फीडे ग्रांड प्रिक्स का यह नेपोमनियची का पहला खिताब है और सही मायनों में फीडे कैंडीडेट में करूआना के बाद अब उनके शामिल होने की संभावना सबसे ज्यादा है 

ग्रीसचुक भी इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेले पर शायद यह नेपोमनियची का दिन था 

टाईब्रेक मुक़ाबले रैपिड फॉर्मेट में खेले गए जिसमें दोनों खिलाड़ियों को 25-25 मिनट दिये गए जबकि हर चाल चलने पर 10 सेकंड का अतिरिक्त समय दिया गया । 

पहले टाईब्रेक में स्कॉच ओपनिंग में हुए मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए ग्रीसचुक कोई खास फायदा नहीं ले सके और इयान ने उन्हे 37 चालों में ड्रॉ पर रोक लिया । 

तो मॉस्को ग्रांड प्रिक्स के पहले दो स्थान मेजबान रूस के ही हिस्से आए 

दूसरे टाईब्रेक मुक़ाबले में इयान नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए इटेलिअन ओपनिंग में 36 चालों में जोरदार जीत दर्ज की और विजेता का स्थान हासिल कर लिया । 

आपको बता दे की चार फीडे ग्रांड प्रिक्स का यह पहला पड़ाव था और अंत में इसे जीतने वाला फीडे कैंडीडेट में पहुंचेगा जहां से कार्लसन के प्रतिद्वंदी का चुनाव किया जाएगा ।

इस ग्रांड प्रिक्स के बाद विजेता इयान नेपोमनियची को 9  अंक , ग्रीसचुक को 7 अंक , पोलैंड के राड़ास्लाव को 5 अंक तो अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को 3 अंक हासिल हुए है । पीटर स्वीडलर , वे यी और डेनियल डुबोव को 2 तो वेसली सो के खाते में 1 अंक आया । 

देखे सभी मुक़ाबले