chessbase india logo

अक्टूबर फीडे रेटिंग - चीन को पीछे छोड़ आगे निकला भारत

by Niklesh Jain - 01/10/2022

विश्व शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत का शतरंज की दुनिया में लगातार दबदबा बढ़ रहा है और अब भारत नें पहली बार पुरुष वर्ग की विश्व शतरंज रैंकिंग में चीन जैसे देश को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है । भारत अब यूएसए ( 2728) , रूस ( 2713) के बाद 2695 अंको के साथ तीसरे नंबर की टीम बन गयी है जबकि चीन (2691) के साथ पहली बार भारत से पीछे चौंथे स्थान पर है और उक्रेन ( 2656) अंको के साथ पांचवें स्थान पर है । महिला वर्ग मे चीन (2470) पहले ,रूस (2455) दूसरे तो भारत 2415 अंको के साथ तीसरे नंबर की टीम बनी हुई है । जॉर्जिया ( 2411) चौंथे और उक्रेन ( 2387) पांचवें नंबर की टीम है । परूष वर्ग मे व्यक्तिगत रैंकिंग मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2856 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है जबकि भारत के विश्वनाथन आनंद 3 साल बाद टॉप 10 मे नौवे स्थान पर जगह बनाने मे कामयाब रहे है । पढे यह लेख 

विश्व शतरंज रैंकिंग – चीन को पीछे छोड़कर भारत बना नंबर  3

विश्व शतरंज संघ नें अक्टूबर माह की विश्व शतरंज रैंकिंग जारी कर दी है और  पहली बार भारत अब पुरुष वर्ग मे दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बन गयी है। शतरंज मे टीम की विश्व रैंकिंग किसी भी देश के शीर्ष 10 खिलाड़ियों की औसत रेटिंग के आधार पर तय की जाती है ।

यूएसए की टीम 2728 अंको के साथ पहले , रूस 2713 अंको के साथ दूसरे तो भारत अब 2695 अंको के साथ तीसरे नंबर की टीम है , चीन 2691 अंको के साथ नंबर 4 तो उक्रेन 2657 अंको के साथ पांचवें नंबर की टीम है ।

महिला वर्ग मे चीन 2470 अंको के साथ पहले ,रूस 2455 अंको के साथ दूसरे तो भारत 2415 अंको के साथ तीसरे नंबर की टीम है । 

पुरुष वर्ग में कार्लसन की बादशाहत बरकरार – विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2856 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है ,जुलाई 2011 के बाद से कार्लसन लगातार 11 साल 3 माह से विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी बने हुए है ।

विश्व रैंकिंग में भारत के विश्वनाथन आनंद ठीक 3 साल बाद पुनः विश्व के टॉप 10 में शामिल हो गए है ,52 वर्षीय आनंद 2756 अंको के साथ नौवे स्थान पर है ,

