![]()

तीसरे विश्व चैम्पियन जोस राउल कापाब्लांका की याद में यह प्रतियोगिता का 54 वां संस्करण उनके जन्मस्थान हवाना में चल रहा है । प्रतियोगिता में भारत के अधिबन भास्करन (2701) टॉप सीड है । उनके अलावा दिग्गज खिलाड़ी उक्रेन के वेसली इवांचुक (2677) , स्पेन के एंटोन गुइजारो ( 2667) ,अमेरिका के सेवीएन सेमुएल ( 2666) और मेजबान क्यूबा के यूरी गोंजालिस ( 2567) और अलबोरनोज कबरेरा (2566) भी प्रतियोगिता का हिस्सा है । प्रतियोगिता डबल राउंड रॉबिन के आधार पर 10 राउंड में खेली जा रही है ।

फिलहाल अधिबन अपने सात मुकाबलो में 3 अंको पर खेल रहे है राउंड 3 और 4 में स्पेन के एंटोन गुइजारो ( 2667) और अमेरिका के सेवीएन सेमुएल ( 2666) के खिलाफ मिली लगातार दो हार नें उनकी लय बिगाड़ दी अब देखना होगा की अब जब अंतिम तीन राउंड में अधिबन राउंड 8 और 9 में इन्ही दोनों खिलाड़ियों से मुक़ाबला खेलेंगे तो वह क्या जीत दर्ज करेंगे । अभी उन्हे 10 वे राउंड मे वेसली इवांचुक से भी मुक़ाबला खेलना है और अगर अधिबन अपने तीनों मुक़ाबले जीत ले तो वह अब भी 2700 + मे अपना स्थान बनाए रख सकते है ।

तो क्या अंतिम तीन राउंड जीतेंगे अधिबन !

प्रतियोगिता मे अब तक एकमात्र जीत अधिबन को राउंड 2 में मिली थी उसके बाद अधिबन 2 हार और 3 ड्रॉ का परिणाम ही ला सके है

54th Capablanca Memorial 2019, Havana - Table
तो अब देखना होगा की कभी हार ना मानने वाले अधिबन अंतिम तीन राउंड में कैसा खेल दिखाते है ।
मास्टर क्लास सीरीज
हमारेपूर्व विश्व चैम्पियन को जानने के उद्देश्य से चेसबेस द्वारा तैयार डीवीडी का चौंथा पार्ट महान कापा को समर्पित है और आप चाहे तो उनके खेल से काफी कुछ सीख सकते है

डीवीडी को ओपेनिंग , टेकटिक्स ,स्ट्रेटजी और एंडगेम चार हिस्सो में बांटा गया है और उसके अलावा उनके सभी मैच को संकलित किया गया है । इस डीवीडी को अपने तैयारी के खजाने में शामिल करने के लिए यहाँ क्लिक करे
देखे अब तक के सभी मैच













