chessbase india logo

दीपन चक्रवर्ती बने लेक सिटी इंटरनेशनल विजेता

by Nitesh srivastava - 21/09/2019

राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर के शानदार ऑरबीट रिर्सोट में 13 से 20 सितम्बर तक आयोजित की गई प्रथम लेक सिटी इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन चेस टूर्नामेण्ट का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग के खिताब के लिए खिलाड़ियों ने काफी धमासान मचा रहा। प्रतियोगिता में चैम्पियन के लिए 8 अंक बनाकर संयुक्त रूप से चार खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की लेकिन टाईब्रेक के आधार पर चैम्पियन का खिबात अपने शानदार खेल के लय में रहते हुए दूसरे सीडेड भारतीय ग्रांडमास्टर दीपन चक्रवर्ती (2539) ने अपने नाम कर लिया। पूरी प्रतियोगिता में दीपन अपराजित रहे और अपने प्रतिद्धद्धियों के छक्के छुड़ाते रहे। वहीं रैपिड और ब्लीट्ज का खिताब चिली के ग्रांडमास्टर रोड्रिगों वासकेस ने जीता। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

तस्वीर - सुनील सोनी और विकास साहू 

उदयपुर के ऑरबीट रिर्सोट में हुई प्रथम लेक सिटी इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन चेस टूर्नामेण्ट की सफलता के लिए आयोजकों ने अपनी पूरी मेहनत झोक दी। ओपेन वर्ग में 13 ग्रांडमास्टर और 09 आईएम सहित 223 खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से पूरी प्रतियोगिता को सफल बना दिया। प्रतियोगिता के दसवें राउण्ड में खिलाड़ियों के बीच चैम्पियन के खिताब के लिए कड़ी टक्कर हुई।

प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद चार ग्रांडमास्टरों दीपन चक्रवर्ती, लुगकोवॉय मैक्सिम, टॉप सीटेड इवान रोजूम, और नालोत्पल दास ने आठ अंक बनाकर चैम्पियन के लिए अपने दावेदारी ठोक दी। लेकिन टाइब्रेक के आधार पर अपने बेहतरीन खेल से पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए भारतीय खिलाड़ी दीपन चक्रवर्ती ने प्रथत लेकसिटी ग्रांडमास्टर ओपेन का खिताब अपने नाम कर लिया।

दीपन ने आखिरी राउण्ड में ग्रांडमास्टर स्वनिल धोपड़े से ड्रा खेल कर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गए। दीपन को खिताब की ट्राफी के साथ दो लाख एक हजार रुपये की धनराशि भी मिली। वहीं दीपन ने अपने लाइव रेटिंग में 8 अंकों की बढ़त भी हासिल की।

दीपन ने छह मैचों मे जीत दर्ज की वहीं चार मैच उन्होंने ड्रा खेले।

टूर्नामेण्ट के उपविजेता का खिताब रूस के ग्रांडमास्टर 10वीं सीटेड लुगकोवॉय मैक्सिम (2422) ने जीत लिया। लुगकोवॉय को प्रतियोगिता में एकमात्र हार चिली के ग्रांडमास्टर वास्केज राड्रियों के हाथों छठें राण्उड में मिली। लुगकोवॉय को उपविजेता के खिबात के साथ एक लाख 51 हजार रुपये की राशि भी मिली। उन्होंने अपनी रेटिंग में भी 13 अंक जोड़े।

अंतिम राउंड में 7.5 अंको पर खेल रहे दोनों खिलाड़ी रोजुम इवान और नीलोत्पल दास नें आपस में ड्रॉ खेला वरना दोनों में से कोई भी जीतकर एकल विजेता बन सकता था 

वहीं प्रतियोगिता के टॉप सीटेड रूस के ग्रांडमास्टर इवान रोजूम (2596) को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि उन्होंने टूर्नामेण्ट में अपना शानदार प्रदर्शन किया और नाबाद भी रहे। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। चौथे स्थान पर आठ अंक ही बनाकर 9वीं सीटेड ग्रांडमास्टर नीलोत्पल दास (2433) रहे। काफी दिनों बाद अपनी शानदार खेल के लय में लौटे नीलोत्पल ने अपने बेहतरीन खेल से अपनी लाइव रेटिंग के लिए 10 प्वाइंट हासिल किए।

