फीडे विश्व कप शतरंज सेमी फाइनल : वेई यी नें बचाई बाजी , सभी मुक़ाबले बेनतीजा 

गोवा विश्व कप शतरंज के माध्यम से कौन से तीन खिलाड़ी फीडे कैंडिडैट में जगह बनाएँगे इसकी उल्टी गिनती अब शुरू हो गयी है । आज विश्व कप के सेमी फ़ाइनल का पहला क्लासिकल मुक़ाबला खेला गया जहां दोनों ही मुक़ाबले बेनतीजा रहे । 

पहले टेबल पर  उज़्बेक्सितान के नोदिरबेक याकूबबोव ने आज सफ़ेद मोहरो से खेल की शुरुआत की और हमवतन जवोखिर सिंदारोव से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में लगातार मोहरो की अदला बदली के बीच 30 चालों दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए 

वहीं चीन के वेई यी के खिलाफ रूस के आंद्रे एसिपेंको के पास मौके थे, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं सके और 33 चालों के दोनों नें अंक बांटा , हालांकि ड्रॉ करने के लिए वे यी नें अपने ऊंट और हाथी का शानदार अंदाज में कुर्बान कर दिया । 

अब कल खिलाड़ी अपने रंग बदल कर खेलेंगे । 20 लाख डॉलर की इस इनामी प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर आने वाले खिलाड़ी फीडे कैंडिडैट में अपना स्थान बनाएँगे ।

देखे कैसा रहे सेमी फाइनल के पहले दिन के मुक़ाबले हिन्दी विश्लेषण के साथ

देखे इस मुक़ाबले के सीधे प्रसारण के सभी लम्हे