बेलग्रेड फीडे ग्रां प्री शतरंज – हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट पहुंचे फाइनल 

दूसरी फीडे ग्रां प्री के पहले सेमी फाइनल मुक़ाबले को जीतकर हंगरी के रिचर्ड रेपोर्ट फाइनल मे पहुँचने मे कामयाब रहे है । सेमी फाइनल के बेस्ट ऑफ 2 के मुक़ाबले मे उन्होने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव को 1.5-0.5 से हराते हुए पहली बार ग्रां प्री के अंतिम दो में अपना स्थान तय किया है । पहले मुक़ाबले में उन्होने मैक्सिम को पराजित कर 1-0 की बढ़त बना ली थी ऐसे में मैक्सिम पर दूसरे मैच को जीतने का भारी दबाव था ।

जैसी कि उम्मीद थी, मैक्सिम लाग्रेव  नें सफेद मोहरों से राय लोपेज ओपनिंग में शुरुआत से ही जोरदार आक्रमण किया और दो हथियों से रिचर्ड के राजा पर हमला करते हुए जीत की ओर बढ़ रहे थे तभी खेल में 37वीं चाल में हाथी की एक गलत चाल से रिचर्ड को सम्हलने का मौका मिला गया और इसके बाद नियमित अंतराल पर मैक्सिम की कुछ कमजोर चालों नें 66 चालों तक चले मुक़ाबले में उन्हे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया । 

दूसरे सेमी फाइनल में अनीश गिरी और दिमित्री आन्द्रेकिन के बीच का दूसरा खेल भी ड्रॉ पर समाप्त हुआ और इसके साथ ही अब फाइनल जाने वाले दूसरे खिलाड़ी का निर्धारण टाईब्रेक के जरिये होगा