
Photo By - Nadia Panteleeva

मॉस्को में चल रही फीडे ग्रांड प्रिक्स मे राउंड 3 के क्लासिकल मुक़ाबले के बाद अमेरिका के हिकारु नाकामुरा मेजबान रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए मैच हार गए और इसके साथ ही उनका मॉस्को फीडे ग्रांड प्रिक्स का सफर खत्म हो गया । केटलन ओपनिंग मे काले मोहरो से खेलते हुए नाकामुरा नें शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया पर ग्रीसचुक नें अपना एक प्यादा कुर्बान करते हुए स्थिति को नियंत्रण मे रखा । खेल की 29 वी चाल में ग्रीसचुक नें नाकामुरा का प्यादा मारते हुए मैच को एकदम बराबर कर दिया और ऐसा लगा की मैच ड्रॉ सकता है पर ग्रीसचुक का इरादा कुछ ओर था और उन्होने लगातार खेल मे दबाव बनाने की कोशिश की । खेल की 31 वी चाल और 35 वी चाल मे पहले ऊंट और फिर घोड़े की गलत चाल चलकर नाकामुरा खेल से नियंत्रण खो बैठे और अपने घोड़े के शानदार उपयोग से ग्रीसचुक नें एक शानदार जीत दर्ज की ।











