64 देशो के 462 खिलाड़ियों के बीच यह प्रतियोगिता मुंबई मे 1-13 अक्टूबर के बीच खेली जा रही है 

अंडर 18 बालक वर्ग 

अंडर 18 वर्ग मे भारत के शीर्ष खिलाड़ी 14 वर्षीय आर प्रग्गानंधा प्रतिभागिता कर रहे अपनी उम्र से इतर बड़े वर्ग मे खेलने का जज्बा ही साफ बताता की प्रग्गा अब किसी खास आयु वर्ग के लिए नहीं बल्कि अपने खेल की चमक बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं का चुनाव कर रहे है । फिलहाल प्रग्गा भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल करने की राह मे अग्रसर है और 6 राउंड के बाद चार जीत और दो ड्रॉ  से अविजित रहते हुए 5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है 

छठे राउंड में उन्होने ईरान के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यन घुलोमी से काले मोहरो से ड्रॉ खेला तो अगले राउंड में उनके सामने टॉप सीड अर्मेनिया के सर्गस्यान शांत होंगे 

प्रग्गानंधा नें अब तक अच्छी लय दिखाई है उनकी कुछ अच्छी जीत पर हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से यह विडियो देखे 

राउंड 2 में किंग्स इंडियन अटैक में प्रग्गा नें बेहतरीन समझ दिखाई 

तो पहले राउंड में उनकी शुरुआत बिलकुल उम्मीद के अनुसार थी 

ईरान के आर्यन घोलामी भी फिलहाल 5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है 

इनियान पी ,आदित्य मित्तल और मित्रभा गुहा भी पदक की दौड़ में भारत के लिए बड़ी उम्मीद है और फिलहाल सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है 

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs

Bo.No. NameFEDRtgPts.ResultPts.NameFEDRtg No.
11
GMSargsyan ShantARM25804½5GMPraggnanandhaa RIND2567
2
213
IMPetriashvili NikolozGEO24414½5IMGholami AryanIRI2554
3
35
GMIniyan PIND25094½4½FMChylewski PatrykPOL2348
25
415
IMMitrabha GuhaIND24344½4½IMBuckels ValentinGER2442
12
516
IMAditya MittalIND24304½4½IMZarubitski ViachaslauBLR2435
14
617
IMDavtyan ArturARM24184½4Wang Shixu BCHN2370
22
744
FMVatsal SinghaniaIND215744IMGazik ViktorSVK2546
4
88
IMArjun KalyanIND248344FMStoleriu GeorgeROU2351
24
949
Sibi Visal RIND206444IMBlohberger FelixAUT2448
11
106
IMGumularz SzymonPOL25053½3½FMAliyev RavanAZE2341
26

अंडर 18 बालिका वर्ग 

इस वर्ग में भारत की उम्मीद वन्तिका अग्रवाल और आशना माखीजा पर लगी हुई है दोनों के बीच हुआ मुक़ाबला भी ड्रा रहा है । फिलहाल वन्तिका 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है तो आशना के 4 अंक है । 

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs


अंडर 16 बालक वर्ग 

अंडर 16 बालक वर्ग मे भारत के आरोन्यक घोष 5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ,4 जीत और 2 ड्रॉ के साथ वह प्रतियोगिता मे अब तक अविजित है और लय मे नजर आ रहे है । उनके अलावा भारत के मोक्ष अमित दोषी और कुशाग्र मोहन भी 4.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है 

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs


अंडर 16 बालिका वर्ग 

अंडर 16 बालिका वर्ग मे भारत की साइना सोनालिका ,मेहंदी सिल और अक्षया मौनिका 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है 

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs


अंडर 14 बालक वर्ग 

अंडर 14 बालक वर्ग में भारत की प्रमुख उम्मीद और टॉप सीड श्रीशवन एम अपनी चौंथे राउंड में मिली हार से उबर कर 5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए है 

भारत के प्रणव आनंद भी 5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर है तो भारत के श्रीहरी एलआर और अभिनंदन आर भी 5 अंको के साथ  पदक की दौड़ में शामिल है 

Pairings/Results

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs


अंडर 14 बालिका वर्ग 

रक्षिता रवि नें अंडर 14 आयु वर्ग में अब तक 5 अंको के साथ सयुंक्त पहला स्थान बनाया हुआ है 

भारत की ध्याना पटेल भी 5 अंको के साथ सबसे आगे चल रही है और सयुंक्त बढ़त पर है और कल रक्षिता से मुक़ाबला खेलेंगी 

भारत की शीर्ष खिलाड़ी दिव्या देशमुख भी शुरुआती खराब प्रदर्शन से उबरते हुए 4.5 अंक बनाकर लय में लौट रही है 

Round 7 on 2019/10/07 at 15:00 Hrs

Bo.No. NameFEDRtgPts.ResultPts.NameFEDRtg No.
19
WFMDhyana PatelIND199555WIMRakshitta RaviIND2310
2
24
WFMNasyrova EkaterinaRUS213755WCMMungunzul Bat-ErdeneMGL1912
16
35
Roebers ElineNED208354½WCMInce Safiye OykuTUR1840
21
41
WIMDivya DeshmukhIND23584½4½Sulyok EszterHUN1893
18
511
Hakobyan AstghikARM19784½4WCMObada EmaROU1987
10
619
De Rycke TyaniBEL189144WFMAllahverdiyeva AyanAZE2160
3
720
WFMCai BohengCHN185344Wikar MartynaPOL1969
12
813
WCMGhomi ParnianIRI194844WCMChinnam VyshnaviIND1745
28
915
Ishvi AggarwalIND193544Velpula SarayuIND1717
30
1037
AGMRenganayaki VIND164144Lhotska AnnaCZE1897
17

विश्व यूथ शतरंज 2019 - फोटो गैलरी 

विश्व स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर के दिग्गज निर्णायक भी यहाँ मौजूद है 

सभी 462 प्रतिभागियों को एक बैग ,एक वॉटर बोतल और और एक टोपी भेंट के तौर पर दी गयी है 

ना सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि कोच ,मैनेजर और अभिभावकों के लिए निः शुल्क चाय कॉफी और कुकीज़ का इंतजाम किया गया है 

होटल रेनाइसेंस में हो रहा यह आयोजन बिलकुल 5 सितारा सुविधाओं के साथ हो रहा है 

इसके ठीक सामने पोवई झील का होना सभी को एक बेहतरीन माहौल का अनुभव देता है 

आयोजन स्थल का शानदार दृश्य 

चेसबेस इंडिया स्टाल की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा स्थान होता है जहां जाना उनके लिए खास होता है । चेसबेस इंडिया की सुप्रिया जी हमेशा की तरह आपको हर जानकारी देते नजर आएंगी । 

तो हर बार की तरह चेसबेस इंडिया के संस्थापक सदस्य  सागर शाह के विडियो और अमृता मोकल की तस्वीरे हमें एक खास बनाते है 

कार्यक्रम के उदघाटन समारोह नें भी इस खेल को एक विश्व स्तरीय शुरुआत दी थी 

मायानगरी मुंबई मे इस तरह की शुरुआत की तो आपका उम्मीद करना स्वाभाविक भी है 

देखे यह विडियो और उदघाटन समारोह की झलकियाँ देखे