भोपाल ओपन के अब नोर्म टूर्नामेंट बनते ही  भारतीय विंटर  सर्किट अब भोपाल ओपन से शुरू होकर ,आईएफ़एफ़एल मुंबई ,चेन्नई ओपन और दिल्ली ओपन तक फैल गया है जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा अंतर्राष्ट्रीय नोर्म हासिल करने का और अपने खेल को बेहतर करने का

भोपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट 21 दिसंबर से 28 दिसंबर के दौरान खेला जाएगा !

मैच भोपाल के कांता श्रवण पैलेस में खेला जाएगा 

तो दिसंबर में आपको यहाँ दिग्गज ग्रांड मास्टर खेलते हुए नजर आएंगे 

कुल 10,18,000/- पुरुष्कार राशि के साथ यह मध्य भारत की सबसे बड़ी पुरुष्कार राशि वाला मैच बन गया है 

प्रतियोगिता में फीडे के नवीन टाईब्रेक का इस्तेमाल किया जाएगा 

रुकने की व्यवस्था के लिए आप दिये गए संपर्क सूत्र से जानकारी ले सकते है 

एंट्री फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है । 

भोपाल ओपन का चोंथा संस्करण ग्रांड मास्टर श्रीराम झा नें जीता था 

आयोजन सचिव कपिल सक्सेना जो की वर्तमान में एआईसीएफ़ के सयुंक्त सचिव और मध्य प्रदेश शतरंज संघ के सचिव है एक बार फिर मध्य भारत के लिए ही नहीं वरन भारत के लिए एक बड़ा आयोजन कर रहे है । 

मध्य प्रदेश में शतरंज नें लगातार प्रगति की है ,प्रदेश के अनुज इसी माह विश्व यूथ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे वह पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्पर्धा में तीसरे स्थान पर आए थे ।