16 दिन तक चले पहले ऑनलाइन सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का खिताब खुद इसके आयोजक मेगनस कार्लसन नें जीत लिया । उन्होने प्रतियोगिता के दोनों प्ले ऑफ राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और पहले डिंग लीरेन को और फिर नाकामुरा को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए विजेता बन गए 

मेगनस कार्लसन नें आखिरकार 16 दिन तक लगातार खेली गयी ऑनलाइन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया । इस टूर्नामेंट नें उनकी हार भी देखी ,हारने का बाद उनकी अधीरता भी देखी तो जीतने के लिए उनका जुनून भी देखा । फ़ाइनल मे वह कभी भी अपनी एकाग्रता खोते नजर नहीं आए और अपने चितपरिचित अंदाज मे लगभग बराबरी के मुक़ाबले भी दबाव बनाकर जीतते नजर आए । कार्लसन और नकामुरा के बीच हुए पहले मुक़ाबले मे एक बार फिर उन्होने मैच को लंबा खीचकर बराबर की स्थिति मे भी नाकामुरा से गलतियाँ कराकर मैच जीत लिया । इंग्लिश ओपनिंग मे खेला गया यह मुक़ाबला कार्लसन नें 84 चालों मे अपने नाम किया ।

दूसरे मुक़ाबले में नाकामुरा नें जोरदार वापसी की और और कार्लसन की क्यूजीडी के खिलाफ सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए प्यादो और घोड़े के शानदार एंडगेम में 57 चालों में कार्लसन को करारी मात दी । फाइल फोटो - अमृता मोकल 

इसके बाद तीसरे राउंड में एक बार फिर कार्लसन नें मामूली सी बढ़त को जीत में बदल कर 2-1 से बढ़त बना ली । क्यूजीडी ओपनिंग में अपने ऊंट और घोड़े की कुर्बानी देकर उन्होने 2 प्यादे और नाकामुरा का हाथी मार लिया । इस एकदम नयी परिस्थिति में कार्लसन नाकामुरा पर भारी पड़े और 52 चालों में  जीत के साथ 2-1 से आगे हो गए 

अंतिम मुक़ाबला ड्रॉ रहा हालांकि नाकामुरा इसे जीत सकते थे पर वह इसे जीत में बदल नहीं सके 

कुल पूरुष्कार राशि और सभी की फाइनल रैंकिंग

 

 

देखे कैसे कार्लसन नें डिंग लीरेन को सेमी फ़ाइनल में दी थी मात 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से 

देखे सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल के सभी मुक़ाबले