इंटरनेशनल मास्टर मित्राभ गुहा को पांचवा स्थान मिला। उन्होंने 7.5 अंक बनाए और रेटिंग में भी 12 अंक जोड़े। प्रतियोगिता में उन्हें एक मात्र हार नौवे राउण्ड में नीलोत्पल दास से मिली।

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
12
GMDeepan Chakkravarthy J.IND2539ICF8,00,065,570,555,006
210
GMLugovskoy MaximRUS2422RUS8,00,061,065,551,257
31
GMRozum IvanRUS2596RUS8,00,061,064,549,756
49
GMNeelotpal DasIND2433WB8,00,059,063,549,007
511
FMMitrabha GuhaIND2414WB7,50,062,067,548,756
613
GMHesham AbdelrahmanEGY2396EGY7,50,062,067,547,757
77
GMLaxman R.R.IND2437ICF7,50,060,565,048,006
821
Bharat Kumar Reddy PoluriIND2304AP7,50,060,565,045,757
93
GMSwapnil S. DhopadeIND2501RLYS7,50,059,065,047,756
1019
IMSidhant MohapatraIND2357ODI7,50,058,564,046,756
1122
FMShailesh DravidIND2299MAH7,50,057,562,543,757
1212
GMHimanshu SharmaIND2408HAR7,50,057,061,545,006
1328
FMMehdi Hasan ParagBAN2183BAN7,50,050,054,039,256
148
IMDas SayantanIND2434WB7,00,062,567,544,505
1517
IMKonguvel PonnuswamyIND2374TN7,00,059,563,041,506
1620
Sahoo Utkal RanjanIND2329ODI7,00,058,062,039,506
1716
GMManik MikulasSVK2375SVK7,00,057,562,040,006
1835
Thanki Hemal KarsanjiIND2098GUJ7,00,056,560,539,755
1915
IMVlassov NikolaiRUS2384RUS7,00,054,559,540,506
2027
Patil PratikIND2187MAH7,00,054,559,539,755

 

रोड्रिगों वासकेस बने रैपिड और ब्लिट्ज़ के किंग 

चिली के खिलाड़ी रोड्रिगों वासकेस नें लेकसिटी में हुए रैपिड ओर ब्लिट्ज़ के दोहरे खिताब अपने नाम किए और फटाफट शतरंज में अपनी महारत साबित की 

जबकि भारत के फटाफट शतरंज के महारथी लक्ष्मण रैपिड और ब्लिट्ज़ में दूसरे स्थान पर रहे 

 

ब्लिट्ज़ फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
12
GMVasquez Schroeder RodrigoCHI2543CHI8,00,054,560,053,007
28
GMLaxman R.R.IND2468ICF8,00,051,555,047,508
31
GMRozum IvanRUS2544RUS7,50,055,560,548,757
47
GMLugovskoy MaximRUS2477RUS7,50,050,553,542,757
523
FMMehdi Hasan ParagBAN2232BAN7,50,044,548,040,257
611
GMNeelotpal DasIND2427WB7,50,044,047,038,007
79
GMRahman ZiaurBAN2445BAN7,00,053,056,540,507
815
GMSaptarshi RoyIND2390WB7,00,050,554,539,507
94
GMGhosh DiptayanIND2527WB7,00,050,055,040,507
1013
IMRavi Teja S.IND2409AP7,00,049,054,040,507

 

रैपिड फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11
GMVasquez Schroeder RodrigoCHI2605CHI7,50,051,056,046,006
210
GMLaxman R.R.IND2401ICF7,50,048,052,041,507
33
GMRahman ZiaurBAN2543BAN7,50,046,050,542,257
416
GMNeelotpal DasIND2328WB7,50,046,049,040,506
58
IMEraschenkov DenisRUS2422RUS7,50,045,548,038,507
64
GMGhosh DiptayanIND2484WB7,00,052,557,043,255
75
GMLugovskoy MaximRUS2470RUS7,00,051,556,542,506
87
IMVlassov NikolaiRUS2428RUS7,00,051,056,041,256
928
FMMitrabha GuhaIND2065WB7,00,050,555,040,755
1024
Sahoo Utkal RanjanIND2142ORI7,00,049,553,539,756

 

प्रतियोगिता के सभी पुरूष्कार विजेता एक साथ एक तस्वीर में 


Contact Us