए एक प्रयास कर रहा है आप भी इसमें शामिल हो सकते है 

 

दिल्ली चेस एसोसिएसन के बैंक अकाउंट के जरिये आप अपनी सहयोग राशि जमा करा सकते है । जल्द ही दिल्ली शतरंज संघ उनके नाम पर एक फीडे रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करने जा रहा है