

टाटा स्टील इंडिया रैपिड शतरंज – भारत के अर्जुन नें सबको पीछे छोड़ा
टाटा स्टील इंडिया शतरंज मे रैपिड मुकाबलों के दूसरे दिन भारत के अर्जुन एरिगासी नें शानदार खेल दिखाते हुए ना सिर्फ लगातार तीन जीत हासिल की बल्कि एकल बढ़त भी हासिल कर ली है ।

पहले दिन सबसे आगे चल रहे अर्मेनिया के दिग्गज ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड लेवोन अरोनियन को दूसरे दिन पहले ही राउंड मे वियतनाम के ले कुयांग लिम से हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद पहले ईरान के परहम मघसूदलू और फिर भारत के प्रग्गानंधा नें उन्हे ड्रॉ पर रोकते हुए उन्हे दूसरे दिन सिर्फ 1 अंक ही बनाने दिया और इस प्रकार कुल 4 अंको के साथ वह सयुंक्त दूसरे स्थान पर रह गए

जबकि कल उनसे 1 अंक पीछे चलकर अर्जुन नें आज पहले राउंड मे हमवतन आर वैशाली , वियतनाम के ले कुयांग लिम और फिर दिन एक अंतिम राउंड में यूएसए के सैम शंकलंद को मात देते हुए 5 अंको के साथ एकल बढ़त कायम कर ली है ।

प्रग्गानंधा नें आज दिन की शुरुआत हमवतन अधिबन भास्करन से जीत कर की और उन्होने अरोनियन के अलावा विदित गुजराती से ड्रॉ खेलकर अपना अपराजेय क्रम बनाए रखा और वह 4 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है ।

विदित के आज सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे ओर वह अभी तीसरे स्थान पर चल रहे है
Rank after Round 6
| Rk. | SNo | Name | sex | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | ||
| 1 | 3 | GM | Erigaisi Arjun | IND | 2323 | 5,0 | 0,0 | 12,50 | 5 | 1 | ||
| 2 | 9 | GM | Praggnanandhaa R | IND | 1821 | 4,0 | 0,5 | 11,75 | 2 | 0 | ||
| 3 | 7 | GM | Aronian Levon | ARM | 2761 | 4,0 | 0,5 | 11,00 | 3 | 2 | ||
| 4 | 6 | GM | Vidit Santosh Gujrathi | IND | 2639 | 3,5 | 0,0 | 8,50 | 2 | 2 | ||
| 5 | 4 | GM | Shankland Sam | USA | 2647 | 3,0 | 0,0 | 7,50 | 2 | 1 | ||
| 6 | 8 | GM | Maghsoodloo Parham | IRI | 2516 | 3,0 | 0,0 | 7,25 | 2 | 2 | ||
| 7 | 1 | GM | Karthikeyan Murali | IND | 2388 | 3,0 | 0,0 | 6,00 | 1 | 0 | ||
| 8 | 10 | GM | Le Quang Liem | VIE | 2715 | 2,5 | 0,0 | 6,50 | 2 | 1 | ||
| 9 | 2 | WGM | Vaishali R | w | IND | 2210 | 1,0 | 0,5 | 2,50 | 0 | 0 | |
| 10 | 5 | GM | Adhiban B. | IND | 2626 | 1,0 | 0,5 | 2,00 | 0 | 0 |
6 राउंड के बाद अन्य खिलाड़ियों में विदित 3.5 अंक , सैम ,परहम और मुरली 3 अंक ,लिम 2.5 अंक तो वैशाली और अधिबन 1 अंक पर खेल रहे है ।
देखे लाइव विश्लेषण
देखे सभी मुक़ाबले








