Niklesh Jain · परसों
4 दिन पहले
2 सप्ताह पहले
3 सप्ताह पहले
10 अगस्त 2026
3 अगस्त 2026
30 जुलाई 2026
29 जुलाई 2026
19 जुलाई 2026
17 जुलाई 2026
16 जुलाई 2026
15 जुलाई 2026
ग्लोबल चेस लीग सीजन-4 के दूसरे दिन गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने शानदार वापसी करते हुए शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स की जीत की रफ्तार रोक दी। गेंजेस ने गैम्बिट्स को 9-7 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए गेंजेस को 11-6 से हराया।
Niklesh Jain · 4 दिन पहले
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानन्दा ने शानदार वापसी करते हुए ग्रैंड चेस टूर 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में छह अंकों से पिछड़ने के बावजूद प्रज्ञानन्दा ने फैबियानो करूआना के खिलाफ दोनों रैपिड मुकाबले जीतकर मैच में वापसी की और अंततः 15-13 के स्कोर से खिताब अपने नाम किया।यह प्रज्ञानन्दा का ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स में पहला खिताब है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने 2 लाख डॉलर (लगभग 1.7 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि भी हासिल की।वहीं पूरे टूर की बात करे तो प्रज्ञानन्दा नें कुल चार लाख डालर अपने नाम किए ।
Niklesh Jain · 2 सप्ताह पहले
मध्य शतरंज को वर्ष 2026 के नए जूनियर शतरंज चैंपियन मिल गए है, ग्वालियर के शुभ खत्री नें ओपन जूनियर और इंदौर की अविका पंवार नें भोपाल में सम्पन्न हुई राज्य जूनियर शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया। खेलो चैस इंडिया क्लब , चेसबेस इंडिया नें इस स्पर्धा को भोपाल जिला शतरंज संघ के साथ मिलकर आयोजित किया, यह पहला मौका था जब मध्य प्रदेश जूनियर शतरंज स्पर्धा को एक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा के तौर पर आयोजित किया गया और इसमें कुल एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई जो की देश में जूनियर स्तर की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। हमने इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन छोला चैस के ख़ास सहयोग से संपन्न किया। पढ़े यह लेख
Niklesh Jain · 3 सप्ताह पहले
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानन्दा ने ग्रैंड चैस टूर 2026 के चौथे चरण सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज का खिताब अपने नाम करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। प्रज्ञानन्दा ने अंतिम दिन से एक राउंड पहले ही खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे पांच दिनों तक लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि और 13 ग्रैंड चैस टूर अंक भी अपने नाम किए। पढ़े यह लेख. तस्वीरे : सेंट लुईस चैस क्लब
Niklesh Jain · 7 अगस्त 2026
फ़ीडे के अंतरिम अध्यक्ष पाँच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद नें आधिकारिक तौर पर भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश और उनके चैलेंजर कैंडिडेट विजेता उज़्बेकिस्तान के जावोखीर सिंदारोव के बीच होने वाली विश्व शतरंज चैंपियनशिप के स्थान और समय की घोषणा कर दी है, पढ़े इस लेख में कब और कहाँ होगा शतरंज इतिहास की यह सबसे युवा विश्व खिताब की जंग
Niklesh Jain · 29 जुलाई 2026
भारत की शीर्ष महिला ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली शनिवार से स्विट्जरलैंड में शुरू हो रहे प्रतिष्ठित बील इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 के चैलेंजर सेक्शन में हिस्सा लेंगी। 11 से 24 जुलाई तक चलने वाला यह टूर्नामेंट वैशाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी वर्ष के अंत में उन्हें मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच खेलना है। इसके अलावा आगामी शतरंज ओलंपियाड की तैयारियों के लिहाज से भी यह प्रतियोगिता उनके लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।
Niklesh Jain · 10 जुलाई 2026
विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन छह नए विश्व यूथ चैंपियनों के साथ हुआ। अंडर 18 ओपन में कनाडा के आईएम एंथनी अतानासोव, अंडर 18 बालिका में फ़ीडे की डब्ल्यूएफएम वैलेरिया क्लेमेनोवा, अंडर 16 ओपन में अज़रबैजान के आईएम खगान अहमद, अंडर 16 बालिका में फ़ीडे की डब्ल्यूएफएम वेरानिका अब्रामकीना, अंडर 14 ओपन में पोलैंड के एफएम एंटोनी राडज़िम्स्की और अंडर 14 बालिका में अज़रबैजान की ज़हरा अल्लाहवेर्दी ने विश्व खिताब अपने नाम किए। भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर 18 बालिका वर्ग में रही, जहाँ डब्ल्यूएफएम प्रतीति बरदोलोई ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए रजत पदक जीतकर भारत को इस विश्व यूथ चैंपियनशिप का एकमात्र पदक दिलाया। पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें। 📸 रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ : फ़ीडे ट्रेनर निकलेश जैन
Niklesh Jain · 27 जून 2026
