
जब कभी उनके आलोचको को लगने लगता है की विश्वनाथन आनंद का समय पूरा हो गया वह कुछ ऐसा करते है जिससे सभी सोचने को मजबूर हो जाते है की यह दिग्गज अभी रुकने वाला नहीं है । अपनी उम्र के 50 वे पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहे भारत के इस महान शतरंज दिग्गज नें पेरिस ग्रांड चेस टूर के पहले दिन हुए तीनों रैपिड मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाया की वह इस खिताब को जीतने के मूड़ में यहाँ आए है

यह पहला मौका है जब ग्रैंड चेस टूर में मेगनस कार्लसन नहीं खेल रहे ऐसे में हर किसी के पास अपने विजेता बनने का मौका है !

पर शायद आनंद नें इन युवा खिलाडियों को यह बताने की ठान ली है की टाइगर अभी इस खेल में जिन्दा है !
राउंड 1

पहले राउंड में आनंद नें सिसिलियन ओपनिंग में इयान नेपोमनियाची को कुछ यूँ परेशांन किया की पूरे खेल में सिर्फ आनंद ही आनंद नजर आये
राउंड 2

राउंड 2 में आनंद के सामने थे अनीश गिरी और इस बार फिर लगातार दुसरे मैच में आनंद की शानदार लय नजर आई काले मोहरों से बोगो इंडियन ओपनिंग में आनंद नें आसानी से बराबरी हासिल कर ली और बढ़त हासिल करने के अनीश के हर प्रयास को विफल करते चले गए अंत में हाथी के एन्डगेम में एक प्यादा कम होते हुए भी अनीश मैच को ड्रा कर सकते थे वह गलती कर गए और आनंद के हाथ आई एक और जीत
राउंड 3

तीसरे राउंड में जब आनंद के सामने अमेरिका के फाबियानो करूआना आये तब तक दोनों खिलाडी अपने पहले दोनों मैच जीत चुके थे ऐसे में आनंद और उनके मुकाबले पर सबकी नजरे थी . दोनों के बीच मुकाबला हुआ भी जोरदार और सिसिलियन के मास्को वेरिएसन में 52 चालों में संघर्षपूर्ण मुकाबला ड्रा रहा
राउंड 3 के बाद की अंक तालिका

तो कौन बनेगा पेरिस का शहंशाह !
अभी तक के सभी मुकाबले















