

क्या हमेशा की तरह मद्रास टाइगर जोरदार वापसी करेंगे ? उम्मीद है वह जरुर करेंगे !
आठवां राउंड
Results of Round 8

फीडे ग्रांड चेस टूर के राउंड 8 मे एक बार फिर मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने असाधारण खेल से सभी को रोमांचित करते करते हुए चीन के डिंग लीरेन को शानदार एंडगेम मे पराजित करते हुए 6 अंक के साथ एकल बढ़त बनाए रखी और इस जीत के साथ अपनी लाइव रेटिंग में कार्लसन 2881 अंक पर पहुँच गए है जो की अपने आप मे एक रिकॉर्ड है ।
हालांकि कार्लसन की जीत के पीछे आज अमेरिका के वेसली सो का अच्छा प्रदर्शन दब गया उन्होने भी लगातार दूसरी शानदार जीत दर्ज करते हुए हमवतन हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए 5.5 अंक के साथ खुद को ख़िताबी दौड़ मेन बनाए रखा है ।

खैर आज की एक बड़ी खबर थी भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का जीत के करीब पहुँच का भी जीत दर्ज नहीं कर पाना । विश्व नंबर दो अमेरिका के फबियानों करूआना के साथ आनंद नें बेहतरीन खेल दिखाया । आनंद नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सिसिलियन रोजोलिमों मे अपने राजा को केंद्र में रखकर करूआना के राजा की ओर आक्रमण कर दिया । मोहरो की अदला बदली के बीच एक अतिरिक्त प्यादा लिए आनंद जीत के तरफ बढ़ रहे थे पर खेल की 40 वी चाल में उनसे घोड़े की गलत चाल नें मैच को ड्रॉ की ओर मोड दिया । आनंद का यह लगातार सातवाँ ड्रॉ रहा
नौवा राउंड

क्रोशिया ग्रैंड चैस टूर का नौवा राउंड भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के लिए एक और बुरी खबर लाया और उन्हे अजरबैजान के ममेद्यारोव के हाथो हार का सामना करना पड़ा आनंद के लिए प्रतियोगिता मे दूसरी हार रही ।

क्यूजीए ओपनिंग में काले मोहरो से खेलते हुए आनंद के लिए शुरुआती 20 चालों के बाद स्थिति उतनी अच्छी तो नहीं थी पर बुरी भी नहीं थी । खेल की 27वी चाल में ममेद्यारोव नें बोर्ड पर आनंद के राजा के तरफ हमले के उद्देश्य से अपना हाथी आनंद के ऊंट से बदल लिया । आनंद नें खेल को संतुलित बनाए रखा था पर खेल की 37 वी चाल पर पहले घोड़े की और फिर 38 वी चाल पर हाथी की गलत चाल से खेल हाथ से निकल गया ।
राउंड 9 में खेले गए अन्य सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे और अब देखना होगा की अंतिम दो राउंड में खेल कैसे आगे बढ़ता है
राउंड 9 के परिणाम
राउंड 9 के बाद की स्थिति
| Rk. | Name | Rtg. | Nt. | Pts. | n | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | TB | Perf. | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | GM | 2875 | ![]() | 6.5 | 9 | 27.00 | 2941 | |||||||||||||
2 | GM | 2754 | ![]() | 6.0 | 9 | 23.75 | 2903 | |||||||||||||
3 | GM | 2819 | ![]() | 5.0 | 9 | 21.75 | 2825 | |||||||||||||
4 | GM | 2752 | ![]() | 5.0 | 9 | 21.25 | 2829 | |||||||||||||
5 | GM | 2775 | ![]() | 5.0 | 9 | 21.00 | 2826 | |||||||||||||
6 | GM | 2805 | ![]() | 4.5 | 9 | 18.75 | 2783 | |||||||||||||
7 | GM | 2748 | ![]() | 4.0 | 9 | 18.25 | 2740 | |||||||||||||
8 | GM | 2779 | ![]() | 4.0 | 9 | 17.25 | 2743 | |||||||||||||
9 | GM | 2779 | ![]() | 4.0 | 9 | 16.75 | 2729 | |||||||||||||
10 | GM | 2767 | ![]() | 3.5 | 9 | 17.50 | 2710 | |||||||||||||
11 | GM | 2774 | ![]() | 3.5 | 9 | 14.75 | 2696 | |||||||||||||
12 | GM | 2754 | ![]() | 3.0 | 9 | 13.00 | 2662 | |||||||||||||
| TBs: Sonneborn-Berger | ||||||||||||||||||||
इस बीच शतरंज की हर जानकारी आप तक पहुंचाने के उद्देश्य से चेसबेस इंडिया नें अपना एप अब आपके सामने लाया है देखे कैसा है यह एप और डाउनलोड करे इसे
राउंड 9 के सभी मुकाबले
0

















