
चेसेबल मास्टर्स - प्रग्गानंधा बने उपविजेता
भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें चेसबल मास्टर्स के साथ ही शतरंज की दुनिया में अपनी प्रतिभा की एक नयी तस्वीर पेश की और भले ही वह खिताब जीतने का इतिहास बनाने से चूक गए है पर उन्होने अपने भविष्य का अंदेशा सभी को दे दिया है ।
फाइनल के पहले दिन डिंग से 2.5-1.5 से हारने वाले प्रग्गानंधा नें दूसरे दिन पहला मैच ड्रॉ खेलकर दिन की शुरुआत की और दूसरे राउंड में सफ़ेद मोहरो से पराजित करते हुए सनसनी फैला दी और साथ ही 1.5-0.5 से बढ़त बना ली इसके बाद उन्होने अगले दोनों राउंड डिंग के बहुत ज़ोर लगाने पर भी ड्रॉ खेले और दूसरा दिन 2.5-1.5 से अपने नाम कर लिया

इस दौरान ऐसे कई मौके आए जब प्रग्गा के खेल नें डिंग को सर पकड़ने पर विवश कर दिया , टाईब्रेक मुक़ाबले में प्रग्गा पहले मैच में जीत के बेहद करीब जाके जीत से चूक गए और मैच ड्रॉ हो गया

पर आखिरी मुक़ाबले में डिंग नें आखिरकार जीत दर्ज कर खिताब अपनें नाम कर लिया

टूर्नामेंट मैच टेबल

प्रग्गानंधा फिलहाल टूर में दूसरे स्थान पर चल रहे है और 61250 डालर कमा चुके है
हिन्दी चेसबेस इंडिया पर अंतिम दिन मैच का सीधा प्रसारण किया गया '








