मुंबई के ऐतिहासिक रॉयल ओपेरा हाउस की बालकनी से जब शैम्पेन की बौछार हुई, तो वह केवल एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि भारतीय सरजमीं पर शतरंज के एक नए युग का आगाज़ था। टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग के तीसरे सीज़न को अपना नया चैंपियन मिल गया है , 'अल्पाइन एसजी पाइपर्स' जिस टीम ने लीग स्टेज के आखिरी दिन महज 1 गेम पॉइंट के अंतर से फाइनल में जगह बनाई थी, उसी ने फाइनल में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया। फाइनल मुकाबला दो रैपिड मैचों का था। त्रिवेणी किंग्स को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सबसे मजबूत टीम माना जा रहा था, लेकिन पाइपर्स ने कल साबित कर दिया कि दबाव में कैसे खेला जाता है। पहले मैच में अल्पाइन पाइपर्स ने 4-2 से जीत दर्ज की। इस जीत की नींव रखी नीदरलैंड्स के अनीश गिरी ने, जिन्होंने वेई यी को एक मैराथन मुकाबले में मात दी। वहीं दूसरे मैच में पाइपर्स और भी खतरनाक नजर आए और उन्होंने त्रिवेणी को 4.5-1.5 के भारी अंतर से धो डाला। पाइपर्स के लिए लियोन ल्यूक मेंडोंका और नीनो बात्सियाशविली ने भी निर्णायक जीतें हासिल कीं। विजेता अल्पाइन एसजी पाइपर्स को $250,000 (करीब ₹2.1 करोड़) की इनामी राशि भी प्राप्त हुई | पढ़ें देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो : IA Vivek Sohani, ग्राफ़िक : Tech Mahindra Global Chess League.
तीसरे स्थान के लिए पीबीजी अलास्का नाइट्स (गुकेश की टीम) और गंगा ग्रैंडमास्टर्स (आनंद की टीम) के बीच जो जंग हुई, उसका दर्शको ने खूब लुत्फ़ उठाया। रैपिड मैचों में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मामला 'ब्लिट्ज़ टाईब्रेक' में गया। टाईब्रेक से पहले का एक दृश्य यादगार था जहाँ सब खिलाड़ी आपस में रणनीति बना रहे थे, वहीं डी. गुकेश मंच पर अकेले आँखें बंद करके ध्यान कर रहे थे। इसका असर खेल में दिखा; उन्होंने निर्णायक बाजी में अपने मेंटर विश्वनाथन आनंद को 49 चालों में मात देकर अपनी टीम को कांस्य पदक दिला दिया।
गुकेश बनाम आनंद
ट्रॉफी के साथ चैंपियंस
इसी गैलरी से हुई शैम्पेन की बौछार
आनंद महिंद्रा और फीडे पप्रेसिडेंट के साथ विजेता टीम
त्रिवेणी किंग्स रहे दूसरे स्थान पर
नीचे देखे आनंद और गुकेश के बीच का मुकाबला :
नीचे देखे विदित का मुकबला :
किंग ऑफ द टूर्नामेंट : अलिरेज़ा फिरोज़ा (त्रिवेणी किंग्स)
क्वीन ऑफ द टूर्नामेंट : होउ यिफान (अल्पाइन पाइपर्स)
नीचे देखे अंतिम दिन के सभी मुकाबले :
नीचे दी गयी है कुछ महत्वपूर्ण लिंक :
प्रतियोगिता के फोटो : फ़ोटो टिकट खरीदने के लिए : टिकट GCL साइट : GCL
Senior Editor at ChessBase India, covering tournaments, player journeys, game analysis, and in-depth player interviews. A competitive player for over a decade, he is a National Instructor with an Elo rating of 2191.