तीन ग्रां प्री की सीरीज का पहला मुक़ाबला अब शुरू होने को है तीन मुक़ाबले के पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बर्लिन मे हो जाएगा । 

विश्व शतरंज संघ नें प्रतियोगिता के राउंड पेयरिंग की घोषणा कर दी है और अब देखना होगा की अगले एक सप्ताह के बाद कौन से खिलाड़ी टॉप 4 मे जगह बनाने मे कामयाब होते है 

प्रतियोगिता मे रूस के 5 , यूएसए के 4 , भारत से 2 , जबकि हंगरी ,फ्रांस , पोलैंड ,जर्मनी और स्पेन से 1-1 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे 

भारत के विदित पूल वी मे यूएसए के अरोनियन तो हरिकृष्णा रूस के अलेक्सी शिरोव से खेलते नजर आएंगे 

विदित के सामने टाटा स्टील के अंतिम राउंड के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर अपनी पहली फीडे ग्रां प्री में यहाँ फिर से एक नयी शुरुआत करने की चुनौती रहेगी 

 

वहीं पेंटाला हरिकृष्णा भी फीडे ग्रां प्री के अपने पुराने अनुभव को भुलाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया न्यूज़ पेज और यूट्यूब चैनल पर आपको इस मैच का हर विश्लेषण हर जानकारी मिलेगी !