प्रज्ञानन्दा को हराकर अर्जुन नें बढ़ाए सेमी फाइनल की ओर कदम , क्वार्लसन से हारे गुकेश , जीत से चुके विदित 

फीडे विश्व शतरंज कप के क्वाटर फाइनल का पहला दिन दो परिणाम लेकर आया जबकि दो मैच बेनतीजा रहे । सबसे पहले बात करते हुए भारत के दो खिलाड़ियों अर्जुन और प्रज्ञानन्दा के बीच आपस में हुए मुक़ाबले की जिसमें अर्जुन नें बाजी मारते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है ।

अब इस जीत के बाद जहां अर्जुन को सिर्फ आधा अंक की जरूरत है शीर्ष 4 में जगह बनाने के लिए तो प्रज्ञानन्दा के लिए जीत से कम कुछ भी नहीं की स्थिति है 

गुकेश को मैगनस कार्लसन के हाथो अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा ,लगभग ड्रॉ लग रहे मुक़ाबले में कार्लसन नें शानदार एंडगेम से यह जीत दर्ज की 

वही विदित लगभग जीती बाजी नहीं जीत सके और परिणाम बेनतीजा रहा 

हमवतन करूआना और दोमिंगेज के बीच भी बाजी ड्रॉ रही