क्या आप शतरंज के प्रति जुनूनी हैं? क्या आपको लिखना, वीडियो बनाना, सोशल मीडिया संभालना या शतरंज की दुनिया की खबरों को लोगों तक पहुँचाना पसंद है? यदि आपका उत्तर "हाँ" है, तो हिंदी चेसबेस इंडिया आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारत में शतरंज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हिंदी भाषी दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर की शतरंज गतिविधियों, टूर्नामेंटों, खिलाड़ियों और प्रेरणादायक कहानियों को हिंदी में लाखों पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाना है। इस मिशन में हमारा साथ देने के लिए हम नए टीम सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।
हिंदी चेसबेस इंडिया · 10 जून 2026
उजचैस कप 2026 ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के तीन राउंड पूरे हो चुके है और अब भारत के अर्जुन एरिगैसी मेजबान देश के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए है । यह इस ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है, 2024 में इसे मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक नें और 2025 में भारत के प्रज्ञानन्दा नें जीता था । इस बार भारत से अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भाग ले रहे है , पढ़े यह लेख , Photos : Uzchess & Himank Ghosh / ChessBase India
Niklesh Jain · 9 जून 2026
फ़ीडे महिला कैंडिडेट विजेता भारत की आर वैशाली नें अपनी विश्व शतरंज चैंपियनशिप की अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी है और उसका एक नमूना दिखा जापान में संपन्न हुए डबल्यू आर टोक्यो रैपिड में जहाँ उन्होंने एशिया की दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में रैपिड का खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने फ़ाइनल में कज़ाक्सितान की नूरमन को 1.5-0.5 से पराजित करते हुए यह ख़िताब अपने नाम किया। वैशाली को इसी वर्ष चीन की जू वेंजूँन के साथ विश्व शतरंज चैंपियनशिप खेलनी है । पढ़े यह लेख
Niklesh Jain · 8 जून 2026
तो आख़िरकार भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंदा नें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में जोरदार वापसी कर ली है। पिछले एक साल से अपनी लय की तलाश कर रहे थे और उन्होंने जब वापसी की तो कुछ ऐसे की विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को दो बार और विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार पराजित करते हुए नॉर्वे शतरंज 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है साथ ही लंबे समय के बाद फिर से उन्होंने 2750 रेटिंग को पार करते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 के क़रीब पहुँच गए है, शतरंज ओलंपियाड के कुछ माह पहले उनका लय में आना भारत के लिए अच्छी खबर है। Photo: Michal Walusza / Norway Chess
भदोही के राजपूत ढाबा में 2 दिन (27-28 मई 2026) का बिग चैस समर कैंप आयोजित किया गया। श्रीजन लर्निंग हब फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों से भदोही में शतरंज की गतिविधिओं को काफी लाभ हुआ है। भदोही वही नगर है जिसकी 5 लड़कियों (4 प्लेयर्स + 1 मेंटर) - डुओलिंगो ड्रीमर्स ने हाल ही में फिडे वर्ल्ड स्कूल टीम्स चैस चैपियनशिप 2026 - एशियाई कॉन्टिनेंटल स्टेज में हिस्सा हिस्सा लेते हुए 2 अन्य दलों के साथ अलमाटी , कजकस्तान मे भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह कैंप श्रीजन लर्निंग हब एवं टीच चैस इंडिया (चैसबेस इंडिया की एक पहल) के एकजुट प्रयास से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य है की जिला के बच्चो को शतरंज से रूबरू कराया जाये एवं मौजूदा खिलाड़ियों के शतरंज सिद्धांतो को मजबूती मिले।
Harsh Kumar · 1 जून 2026
नॉर्वे शतरंज 2026 में एक दिन के विश्राम के बाद हुए पाँचवें राउंड में भारत के डी गुकेश नें अपने 20वें जन्मदिन के ठीक अगले दिन हमवतन आर प्रज्ञानंदा को मात देते हुए ना सिर्फ़ प्रतियोगिता में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की बल्कि वह अंक तालिका में 6.5 अंकों के साथ सीधे तीसरे स्थान पर पहुँच गए है, वहीं महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें एकल बढ़त बना ली है, दिव्या नें चीन की जू जिनेर को क्लासिकल बाजी में पराजित कर कैंडिडेट में मिली हार के बाद जीत दर्ज की,वहीं हंपी नें विश्व चैंपियन वेंजून को टाईब्रेक में पराजित किया। Photo: Michal Walusza / Norway Chess
Niklesh Jain · 31 मई 2026
ग्रैंड चैस टूर के पहले क्लासिकल मुक़ाबले सुपर क्लासिकल शतरंज के चार राउंड बीत चुके है और जर्मनी के विंसेंट केमर 3 अंकों के साथ एकल बढ़त पर चल रहे है जबकि भारत के प्रज्ञानन्दा, अनीश गिरी और यार्डन फारेस्ट के साथ 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है, फ़िलहाल प्रज्ञानन्दा को एक जीत मिली है और वो थी विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर जवोखिर सिंदारोव के ख़िलाफ़, अब देखना यह है कि करीब एक साल से खराब लय से जूझ रहे रहे प्रज्ञानन्दा वापसी करेंगे?
