टाटा स्टील इंडिया रैपिड शतरंज – भारत के अर्जुन एरिगासी बने विजेता

टाटा स्टील इंडिया शतरंज मे रैपिड मुकाबलों के तीसरे दिन भी भारत के अर्जुन एरिगासी नें इतिहास रचते हुए खिताब जीत लिया और इसके साथ ही विश्वनाथन आनंद के बाद टाटा स्टील इंडिया शतरंज का कोई भी खिताब जीतने वाले अर्जुन दूसरे खिलाड़ी बन गए है ।

तीसरे दिन के शुरुआत मे अर्जुन नें एक अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की और उन्होने पहले हमवतन अधिबन भास्करन और फिर विदित गुजराती से खेलते हुए अंतिम राउंड के पहले भी एक अंक की बढ़त को बनाए रखा

और फिर सबसे निर्णायक मैच में टॉप सीड अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को उन्होने एक बेहद कठिन स्थिति से वापसी करते हुए आधा अंक बांटने पर विवश कर दिया और कुल 9 राउंड में 6.5 अंक बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया 

अर्जुन की इस जीत पर उन्हे सहित भारत के कई जूनियर खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे रहे पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद बेहद खुश दिखाई दिये और उन्हे भविष्य का बड़ा खिलाड़ी बताया 


अर्जुन नें 9 मैच में से सिर्फ एक मैच गंवाया जबकि 5 जीते और 3 मुक़ाबले ड्रॉ खेले । । 5.5 अंको पर तीन खिलाड़ी रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर अरोनियन दूसरे , भारत के आर प्रग्गानंधा तीसरे और विदित गुजराती चौंथे स्थान पर रहे ।


अन्य खिलाड़ियों में 5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर भारत के मुरली कार्तिकेयन पांचवें ,यूएसए के सैम शंकलंद छठे ,4.5 अंक बनाकर ईरान के परहम मघसूदलू सातवे ,4 अंक बनाकर वियतनाम के ले कुयांग लिम आठवे ,2 अंक बनाकर अधिबन भास्करन नौवे, और 1.5 अंक बनाकर वैशाली अंतिम दसवें स्थान पर रही । 

देखे सभी मुक़ाबले