
सुपरबेट चैस क्लासिक : जीत से चूके गुकेश , प्रज्ञानन्दा का शानदार बचाव
बुखारेस्ट, रोमानिया ,में कल से साल के सबसे मजबूत क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में से एक सुपरबेट चैस क्लासिक का शुभारंभ हो गया और पहले दिन भारतीय शतरंज प्रशंसको को गुकेश और प्रज्ञानन्दा के बीच एक शानदार मुक़ाबला देखने को मिला । दोनों के बीच पिछला मुक़ाबला जनवरी में खेला गया था ।

खेल की पहली चाल खुद विश्वनाथन आनंद नें गुकेश के लिए खेली और दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी

फ्रीस्टाइल शतरंज में गुकेश के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हर कोई क्लासिकल शतरंज में उनका खेल देखना चाह रहा है । गुकेश नें सफ़ेद मोहरो से वजीर के प्यादे को दो घर चलकर खेल की शुरुआत की प्रज्ञानन्दा नें क्यूजीए खेलते हुए गुकेश को ओपनिंग में तो चौंकाया पर उसके बाद गुकेश नें धीरे धीरे खेल में पकड़ बनाना शुरू दी हालांकि पहले खेल की 21वीं चाल में ऊंट की और 25वीं चाल में प्यादे की गलत चाल के बाद उन्हे 31 से 35 वीं चाल के दौरान लगातार शह देते हुए बाजी ड्रॉ करना पड़ी ।

राउंड 1 के अन्य परिणामों में वेसली सो नें बोगदान डेनियल को और अलीरेजा फिरौजा नें मकसीम लागरेव को पराजित किया

बाकी दो अन्य मुक़ाबले बेनतीजा रहे
Rank after Round 1
Rk. | SNo |
| Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | GM | FRA | 2757 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0,00 | ||
3 | GM | USA | 2751 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0,00 | |||
3 | 6 | GM | IND | 2758 | 0,5 | 0 | 1 | 0 | 0,25 | ||
7 | GM | UZB | 2771 | 0,5 | 0 | 1 | 0 | 0,25 | |||
10 | GM | USA | 2776 | 0,5 | 0 | 1 | 0 | 0,25 | |||
6 | 1 | GM | POL | 2739 | 0,5 | 0 | 0 | 0 | 0,25 | ||
4 | GM | USA | 2747 | 0,5 | 0 | 0 | 0 | 0,25 | |||
5 | GM | IND | 2787 | 0,5 | 0 | 0 | 0 | 0,25 | |||
9 | 8 | GM | ROU | 2668 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0,00 | ||
9 | GM | FRA | 2723 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0,00 |








