Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

विश्व ऑनलाइन यूथ - निहाल सरीन सेमी फाइनल मे

by Niklesh Jain - 20/12/2020

भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें फीडे विश्व ऑनलाइन यूथ चैंपियनशिप के सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है उन्होने क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे यूएसए के जस्टिन वांग को 1.5-0.5 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है और फिलहाल इस लेख के लिखे जाने तक वह सेमी फाइनल मे जगह बनाने वाले पहले भारतीय है । हालांकि यह मुक़ाबला कोई एकतरफा नहीं रहा और उनके विरोधी नें उन्हे जोरदार टक्कर दी । दोनों के बीच हुए पहले मुक़ाबले मे परिणाम नहीं निकला और दूसरे मैच मे निहाल को लगभग ड्रॉ स्थिति जीतने के लिए 120 चालों तक ज़ोर लगाना पड़ा । वही भारत के पी इनियन अर्मेनिया के सेरगसयान सांत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है । पढे यह लेख 



निहाल सरीन विश्व यूथ ऑनलाइन शतरंज के सेमी फाइनल मे

फीडे ऑनलाइन यूथ शतरंज चैंपियनशिप मे अनुमान के अनुसार भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें  यूएसए के जस्टिन वांग को 1.5-0.5 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है

पहला रैपिड ड्रॉ होने के बाद निहाल नें दूसरे मैच मे 120 चालों तक ज़ोर लगाकर राउंड अपने नाम कर लिया 

भारत के अंडर वर्ग के एक और ग्रांड मास्टर पी इनियन टाईब्रेक में अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है 






Contact Us