Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

एशियन गेम्स :D3 : विदित से बंधी पदक की उम्मीद

by Niklesh Jain - 27/09/2023

भारत के ग्रांड मास्टर विदित गुजराती अपने शानदार वापसी के चलते एशियन गेम्स मे भारत के लिए शतरंज में पदक हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे बने हुए है । विदित नें एशियन गेम्स के तीसरे दिन ईरान के परहम मघसूदलू और उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव पर लगातार दो और मुक़ाबले जीतकर एकल बढ़त बना ली थी हालांकि दिन का अंतिम बेहद करीबी मुक़ाबला चीन के वे यी से हारकर वह फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रहे है और आज अंतिम दिन लगातार दो जीत उनका पदक पक्का कर देगी । अर्जुन एरिगासी भी आज अपने दिन की शुरुआत अगर अब्दुसत्तोरोव से जीत के साथ करते है तो वह भी पदक की दौड़ में मजबूती से शामिल हो सकते है । महिला वर्ग में हम्पी और हारिका की लगातार दो जीत खास परिस्थिति में पदक की संभावना बना सकती है ।  पढे यह लेख और देखे कल के मुक़ाबले  Photo : Malith Akalanka



एशियन गेम्स : शतरंज: विदित पर टिकी पदक की उम्मीद 

हांगझाओ , चीन। एशियन गेम्स शतरंज में व्यक्तिगत श्रेणी में आज तीसरे दिन तीन महत्वपूर्ण राउंड खेले गए और फिलहाल पुरुष वर्ग में ग्रांड मास्टर विदित गुजराती पदक के लिए सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रहे है ,

विदित नें तीसरे दिन  खेले गए मुकाबलों में ईरान के परहम मघसूदलू और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को मात देते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली थी

पर दिन के अंतिम कुल सातवे राउंड में उनके चीन के वे यी से एक लगभग जीती बाजी में हार का सामना करना पड़ा और अब वह अंक तालिका में वे यी ( 5.5 अंक ) के बाद 5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है, आज  विदित अगर आठवे राउंड में मंगोलिया के सुमिया बिलगुन के खिलाफ जीत दर्ज करते है तो पदक के और करीब पहुँच जाएँगे ।

5 अंको पर नोदिरबेक तीसरे स्थान पर चल रहे है कल उन्हे

भारत के अर्जुन एरिगासी का सामना करना है जो 4.5 अंको पर खेल रहे है और ऐसे में अर्जुन भी जीत कर पदक की दौड़ में फिर से शामिल हो सकते है । 

महिला वर्ग में आज भारत की कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली नें एक जीत और दो ड्रॉ के साथ अपने स्कोर में 2 अंक जोड़े और फिलहाल दोनों 4.5 अंक बनाकर सातवे और आठवे स्थान पर है और ऐसे में लगातार दो जीत ही किसी एक को पदक की संभवना दे सकती है और कल दोनों को आपस में ही मुक़ाबला खेलना होगा । 






Contact Us