तो क्या हरिकृष्णा इस बार केंडीडेट मे पहुँचने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे ?

फीडे नें जो सूची जारी की है उसके अनुसार हरि रिगा ,हैमबर्ग और ताल अविव में प्रतिभागिता करेंगे । 

सबसे पहला मुक़ाबला हरि के लिए आएगा लातविया के शहर रिगा में जहां जुलाई 11 से 25 ग्रां प्री का मुक़ाबला खेला जाएगा 

दूसरा मुक़ाबला होगा जर्मनी के खूबसूरत शहर हैमबर्ग में जो की नवंबर 8 से 18 के दौरान खेला जाएगा 

अंतिम चरण 10 से 24 दिसंबर को इज़राइल के तल अविव में खेला जाएगा । 

प्रतियोगिता की कुल पुरूष्कार राशि 8 लाख डालर होगी । 

सान 2013 सितंबर के बाद हरि नें अपनी रेटिंग हमेशा +2700 बनाए रखी है जो उनके बढ़ते स्तर और अनुभव को दर्शाता है ।

देखे आज का शतरंज समाचार