जबकि 17 वर्षीय डी गुकेश 2732 अंको के साथ 18वे ,

18 वर्षीय अर्जुन एरिगासी 2728 अंको के साथ 21वे ,

पेंटाला हरीकृष्णा 2717 अंको के साथ 29वे

और 2710 अंको के साथ विदित गुजराती 34वे स्थान पर है । 

#NameFedRating+-B-YearAvg12M
1Carlsen, MagnusNOR2856 19902862 (1)
2Ding, LirenCHN2811 19922803 (2)
3Nepomniachtchi, IanRUS2793 19902778 (5)
4Firouzja, AlirezaFRA2785 20032793 (3)
5So, WesleyUSA2774 19932773 (7)
6Nakamura, HikaruUSA2768 19872752 (15)
7Giri, AnishNED2764 19942767 (8)
8Caruana, FabianoUSA2763 19922782 (4)
9Anand, ViswanathanIND2756 19692753 (12)
10Aronian, LevonUSA2755 19822773 (6)
11Rapport, RichardROU2754 19962763 (10)
12Dominguez Perez, LeinierUSA2747 19832752 (14)
13Mamedyarov, ShakhriyarAZE2747 19852763 (9)
14Vachier-Lagrave, MaximeFRA2747 19902758 (11)
15Karjakin, SergeyRUS2747 19902746 (18)
16Radjabov, TeimourAZE2747 19872751 (16)
17Grischuk, AlexanderRUS2745 19832753 (13)
18Gukesh DIND2732 20062657 (84)
19Duda, Jan-KrzysztofPOL2731 19982749 (17)
20Andreikin, DmitryFID2729 19902727 (22)
21Erigaisi ArjunIND2728 20032670 (67)
22Le, Quang LiemVIE2728 19912715 (26)
23Topalov, VeselinBUL2728 19752729 (20)
24Wei, YiCHN2722 19992728 (21)
25Vitiugov, NikitaFID2722 19872726 (23)
26Wang, HaoCHN2722 19892739 (19)
27Maghsoodloo, ParhamIRI2721 20002706 (30)
28Yu, YangyiCHN2718 19942713 (27)
29Harikrishna, PentalaIND2717 19862715 (25)
30Vallejo Pons, FranciscoESP2716 19822706 (31)
31Abdusattorov, NodirbekUZB2713 20042666 (71)
32Shankland, SamUSA2712 19912712 (28)
33Sargissian, GabrielARM2711 19832690 (42)
34Vidit, Santosh GujrathiIND2710 19942721 (24)
35Sjugirov, SananRUS2709 19932690 (43)
36Dubov, DaniilRUS2708 19962710 (29)

महिला विश्व रैंकिंग में चीन की हाउ ईफ़ान 2638 अंको के साथ पहले ,रूस की अलेकसान्द्रा गोरयाचकिना 2584 अंको के साथ दूसरे तो भारत की कोनेरु हम्पी 2574 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है ।

भारत की हरिका द्रोणावल्ली 2507 अंको के साथ 12वे तो आर वैशाली 2451 अंको के साथ 28वे स्थान पर है । 

#NameFedRating+-B-YearAvg12M
1Hou, YifanCHN2638 19942652 (1)
2Goryachkina, AleksandraRUS2584 19982600 (2)
3Koneru, HumpyIND2574 19872584 (3)
4Lagno, KaterynaRUS2563 19892550 (5)
5Ju, WenjunCHN2555 19912560 (4)
6Lei, TingjieCHN2535 19972533 (7)
7Muzychuk, AnnaUKR2534 19902530 (8)
8Muzychuk, MariyaUKR2527 19922537 (6)
9Kosteniuk, AlexandraFID2521 19842517 (11)
10Dzagnidze, NanaGEO2516 19872529 (9)
11Tan, ZhongyiCHN2514 19912524 (10)
12Harika, DronavalliIND2507 19912515 (12)
13Abdumalik, ZhansayaKAZ2501 20002496 (14)
14Shuvalova, PolinaRUS2492 20012506 (13)
15Khademalsharieh, SarasadatIRI2490 19972489 (17)
16Khotenashvili, BelaGEO2485 1988
17Zhu, JinerCHN2484 20022468 (22)
18Mammadzada, GunayAZE2483 20002464 (23)
19Kashlinskaya, AlinaPOL2482 19932493 (15)
20Gunina, ValentinaRUS2476 19892472 (20)
21Paehtz, ElisabethGER2469 19852493 (16)
22Javakhishvili, LelaGEO2464 19842474 (19)
23Batsiashvili, NinoGEO2462 19872474 (18)
24Efroimski, MarselISR2462 19952445 (30)
25Ioseliani, NanaGEO2462 19622471 (21)
26Cramling, PiaSWE2459 19632456 (26)
27Socko, MonikaPOL2454 19782406 (45)
28Vaishali, RameshbabuIND2451 20012422 (39)
29Ushenina, AnnaUKR2445 19852426 (38)
30Stefanova, AntoanetaBUL2440 19792462 (25)

देखे विडियो 

 

 


Contact Us