निहाल नें डिंग को हराया , क्वाटर फाइनल में बनाई जगह 

भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें एक बार फिर शतरंज के फटाफट फॉर्मेट खासतौर पर ऑनलाइन शतरंज में अपनी पकड़ साबित हुए विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी चीन के डिंग लीरेन को पराजित करते हुए  ग्लोबल शतरंज चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है । 

दोनों के बीच सबसे पहले हुए मुक़ाबले मे निहाल नें काले मोहरो से शानदार जीत दर्ज की 

इसके बाद निहाल नें लगातार दूसरा मुक़ाबला जीतकर अपनी बढ़त को 2-0 कर दियाऔर तीसरे मुक़ाबले में आसान ड्रॉ खेलकर डिंग को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया

अब सेमी फाइनल में पहुँचने के लिए निहाल को लेवान अरोनियन को हराना होगा