
विश्व रैपिड शतरंज : क्या अर्जुन रचेंगे इतिहास ?
विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आरंभ आज से न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रहा है और आइये जानते है सब कुछ इस टूर्नामेंट के बारे में
_0TN9N_1024x617.jpeg)
पिछले बार विश्व रैपिड का खिताब मैगनस कार्लसन नें जीता था
_J6CCF_1024x591.jpeg)
जबकि महिला वर्ग का खिताब सभी को चौंकाते हुए फीडे की अनसतासिया बोदनुरूक नें अपने नाम किया था , भारत की कोनेरु हम्पी दूसरे स्थान पर रही थी

इस बार का टूर्नामेंट प्रसिद्ध वाल स्ट्रीट में होने जा रहा है

रैपिड में 15 मिनट + 10 सेकंड प्रति खिलाड़ी के मुक़ाबले होंगे जबकि ब्लिट्ज़ में 3+2 के फॉर्मेट में मुक़ाबले खेले जाएँगे ,रैपिड में 13 राउंड ओपन में तो महिला वर्ग में 11 राउंड होंगे , ब्लिट्ज़ में इस बार फॉर्मेट को बदला गया है और पहले भाग में पुरुष वर्ग में 13 और महिला वर्ग में 11 राउंड होंगे और उसके बाद प्ले ऑफ के मुक़ाबले खेले जाएँगे !

रैपिड के मुक़ाबले 26 ,27 और 28 दिसंबर को खेले जाएँगे भारतीय समयानुसार हर रोज मुक़ाबले रात को 12.30 बजे से शुरू होंगे

ब्लिट्ज़ के मुक़ाबले 30 और 31 दिसंबर को खेले जाएँगे
देखे विश्व चैंपियनशिप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर

रैपिड में अर्जुन और प्रज्ञानन्दा भारत के प्रमुख खिलाड़ी होंगे

महिला वर्ग मे विश्व रैपिड चैम्पियन रह चुकी कोनेरु हम्पी के अलावा

ओलंपियाड गोल्ड जीतने वाली पूरी टीम ( तानिया सचदेव को छोड़कर ) खेलते नजर आएगी , जिसमें हरिका द्रोणावल्ली , दिव्या देशमुख , आर वैशाली , वन्तिका अग्रवाल शामिल है
Starting rank पुरुष ओपन
Starting rank महिला रैपिड
Starting rankब्लिट्ज़ ओपन
Starting rank महिला ब्लिट्ज़








