फीडे विश्व कप शतरंज – नारायनन, अभिमन्यु ,कार्तिक , मैरी और दिव्या दूसरे दौर में 

बाकू , अजरबैजान , फीडे विश्व कप शतरंज के पुरुष वर्ग में पहले राउंड के बाद तीन भारतीय खिलाड़ी सीधे दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे है ।

दो क्लासिकल मुक़ाबले के राउंड में भारत के एसएल नारायनन नें बोस्टवाना के ओथोस्टे प्रोविडेंस को 2-0 से मात दी 

तो अभिमन्यु पौराणिक नें भी मेक्सिको के लुईस फरनान्डो को 2-0 से मात दी 

और कार्तिक वेंकटरमन नें यूएसए के ग्रीगोरी कैदनोव को 1.5-0.5 से मात देते हुए दूसरे राउंड में स्थान बना लिया है

जबकि हर्षा भारतकोठी को जॉर्जिया के लेवान पन्त्सूलिया से आज हारकर 1-1 के स्कोर पर आ गए 

अधिबन भास्करन को अंडोरा के हेडेर्सोन लांस से क्लासिकल के बाद स्कोर 1-1 रहने के कारण टाईब्रेक का सामना करना होगा । पुरुष वर्ग में भारत के डी गुकेश, विदित गुजराती ,अर्जुन एरिगासी , आर प्रज्ञानन्दा  और निहाल सरीन सीधे दूसरे राउंड से विश्व कप खेलेंगे । 

महिला वर्ग में भारत की मैरी गोम्स नें क्यूबा की फोरगस मोरेनो को 1.5-0.5 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है

जबकि समाचार लिखे जाने तक दिव्या देशमुख मलेशिया की अजहर पुतेरी पर 1.5-0.5 से जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में अपना स्थान बनाया है 

जबकि नंधिधा पीवी चीन की यान तियाङ्कि से 1.5-0.5 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गयी है 

। भारत की कोनेरु हम्पी , हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली को दूसरे राउंड से सीधा प्रवेश दिया गया है