मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग के अंतर्गत पहले दिन दो मुक़ाबले खेले गए जिसमे कार्लसन नें नाकामुरा से तो डींग लीरेन नें अलीरेजा से मुक़ाबला खेला जबकि आज करूआना नेपोमनियाची से तो मेक्सिम लागरेव अनीश गिरि से मुक़ाबला खेलेंगे 

पहले दिन के बाद परिणाम कुछ यूं रहे 

कार्लसन vs नाकामुरा 

फाइल फोटो - टाटा स्टील इंडिया 

मेगनस कार्लसन और नाकामुरा के बीच का मुक़ाबला हमेशा से रोचक होता है और यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ हालांकि कार्लसन नें पहले ही मैच मे जीत से शुरुआत की पर अगले ही मैच मे नाकामुरा नें उन्हे हराकर हिसाब बराबर कर दिया , तीसरे राउंड मे एक बार फिर कार्लसन जीते तो चौंथे राउंड मे एक बार फिर नाकामुरा नें स्कोर 2-2 कर दिया । 

आखिरकार अरमागोदेन में कार्लसन एक बार फिर नाकामुरा पर भारी पड़े , फाइल फोटो - फीडे विश्व रैपिड ब्लिट्ज़ 2019

डिंग vs अलीरेजा 

अलीरेजा एक बार फिर डिंग से पार नहीं पा सके और चार रैपिड मुकाबलों मे तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे और एक मात्र जीत डिंग के हिस्से आई और इस तरह डिंग नें सर्वाधिक 3 अंक पहले ही दिन हासिल कर लिए । फाइल फोटो - फीडे विश्व कप 

तो इस तरह डिंग पहले दिन के विजेता बन कर सामने आए  ,फाइल फोटो 

पहले दिन के बाद की स्थिति 

आज खेले जाने वाले मुक़ाबले 

अब तक के सभी मुक़ाबले