Niklesh Jain · 18 मई 2026
इस समय पूरी शतरंज की दुनिया में एक किसी एक खिलाड़ी के सबसे ज़्यादा चर्चे है तो वह उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय जावोखिर सिंदारोव, वो सिंदारोव जो अपने खेल जीवन की शगुरुआत से ही उनके ही देश की बेहतरीन प्रतिभा अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक की छाया में दुनिया को नज़र नहीं आते थे अब फीडे विश्व कप और कैंडिडेट जीतकर उपलब्धियों के मामले में अपने साथी को पीछे छोड़ते नजर आते है, सिंदारोव का उभार भी कुछ वैसा ही है जैसे भारत में निहाल, प्रज्ञानन्दा और अर्जुन के बीच में से अचानक गुकेश नें एक रफ़्तार पकड़ी थी और कुछ ऐसे आगे निकले की विश्व चैंपियन बनकर ही दम लिया। तो चलिए इस लेख में हम जानेंगे की सिंदारोव नें कैंडिडेट कैसे अपने नाम किया और गुकेश और उनकी विश्व चैंपियनशिप के बारे में दुनिया इस समय क्या बात कर रही है और मेरा आकलन क्या कहता है? तस्वीरे : फ़ीडे
Niklesh Jain · 20 अप्रैल 2026
चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित खेलों चैस इंडिया फ़ीडे रेटिंग के दूसरे संस्करण का आयोजन भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक पिछले दिनों किया गया, 23 से 31 मार्च के दौरान संपन्न हुआ, इसका खिताब देवांश सिंह नें 9 में से 9 अंक बनाते हुए अपने नाम किया, छत्तीसगढ़ के अहिलान रॉय 7.5 अंक बनाकर दूसरे और 7 अंकों पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के साथ दिव्यांशु गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे । क्लासिकल शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौ दिवसीय इस स्पर्धा के आयोजन में डीजीटी के सहयोग से इस स्पर्धा में सीधा प्रसारण भी किया गया। खेलो चैस इंडिया मुहिम का यह 80वाँ आयोजन था और उम्मीद है यह प्रयास इस साल 100 आयोजन पूरे कर लेगा, इस स्पर्धा में डीजीटी, आई वी ई आई और सेज इंटरनेशनल स्कूल हमारे प्रमुख सहयोगी रहे।
Niklesh Jain · 17 अप्रैल 2026
फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में आधा पड़ाव पार हो चुका है और निर्विवाद तौर उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें यह हिस्सा अपने कमाल के प्रदर्शन से अपने नाम किया है, अपनी ऊर्जा, शानदार ओपनिंग की तैयारी, बेहद कम समय लेकर रफ़्तार से चालें चलकर उन्होंने अपने से कहीं अनुभवी खिलाड़ियों को एकतरफ़ा अंदाज़ में पराजित कर सभी को ना सिर्फ़ चौंकाया है बल्कि सारी दुनिया में अपने नए प्रशंसकों का एक वर्ग खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि जब अब वह सबसे आगे है तब बचे हुए राउंड में उनसे हारने वाले खिलाड़ी प्रज्ञानन्दा, कारुआना और नाकामुरा उनके ख़िलाफ़ कैसा खेल दिखाते है , वैसे देखे तो फ़िलहाल सिंदारोव को रोकना मुश्किल नज़र आता है । महिला वर्ग में अनुभवी अन्ना मुज़्यचुक नें 4.5 अंक बनाकर बढ़त बना ली है लेकिन जादुई जीत दर्ज करते हुए भारत की वैशाली दूसरे स्थान पर पहुँच गई है जबकि दिव्या सयुंक्त तीसरे स्थान पर है, महिला वर्ग में एक तरह से कैंडिडेट अभी भी खुला हुआ है और इसे कोई भी दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करके आपने नाम कर सकता है। पढ़े यह लेख
Niklesh Jain · 6 अप्रैल 2026
