आज से खेली जाएँगी दिन में 4 बाजियां
ग्लोबल चेस लीग के डबल राउंड रॉबिन फ़ॉर्मेट में खेले जाने वाली बाज़ियों में आधी बाज़ियाँ पूरी हो चुकी हैं और आज से लगातार 3 दिन में 4-4 बाज़ियाँ खेली जाएँगी। मुकाबले 5 बजे की जगह अब 3 बजे से शुरू होंगे। 5 मैच के बाद त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने बढ़त बनाई हुई है, वहीं दूसरे स्थान पर अपग्रेड मुंबई मास्टर्स चल रहे हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर गंगा ग्रैंडमास्टर्स और अल्पाइन एसजी पाइपर्स हैं, जबकि अंतिम पाँचवें और छठे स्थान पर फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स और पीबीजी अलास्का नाइट्स चल रहे हैं। प्रतियोगिता अभी पूरी तरह से खुली हुई है और आने वाली 5 बाज़ियों में दर्शकों को काफ़ी उलटफेर देखने को मिलेंगे।
अपग्रेड मुंबई मास्टर्स बनाम त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स (5 -9)

अलिरेज़ा फिर जीते

पांचवे मुकाबले के नतीज़े
अल्पाइन एसजी पाइपर्स बनाम पीबीजी अलास्का नाइट्स (8 - 12)

गुकेश ने जीती अपनी पहली बाजी

प्रतियोगिता की पहली जीत कुछ इस तरह से आयी
गंगा ग्रैंडमास्टर्स बनाम फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स (8 -7)

सिंडारोव भी जीते

काफी बराबरी का रहा यह मुकाबला
5 दिनों के बाद अंक तालिका :

5 दिनों के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार नज़र आ रही है।
नीचे दी गयी है कुछ महत्वपूर्ण लिंक :
प्रतियोगिता के फोटो : फ़ोटो
टिकट खरीदने के लिए : टिकट
GCL साइट : GCL
समय सारिणी : खोले
हिंदी चैस बेस इंडिया यूट्यूब :हिंदी चेसबेस इंडिया








