विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप - जॉर्जिया को हराकर पहली बार फाइनल पहुंचा भारत 

भारतीय महिला टीम शतरंज टीम नें विश्व महिला शतरंज टीम शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल मुक़ाबले मे प्रवेश करते हुए एक नया इतिहास बना दिया है , इससे पहले कभी कोई पदक नहीं जीत सका भारत पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गया है । एक बार की स्वर्ण और तीन बार की कांस्य पदक विजेता बेहद मजबूत नजर आ रही जॉर्जिया की टीम को भारत नें शानदार खेल से 2-2 और 2.5-1.5 के स्कोर से मात दी । 

भारत और जॉर्जिया के बीच बेस्ट ऑफ टू मैच के दो राउंड हुए ,

पहले राउंड मे चौंथे बोर्ड पर मेरी गोम्स की लगातार पाँचवी जीत के सहारे भारत 2-1 से आगे हो गया था , उन्होने मेलिया सलोमे पर शानदार जीत हासिल की पर भक्ति कुलकर्णी के अंतिम समय पर लेला जवाखिश्विली के हारने से  स्कोर 2-2 से बराबर हो गया और ऐसे में सारा निर्णय दूसरे राउंड पर टिक गया । 

इसके बाद सबकी नजरे दूसरे राउंड पर थी और इस राउंड में पहले बोर्ड पर हारिका द्रोणावल्ली नें  जॉर्जिया की शीर्ष खिलाड़ी नाना दगनिडजे को ड्रॉ पर रोका

तो दूसरे बोर्ड पर वैशाली आर नें बेहतरीन खेल से नीनों बतसियशविली को पराजित करते हुए 1.5-0.5 से भारत को आगे कर दिया

पर चौंथे बोर्ड पर मेरी गोम्स को लेला लेला जवाखिश्विली नें पराजित करते हुए स्कोर 1.5-1.5 से बराबर कर दिया

और ऐसे में सारी नजरे थी भक्ति की जगह टीम में आई तनिया सचदेव पर  और इस बार तानिया नें शानदार खेल दिखाते हुए एक कड़े मुक़ाबले में मेरी अरबिद्ज़े को पराजित करते हुए भारत को 2.5-1.5 की एतिहासिक जीत दिला दी । 

 

 

अब भारत का मुक़ाबला विश्व टीम चैम्पियन समेत कुल 7 पदक अपने नाम कर सकी टॉप सीड रूस की टीम से होगा जिसनें अब तक क्वाटर फाइनल और सेमी फाइनल एकतरफा अंदाज में जीते है ।  

कल रात हुए मैच का सीधा प्रसारण 


देखे आज के मैच का सीधा प्रसारण