

तो क्या पेंटाला हरिकृष्णा अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए आज टाईब्रेक मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश करेंगे ? Photo: Niki Riga / World Chess
दुसरे राउंड में हुए मुकाबले में हरिकृष्णा नें कोई अतिरिक्त खतरा नहीं उठाया और वजीर के एन्डगेम में मुकाबला 30 चालों में ड्रा रहा

क्या हरि आज विश्व नंबर चार वेसली सो के सामने अपना टाटा स्टील का प्रदर्शन दोहरा पायेंगे ?
तो आज शाम देखे हिंदी में सीधा प्रसारण निकलेश जैन के साथ

खैर दूसरा दिन नाम रहा मामेद्यारोव के जिन्होंने अपने शानदार एन्डगेम से विश्व रैपिड चैंपियन डेनियल डुबोव को मात देते हुए दुसरे राउंड में प्रवेश कर लिया Photo: Niki Riga / World Chess

जबकि 1 अंक से आगे चल रहे फ़्रांस के मेक्सिम लाग्रेव के आगे चेक गणराज्य के डेविड नवारा की एक नहीं चली और दूसरा मैच ड्रा होते ही लाग्रेव दुसरे राउंड में प्रवेश कर गए है Photo: Niki Riga / World Chess
राउंड 1 के सभी मुकाबले








