विश्व कप फ़ाइनल : अभिनव बिंद्रा नें चली पहली चाल

एसीपेंकों की वापसी , वे यी और सिंदारोव की बाजी बेनतीजा 

गोवा , फीडे  विश्व कप 2025 में आज का दिन ख़िताबी जंग के लिहाज से बेनतीजा रहा और अब विश्व कप के विजेता का निर्णय कल होने वाले दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले से होगा । वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले में रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें कल की जीती बाजी हारने के दुख से उबरते हुए उज्बेकिस्तान के याक़ूबबोएव नोददिरबेक को पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की और कैंडिडैट की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है । 

देखें राउंड 2 के मुक़ाबले का विश्लेषण अमृता मोकल और निकलेश जैन के साथ

फाइनल मुक़ाबले में आज चीन के वे यी नें काले मोहरो से उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ एक बार फिर अपनी खासियत पेट्रोव डिफेंस ओपनिंग खेली , आक्रामक खेल से अपनी पहचान रखने वाले सिंदारोव नें इस बाजी में अपने राजा की ओर से प्यादो के खेल से बाजी को रोचक बना दिया पर वे यी नें केंद्र पर एक प्यादा कुर्बान करते हुए अपने दोनों ऊंट से सिंदारोव पर दबाव बना दिया और एक समय वे यी बेहद मजबूत स्थिति में पहुँच गए पर खेल की 24वीं चाल में उन्होने हाथी से प्यादा मारने की बजाय ऊंट से घोडा मारना चुना और खेल ड्रॉ की ओर मुड़ गया और 50 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी अंक बांटने पर सहमत हो गए । 

वहीं कल जीती बाजी में अपना हाथी मुफ्त में देने के बाद फाइनल नहीं पहुँच सके रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें वापसी करते हुए एक बेहतरीन मुक़ाबले में उज़्बेक्सितान के याक़ूबबोएव नोददिरबेक को पराजित करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है और कब बस एक ड्रॉ उन्हे कैंडिडैट में पहुंचा सकता है जबकि उनकी हार नोदिरबेक के लिए उन्हे टाईब्रेक में चुनौती देने का मौका दे सकती है । 

आज के मुक़ाबले में भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा नें पहली चाल चलकर खेल का उदघाटन किया । 

देखें आज का फ़ाइनल मुक़ाबला!! हिंदी कॉमेंट्री के साथ