विश्व कप शतरंज क्वाटर फाइनल : बढ़त बनाने के बाद अर्जुन चूके , अब टाईब्रेक से होगा फैसला 

गोवा ,भारत के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और विश्व कप में भारत की आखिरी उम्मीद ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी आज क्वाटर फ़ाइनल के दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले में चीन के वे यी के ख़िलाफ़ एक समय बढ़त बनाने के बेहद करीब आकर चूक गए और बाजी बेनतीजा रहने से अब सब कुछ कल होने वाले टाईब्रेक पर निर्भर करता है । इससे पहले आज भारत के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नें पहली चाल चलकर खेल का औपचारिक आरम्भ किया।

सफेद मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें आज क्वीन गेम्बिट डिक्लाइन ओपनिंग में एक्सचेंज वेरिएशन खेला और अपने चित परिचित अंदाज़ में तेजी से शुरुआती चाले चलते हुए वे यी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया , खेल की 21 चाल में अपने कमजोर केंद्र के प्यादे को वे यी नें ग़लत चाल से लगभग खो ही दिया था

पर अर्जुन नें सोचने में थोड़ा मुश्किल इस चाल को खेलकर अनिचित स्थिति में जाने से बेहतर वजीर की चाल चली जिसके बाद वे यी नें अपना प्यादा बचाते हुए बाजी 32 चालों में ड्रा करा ली और अब अर्जुन कल काले मोहरो से टाईब्रेक की शुरुआत करेंगे । 

वहीं कल पहली बाजी जीतने वाले उज़्बेक्सितान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक याकूबबोव सेमी फ़ाइनल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है , उन्होंने आज जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंडर डोनचेंको की जीतने की हर कोशिश नाकाम करते हुए बाजी ड्रा करा ली और अंतिम चार में जगह बना ली और वह कैंडिडेट से बस अब एक कदम दूर है । 

अन्य दो बाजियाँ आज भी अनिर्णीत रही और अब कल एक बार फिर टाईब्रेक में पूर्व अमेरिकी चैंपियन ग्रैंडमास्टर सैम शैंकलैंड रूस के ग्रैंडमास्टर आंद्रे एसिपेंको से

और  उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर सिंदारोव जावोखिर से ग्रैंडमास्टर मेक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अलकांतारा सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के लिए टाईब्रेक मुकाबला खेलेंगे । 

देखें हिंदी चेसबेस इंडिया का सीधा प्रसारण दूसरे क्लासिकल मुकाबले के दौरान, ग्रैंड मास्टर सहज ग्रोवर, अमृता मोकल और निकलेश के साथ

देखें मैच के बाद का विश्लेषण हिंदी चेसबेस इंडिया पर

जुड़े हमारे साथ आज दोपहर 2.45 बजे देखने टाइब्रेक का मुकाबला और अर्जुन के प्रति अपना समर्थन दिखाने