साइप्रस में चल रहे फ़ीडे कैंडिडेट में फ़िलहाल उज़्बेक्सितान की 20 वर्षीय सनसनी जावोखीर सिंदारोव का तूफ़ानी प्रदर्शन जारी है। विश्व कप विजेता सिंदारोव जैसे फ़ीडे कैंडिडेट का ख़िताब मुट्ठी में करने ही साइप्रस पहुंचे है। पहले पाँच राउंड में चार जीत और एक ड्रा के साथ उन्होंने शतरंज विश्लेषकों और प्रशंसकों सभी को चौंका दिया है। सिंदारोव नें आज यूएसए के विश्व नम्बर दो हिकारू नाकामुरा को पराजित करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है और अपनी एक अंक की बढ़त को बनाए रखा है उनके सबसे नजदीक 3.5 अंकों पर कारुआना है जबकि प्रज्ञानन्दा और अनीश उनसे दो अंक पीछे चल रहे है। कारुआना नें आज अपनी तीसरी जीत दर्ज की और मैथियास ब्लूबम को उनकी पहली हार का स्वाद चखाया, प्रज्ञानन्दा ने आज एसिपंको से ड्रा खेला । महिला वर्ग में लग्नो कैटरीना नें बिबिसारा को मात देकर स्पर्धा को वापस सबके लिए खोल दिया है। पढ़े यह लेख Photo Credit: Michal Walusza / Fide
Niklesh Jain · 3 अप्रैल 2026
फ़ीडे कैंडिडेट में पहले चार राउंड का सबसे बड़ा पड़ाव पूरा हो चुका है और यह पूरी तरह से 20 वर्षीय उज्बेकिस्तान सनसनी जावोखीर सिंदारोव के नाम रहा है, सिंदारोव 3.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुंच गए है। सिंदारोव के तूफान में अब तक एसिपेंको, प्रज्ञानन्दा और करुआना अपना खेल हार चुके है और फ़िलहाल पहले विश्राम दिन के पूर्व पहली बार कैंडिडेट खेल रहा यह युवा खिलाड़ी विश्व भर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। कुछ माह पहले भारत में विश्व कप जीतने के बाद सिंदारोव का उभार कुछ ठीक उसी तरह से है जैसा की गुकेश नें 2024 में दिखाया था और अब देखना यह है कि क्या सिंदारोव बाक़ी के 10 राउंड में अपना यही प्रभाव क़ायम रख पाएंगे? खैर चौंथे राउंड में अनीश गिरी नें भी अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए वापसी कर ली है। महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बीबीसारा और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक फ़िलहाल 2.5 अंकों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रही है। अब अगला मुकाबला शुक्रवार 03 अप्रैल को खेला जाएगा। पढ़े यह लेख . Photo Credit: Michal Walusza / Fide
Niklesh Jain · 2 अप्रैल 2026
भोपाल में चल रहे द्वितीय खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फीडे रेटिंग टूर्नामेंट के दौरान आज एक खास आयोजन " Thank You DGT Blitz " का आयोजन किया गया जिसका खिताब कोलंबिया की नंबर एक खिलाड़ी और महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों नें अपने नाम कर लिया । एंजेला नें 8 राउंड में 7 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया , मध्य प्रदेश के वेदान्त भारद्वाज और नितिन रंघुवंशी 6.5 अंक बनाकर टाईब्रेक में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । यह आयोजन खासतौर पर डीजीटी को धन्यवाद करते हुए आयोजित किया गया था क्यूंकी डीजीटी अब खेलो चैस इंडिया मुहिम का एक सहयोगी बन गया है और अब खेलो चैस इंडिया के मुकाबलों को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाने के लिए हम डीजीटी शतरंज घड़ियों और डीजीटी शतरंज बोर्ड का उपयोग करने जा रहे है । पढे यह लेख ओर जाने कैसा था यह आयोजन
Fide Instructor Niklesh Jain · 1 अप्रैल 2026
फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज का दूसरा दिन पहले दिन के मुकाबले शांतपूर्ण रहा मतलब हर बाज़ी बेनतीजा रही पुरुष वर्ग में सिंदारोव और एसिपेंको के पास क्रमशः डॉ ब्लूबम और हिकारू नाकामुरा के ख़िलाफ़ कुछ मौक़े थे पर वह उसे नहीं भुना पाये जबकि महिला वर्ग में दिव्या देशमुख नें आर वैशाली के ख़िलाफ़ और जू जिनर लाग्नो कैटरिना के ख़िलाफ़ लगभग जीती हुई ख़ुद की ग़लतियों से गवां दी । पहले दिन पुरुष वर्ग में तीन परिणाम आए थे उस लिहाज़ से दूसरे दिन खिलाड़ी और सतर्क नजर आए अब देखना यह है कि आज का दिन तूफ़ान के बाद की शांति का था या आने वाले तूफ़ान के पहले की शांति का। अब कल तीसरे दिन भारत के आर प्रज्ञानन्दा सफेद मोहरो से सिंदारोव से मुक़ाबला खेलेंगे जिस पर शायद सभी की नज़रे होंगी वहीं वैशाली सफेद मोहरो से अन्ना और दिव्या काले मोहरो से गोर्याचकिना का सामना करेंगी. पढ़े यह लेख। Photo Credit: Michal Walusza / Fide
Niklesh Jain · 30 मार्च 2026
फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज पुरुष वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंदा नें पहले ही राउंड में फ़ीडे ग्रैंड स्विस विजेता नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करते हुए एक शानदार शुरुआत कर ली है, सफेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें हाथी और प्यादों के एंडगेम में अनीश को पराजित किया। ध्यान देने वाली बात यह की पिछले कई माह से खराब दौर से गुजर रहे प्रज्ञानन्दा नें कैंडिडेट के पहले ही राउंड में इस शानदार जीत से बता दिया है की वह बड़े मंच के बड़े खिलाड़ी है। पुरुष वर्ग में पहला दिन परिणामों के लिहाज से बेहद सक्रिय रहा और कारुआना नें नाकामुरा को और सिंदारोव नें आंद्रे एसिपेंको को पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की है , महिला वर्ग में पहला राउंड बिना किसी परिणाम के निकला और दिव्या देशमुख नें यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक से और आर वैशाली नें कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा से ड्रा खेला। पढ़े यह लेख तस्वीरे Credit: Michal Walusza / Fide
Niklesh Jain · 29 मार्च 2026
हर शतरंज खिलाड़ी का सपना होता है विश्व शतरंज चैंपियन बनना और इस सपने को पूरा करने के लिए उसे विश्व चैंपियनशिप में विश्व विजेता को चुनौती देना होता है और दुनिया में एक ही वो टूर्नामेंट है जिसके पास इसकी चाभी होती है और वो आज से साइप्रस में शुरू होने जा रहा है। अलग अलग चयन मापदंडों को पूरा करते हुए दुनिया के आठ पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी आज शाम से फ़ीडे कैंडिडेट 2026 में अपने अभियान का आरंभ एक अदद जीत से करने का पूरा प्रयास करेंगे, फ़ीडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का आयोजन इस बार यूरोप और एशिया के संगम पर स्थित खूबसूरत द्वीप देश साइप्रस में किया जा रहा है। साइप्रस भूमध्य सागर के पूर्वी हिस्से में स्थित है , शनिवार शाम को साइप्रस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित प्रमुख तटीय शहर पाफोस के कैप सेंट जॉर्जेस होटल एंड रिसॉर्ट में एक शानदार संगीत, भव्य स्वागत और आतिशबाजी के साथ कैंडिडेट 2026 का भव्य उद्घाटन हो गया है। भारत की नजरें पुरुष वर्ग में ग्रैंड मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानन्दा तो महिला वर्ग में ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख और ग्रैंड मास्टर आर वैशाली पर रहेंगी। पढ़े यह लेख। Photo Credit : Michal Walusza / Fide , Sagar Shah / ChessBase India
हफ़्ते में एक ईमेल। टूर्नामेंट रिपोर्ट, नए कोर्स और एक पहेली।