chessbase india logo

उज्बेकिस्तान के समरकन्द में होगी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप

by Niklesh Jain - 10/11/2023

वैसे तो इस साल अब तक पहले विश्व चैंपियनशिप फिर फीडे विश्व कप से लेकर अभी अभी सम्पन्न हुई फीडे ग्रांड स्विस जैसे बड़े आयोजनो नें शतरंज प्रेमियों को कई इतिहासिक और शानदार मुक़ाबले देखने को दिये है फिर भी शतरंज प्रेमी साल के अंत में होने वाले विश्व रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबलों का इंतजार कर रहे थे और अब फीडे नें इस आयोजन की घोषणा कर दी है । फीडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा आगामी  से  26 से 30 दिसंबर के दौरान उज़्बेक्सितान के समरकन्द में आयोजित होगी । फीडे चैस  सर्किट के चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन का महत्व और बढ़ गया है और अब देखना होगा की क्या कोई भारतीय एक बार फिर से शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट का खिताब जीत सकता है । पढे यह लेख 

फीडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप 2023 समरकंद, उज्बेकिस्तान में होगी

शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ की विश्व चैंपियनशिप  उज्बेकिस्तान के सबसे प्राचीन शहर समरकंद 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगी , विश्व शतरंज संघ नें आज इसकी घोषणा करते हुए बताया की एक बार फिर इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। प्रतियोगिता एक बार फिर से पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित होगी । 

समरकंद ऐतिहासिक सिल्क रोड व्यापार मार्ग के साथ एक महत्वपूर्ण शहर हुआ करता था और शतरंज के लिए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है: यह वही शहर था जहां 1977 में सबसे पहले ज्ञात शतरंज के मोहरो की खोज की गई थी, जो 6 वीं और 8 वीं शताब्दी ईस्वी के बीच के थे।

भारत से अब तक विश्वनाथन आनंद विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ चैम्पियन रह चुके है

जबकि कोनेरु हम्पी नें विश्व रैपिड शतरंज का खिताब अपने नाम किया था । इस बार भारत की नजरे पुरुष वर्ग में गुकेश , प्रज्ञानन्दा , विदित गुजराती , अर्जुन एरिगासी और निहाल सरीन जैसे युवा खिलाड़ियों पर रहेगी जबकि महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के अलावा वैशाली आर से भारत को बड़ी उम्मीद रहेगी । 

FIDE के अध्यक्ष अरकादी  द्वारर्कोविच ने कहा, "फीडे  उज्बेकिस्तान की समृद्ध शतरंज परंपरा और हाल ही में शतरंज की महाशक्ति के रूप में उभरने को मान्यता देता है। शतरंज में इस समर्पण और निवेश ने हमें इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी उज्बेकिस्तान को सौंपने के लिए प्रेरित किया।"उन्होने  कहा, "उज़्बेकिस्तान 2026 शतरंज ओलंपियाड की भी मेजबानी करेगा - और वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ जैसे बड़े आयोजन की मेजबानी से निश्चित रूप से तैयारियों को बढ़ावा मिलेगा।"

भारत के शीर्ष 10 रैपिड पुरुष खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2023
RANK RAPID RATING INDIA MALE
#NameTitleFedRatingB-Year
1Anand, ViswanathanGMIND27491969
2Praggnanandhaa RGMIND27062005
3Vidit, Santosh GujrathiGMIND26911994
4Nihal SarinGMIND26672004
5Gukesh DGMIND26562006
6Erigaisi ArjunGMIND26542003
7Ganguly, Surya ShekharGMIND26451983
8Harikrishna, PentalaGMIND26321986
9Sadhwani, RaunakGMIND25862005
10Narayanan S LGMIND25861998

भारत की शीर्ष 10 रैपिड महिला खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2023
RANK RAPID RATING INDIA WOMEN
#NameTitleFedRatingB-Year
1Koneru, HumpyGMIND24441987
2Dronavalli, HarikaGMIND24401991
3Divya DeshmukhWGMIND24222005
4Vaishali, RameshbabuIMIND23732001
5Gomes, Mary AnnWGMIND23381989
6Vantika AgrawalIMIND23142002
7Tania, SachdevIMIND22971986
8Padmini, RoutIMIND22741994
9Kulkarni BhaktiIMIND22731992
10Savitha Shri BWGMIND22382007

भारत की शीर्ष 10 महिला ब्लिट्ज खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2023
RANK BLITZ RATING INDIA WOMEN
#NameTitleFedRatingB-Year
1Koneru, HumpyGMIND24521987
2Dronavalli, HarikaGMIND24201991
3Vaishali, RameshbabuIMIND24102001
4Tania, SachdevIMIND23191986
5Divya DeshmukhWGMIND23152005
6Padmini, RoutIMIND22991994
7Vantika AgrawalIMIND22622002
8Karavade, EeshaIMIND22351987
9Rakshitta RaviWGMIND22252005
10Priyanka NutakkiWGMIND22242002
11Gomes, Mary AnnWGMIND22241989

 

भारत के शीर्ष 10 पुरुष ब्लिट्ज खिलाड़ी 

PERIOD: NOVEMBER 2023
RANK BLITZ RATING INDIA MALE
#NameTitleFedRatingB-Year
1Erigaisi ArjunGMIND27292003
2Anand, ViswanathanGMIND27091969
3Nihal SarinGMIND26892004
4Sadhwani, RaunakGMIND26682005
5Praggnanandhaa RGMIND26652005
6Gukesh DGMIND26572006
7Vidit, Santosh GujrathiGMIND26421994
8Harikrishna, PentalaGMIND26411986
9Aravindh, Chithambaram VR.GMIND25841999
10Adhiban, B.GMIND25761992

Contact Us