सेंट लुईस,अमेरिका में चल रहे विश्व की शीर्ष महिला खिलाड़ियों के मुक़ाबले में भारत की ग्रांड मास्टर और दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता हरिका द्रोणावल्ली नें अंततः प्रतियोगिता के छठे राउंड में जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ अपनी रेटिंग में बढ़त दर्ज की है बल्कि अब खिताब की दौड़ में अब भी बनी हुई है ।

कजाकिस्तान की बेहद प्रतिभाशाली  अब्दुमलिक ज़्हंसाया नें काले मोहरो से खेलते हुए इटेलिअन ओपनिंग मे अच्छा खेल दिखाया और एक ऐसा मौका आया जब बोर्ड पर सिर्फ हाथी और घोड़े रह गए थे पर यहाँ पर हरिका नें खेल को ड्रॉ के लिए ना खेलकर दबाव बनाने का प्रयास किया पर जल्द ही पाँसा उल्टा पड़ गया और अब्दुमलिक अपने प्यादो से खेल मे बेहतर स्थिति में आ गयी

अब्दुमलिक नें इस चाल में घोड़े की अदला बदली ना करते हुए हरिका को एक तरह से वापसी की एक उम्मीद दे दी 
और फिर खेल की 66वीं चाल में अब्दुमलिक नें हरिका के दोनों हाथी को सातवी रैंक में सक्रिय होने का मौका दे दिया और इसके बाद हरिका नें अपने अनुभव का भरपूर लाभ उठाया और मैच जीता 

पर 60 चालों के बाद लगातार अंतराल पर अब्दुमलिक से गलतियाँ हुई और अपने अनुभव से हरिका नें जीत दर्ज कर दी । 

मैच के बाद अपने मैच का विश्लेषण करती हरिका 

9 राउंड की इस प्रतियोगिता में 6 राउंड के बाद रूस की टॉप सीड अलेक्जेंडरा और  रूस की वैलेंटिना  5 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर ,अमेरिका की इरीना 4.5  अंको के साथ दूसरे स्थान पर तो भारत की हरिका इस जीत के साथ 3.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है । 

अब तक हुए सभी मैच